फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: वानखेड़े-SRK की व्हाट्सएप चैट वायरल और आयुष्मान खुराना के पिता का निधन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Fri, 19 May 2023 07:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
फिल्मी रैप - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की पेशेवर और निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। हम भी  फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शाहरुख खान और समीर वानखेड़े के बीच चल रहे विवाद में हर बार नया मोड़ सामने आ रहा है। बीते दिनों समीर वानखेड़े को सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया था, जिसमें वह शामिल नहीं हुए थे। अब शाहरुख खान और समीर वानखेड़े के बीच हुई चैट वायरल हो रही है। यह चैट आर्यन खान की गिरफ्तारी के दौरान का है। इस चैट में शाहरुख खान समीर वानखेड़े से कहते हैं कि वो पिता की हैसियत से बात कर रहे हैं। उन्होंने समीर वानखेड़े से गुजारिश की कि मेरे बेटे आर्यन को जेल में ना रखा जाए। जेल में रखने से वो टूट जाएगा। शाहरुख इस चैट में कानून के तहत पूरा सहयोग करने की बात कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 11
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना को बड़ा झटका लगा है। उनके पिता और मशहूर एस्ट्रोलॉजर पी खुराना का निधन हो गया है। पी खुराना मशहूर एस्ट्रोलॉजर थे।पी खुराना दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। पंजाब में मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में उन्हें दो दिन पहले भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान के पिता का हुआ निधन, दिल की बीमारी से जूझ रहे थे एस्ट्रोलॉजर
 

4 of 11
मुनमुन धमीचा और एक्स-एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग केस मामले में लगातार बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। आर्यन खान ड्रग केस में फंसी मॉडल मुनमुन धमेचा ने एक्स एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें केवल फेम पाने के लिए इस मामले में फंसाया गया है। उनका ड्रस मामले से कोई लेना-देना नहीं था लेकिन जब समीर वानखेड़े को जब पता चला कि वो एक मॉडल हैं तो उन्हें इसमें घसीट लिया गया।

Munmum Dhamecha: 'केवल फेम पाने के लिए उन्होंने मुझे फंसाया', मॉडल मुनमुन धमेचा का समीर वानखेड़े पर आरोप
 
विज्ञापन

5 of 11
श्रुति हासन - फोटो : social media

कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में बहुत सारे भारतीय सेलेब्स अपना जलवा बिखेर रहे हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे इनकी लिस्ट बड़ी होती जा रही है। दरअसल, अब श्रुति हासन उन मशहूर हस्तियों की लंबी लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जो इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रहे हैं। बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां पहले ही इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने फैशन सेंस से चर्चा में बनी हुई हैं और अब श्रुति हासन के रेड कार्पेट पर धमाल मचाने का समय आ गया है। श्रुति हासन इस फेस्टिवल में एक खास वजह से उपस्थिति दर्ज कराने वाली हैं। दरअसल, श्रुति हासन फेस्टिवल में एक चर्चा में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचने वाली हैं।

Shruti Haasan: 'कान फिल्म फेस्टिवल' में हिस्सा लेंगी श्रुति हासन, इस अहम मुद्दे की बैठक की बनेंगी मुख्य अतिथि

विज्ञापन

6 of 11
मनोज बाजपेयी-नवाजुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में शुमार हैं। फिल्मों से लेकर वेब शो तक दोनों अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। दोनों सितारों को एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए वाकई शानदार अनुभव होगा। हालांकि, फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में मनोज बाजपेयी और नवाज साथ काम कर चुके हैं। मगर, पूरी फिल्म में दोनों का साथ में एक भी सीन नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शक इन्हें जल्द ही स्क्रीन शेयर करते देख सकेंगे। 

Manoj Bajpayee-Nawazuddin: पर्दे पर साथ नजर आएंगे मनोज बाजपेयी-नवाजुद्दीन, ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन

7 of 11
अंजुम फकीह - फोटो : सोशल मीडिया

अंजुम फकीह मौजूदा समय में टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा है। लेकिन ये पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में उन्हें सेल्स गर्ल तक का काम करना पड़ा। अंजुम एक रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस वजह से उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। हाल ही में, अंजुम ने शेयर किया कि उन्होंने लोगों को यह कहते हुए सुना कि वह महिलाओं में दिलचस्पी रखती हैं। अब इसपर अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है।

Anjum Fakih: 'कुंडली भाग्य' फेम अंजुम फकीह हैं समलैंगिक? अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

8 of 11
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री  ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्मों के अलावा अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं। एक तरफ तो लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग उनके फैशन सेंस को लेकर भी उन्हें ट्रोल कर देते हैं। अभी हाल में, ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी, जहां उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Cannes 2023: ऐश्वर्या के कान लुक की जमकर उड़ रही है खिल्ली, लोगों ने कर दी कोई मिल गया के 'जादू' से तुलना

9 of 11
पूजा चोपड़ा, विद्युत जामवाल - फोटो : social media
सिनेमाई पर्दे पर जबर्दस्त एक्शन करने के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी फिल्म 'आईबी71' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म दर्शकों का मन लुभाने में नाकाम रही है। लेकिन फिर भी किसी न किसी कारण से विद्युत का नाम लाइमलाइट में बना रहता है। आज अभिनेता के सुर्खियों में आने की वजह साल 2013 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कमांडो' से जुड़ी है। दरअसल, फिल्म में अभिनेता के साथ काम करने वाली अभिनेत्री पूजा चोपड़ा और उनके बीच कोल्ड वॉर के बारे में पहले भी कई बार खबरें आ चुकी हैं। लेकिन हाल ही में पूजा चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने सफर और विद्युत जामवाल संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।

Pooja Chopra: विद्युत जामवाल के साथ कोल्ड वॉर की खबरों को पूजा ने किया खारिज, बताई अफवाहों के पीछे की वजह
 

10 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

आज डिजिटल मीडियम के इस दौर में ओटीटी अपनी एक अलग जगह बना ली है। लोग टीवी और सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखने से बचने लगे हैं। कई बड़े स्टार ओटीटी पर अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं। अजय देवगन से लेकर शाहिद कपूर तक हर कोई ओटीटी की तरफ आकर्षित होता जा रहा है। अब इस लिस्ट में दबंग खान यानी सलमान खान का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, आपने सही सुना। बताया जा रहा है कि जी5 के साथ उन्होंने एक्सक्लूसिव सैटेलाइट राइट्स के लिए पांच साल की डील की है जो कि इस जनवरी से शुरू हुआ है।

Salman Khan: इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाका मचाएंगी सलमान की फिल्में, पांच साल के लिए की करोड़ों की डील

विज्ञापन

11 of 11
रश्मिका मंदाना, ऐश्वर्या राजेश - फोटो : अमर उजाला
साउथ अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश इन दिनों अपनी तमिल फिल्म 'फरहाना' को लेकर चर्चा में हैं। इसके साथ ही वह रश्मिका के ऊपर किए गए अपनी टिप्पणी को लेकर भी सुर्खियां बटोरी रही हैं। रश्मिका से खुद की तुलना करने पर अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया, जिस पर उन्होंने सफाई पेश की थी। अब इस मामले में खुद रश्मिका मंदाना ने प्रतिक्रिया दी है।

Rashmika Mandanna: ऐश्वर्या राजेश के 'श्रीवल्ली' वाले बयान पर रश्मिका मंदाना ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बड़ी बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें