फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बायकॉट लाल सिंह चड्ढा से आमिर दुखी और करण जौहर पर भड़कीं कंगना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 01 Aug 2022 08:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आमिर खान, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी जगत में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है। इस चकाचौंध भरी दुनिया में सेलेब्स की पर्सनल लाइफ से लेकर उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खबरें आती रहती हैं, जिस पर फैंस की नजरें बनी रहती हैं। इस इंडस्ट्री में आज भी बहुत कुछ हुआ है। 'लाल सिंह चड्ढा' का बायकॉट काफी समय से हो रहा है और अब इस पर आमिर खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दूसरी तरफ कंगना रणौत ने एक बार फिर करण जौहर पर बयान दिया है। इसके अलावा, सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ है। आइए आपको बताते हैं।  
विज्ञापन

2 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को हथियार रखने का लाइसेंस दे दिया है। बता दें कि कुछ समय पहले कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता को 'मूसेवाला जैसा हाल' करने देने की धमकी दी थी। जिसके बाद सलमान खान ने 22 जुलाई को मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मुलाकात कर आत्मसुरक्षा का हवाला देते हुए हथियार रखने का लाइसेंस मांगा था। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था में कई तरह के परिवर्तन भी किए हैं।

Salman Khan: मुंबई पुलिस ने सलमान खान को दिया आर्म्स लाइसेंस, मिली थी 'मूसेवाला जैसा हाल' करने की धमकी
विज्ञापन

3 of 11
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान तकरीबन चार साल बाद 'लाल सिंह चड्ढा' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपनी फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले, आमिर खान ने मीडिया से बातचीत की और 'लाल सिंह चड्ढा' से जुड़े हर एक सवाल का जवाब दिया। इस दौरान आमिर खान से 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड के बारे में भी पूछा गया। नीचे लिंक में पढ़ें अभिनेता ने क्या कहा...

Aamir Khan: 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' पर दुखी हुए आमिर खान, बोले- 'फिल्म देखने से पहले ऐसी बातें ठीक नहीं'
 

4 of 11
महारानी 2 - फोटो : यूट्यूब
हुमा कुरैशी बॉलीवुड की दमदार पारी के बाद अपने शानदार अभिनय से ओटीटी पर भी धाक जमा चुकी हैं। उनकी वेब सीरीज 'महारानी' के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और तभी से दर्शकों को इस सीरीज के दूसरा पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल मेकर्स ने अब 'महारानी 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जिसमें जबरदस्त राजनीति के साथ क्राइम भी देखने को मिल रहा है। फिलहाल एक बार फिर से अपने हाव-भाव और दमदार डायलॉग डिलीवरी से हुमा कुरैशी ने कुछ ही देर में महफिल लूट ली है। साधारण गृहिणी से राजनेता बनी रानी के रूप में हुमा धाकड़ अंदाज में नजर आ रही हैं।

Maharani 2 Trailer: 'महारानी 2' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, चंद डायलॉग में हुमा कुरैशी ने लूट ली महफिल
विज्ञापन

5 of 11
कंगना रणौत-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में दो सेलिब्रिटीज के बीच तनातनी होनी कोई नई बात नहीं है। जब बात करण जौहर और कंगना रणौत की आती है तो इन दोनों के लड़ाई के किस्से तो बहुत पुराने हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत एक बार फिर करण जौहर को लताड़ लगाने के लिए चर्चा में हैं। अक्सर इंडस्ट्री पर निशाना साधने की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली कंगना ने फिर करण पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसके कारण वह फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। करण जौहर के एक बयान पर तंज कसते हुए कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है, जो काफी वायरल हो रही है।

Karan Johar vs Kangana Ranaut: करण जौहर ने हिंदी को कहा 'डाउनमार्केट', कंगना ने लगाई फटकार, कहा- काफी हद तक..
विज्ञापन

