चकाचौंध से भरी मनोरंजन की दुनिया में हर कोई नेम, फेम और ग्लैमर की तलाश में रहता है। फिल्मी दुनिया के ये सितारे अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी आलीशान जीवन शैली के लिए भी लोगों के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। ऐशो आराम की जिंदगी जी रहे इन कलाकारों के पास कमाई के कई साधन मौजूद हैं। विज्ञापनों और फिल्मों के अलावा यह सितारे साइड बिजनेस के जरिए भी करोड़ों की कमाई करते हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं साउथ इंडस्ट्री के कलाकार भी आज इस मामले में किसी से कम नहीं है। तो आइए जानते हैं साउथ की उन अभिनेत्रियों के बारे में जो अभिनय के साथ ही साइड बिजनेस से भी मोटी कमाई करती हैं।