6 of 11
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम' के तीसरे पार्ट का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दर्शक यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि रोहित शेट्टी 'सिंघम 3' में क्या कुछ नया करने जा रहे हैं। फैंस की इसी उत्सुकता को देखते हुए आज हम 'सिंघम 3' का अपडेट लेकर आए हैं। दरअसल निर्देशन रोहित शेट्टी ने हाल ही में मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया है कि 'सिंघम 3' की तैयारी का काम शुरू हो चुकी है। निर्देशक ने कहा, "हमने सिंघम 3 पर काम करना शुरू कर दिया है। मुझे सिंघम फ्रेंचाइजी पर काम किए काफी समय हो गया है। हम अगले साल अप्रैल में इसकी शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।

Singham 3: क्या 'सिंघम 3' में होगी सलमान खान की एंट्री? रोहित शेट्टी ने दिए संकेत, बताया कब शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन

7 of 11
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की टीम - फोटो : social media
अपने बेबाक अंदाज और बयानों के चलते सुर्खियां बटोरने वाले निर्माता निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स में बहुत बिजी हैं। जहां एक तरफ वह अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह अपनी आगामी मल्टीस्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए भी खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म से लंबे समय करण जौहर निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। पिछले दिनों जहां फिल्म की लीड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने हिस्से की शूटिंग खत्म की थी, वहीं अब 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की पूरी टीम ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर ने रैप-अप पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।   

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: खत्म हुई रणवीर-आलिया की रोमांटिक फिल्म की शूटिंग! पूरी टीम ने मनाया जश्न

8 of 11
सलमान खान और चिरंजीवी से मिलने पहुंची 'लाइगर' की टीम - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। ऐसे में ये दोनों कलाकार इस पैन इंडिया फिल्म का जगह-जगह जाकर प्रमोशन कर रहे हैं। जहां पिछले दिनों अनन्या और विजय फिल्म प्रमोट करने एक मॉल में पहुंचे थे। वहीं अब 'लाइगर' के मुख्य अभिनेता, चिरंजीवी और सलमान खान की फिल्म 'गॉडफादर' के सेट पर फिल्म को प्रमोट करते दिखाई दिए।  

Liger: विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' को प्रमोट करने आए साथ सलमान-चिरंजीवी, 'गॉडफादर' के सेट पर दिखे सभी कलाकार

9 of 11
मोहित मलिक, रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
'खतरों के खिलाड़ी' टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो है, जो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो का सीजन 12 आ रहा है, जिसमें टीवी के लोकप्रिय कलाकार खतरनाक स्टंट्स का सामना कर रहे हैं। लेकिन इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा भी देखने को मिल रहा है। बीते दिनों, शो में रुबीना दिलैक और कनिका मान के बीच बहस देखने को मिली थी। वहीं, अब रुबीना और मोहित मलिक के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। दोनों स्टंट शुरू होने से पहले खूब लड़ते नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

KKK 12: रुबीना दिलैक की इस बात पर भड़के मोहित मलिक, स्टंट से पहले दोनों के बीच जमकर हुआ हाई वोल्टेड ड्रामा

10 of 11
आसिम रियाज, रणवीर सिंह - फोटो : social media
जब से बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है तब से उनकी तस्वीरों पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन इसके बाद भी लगातार इंडस्ट्री के और कलाकार अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। जहां कुछ दिन पहले नकुल मेहता ने ऐसा किया था, वहीं अब बॉलीवुड के गलियारों से खबर आ रही है कि बिग बॉस फेम आसिम रियाज ने भी अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। रणवीर की तरह ही उनकी भी ये बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Asim Riaz Photoshoot: अब आसिम रियाज ने कराया बोल्ड फोटोशूट, यूजर्स बोले- रणवीर ने सबको बिगाड़ दिया
विज्ञापन

11 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' को लेकर चर्चा में हैं। इसमे अनन्या साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी। फिल्मों से अलग बात करें तो अनन्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर अनन्या ने एक पोस्ट साझा की है। मगर, इसमें वह अपनी एक आदत का जिक्र करती नजर आई हैं। इस पोस्ट के जरिए अनन्या ने बताया है कि उनका मूड पल-पल बदलता रहता है।

Ananya Panday: अनन्या ने साझा किया फोटो कोलाज, यूजर ने कहा- तीसरी पिक्चर में कॉकरोच दिख गया था?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें