फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: फिर बजा आरआरआर का डंका और नवाजुद्दीन के साथ रोमांस करेंगी शहनाज गिल? पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 24 Feb 2023 08:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आरआरआर-शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' का क्रेज अभी भी फैंस के दिल से कम नहीं हुआ है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की थी। 'आरआरआर' को 25 मार्च साल 2022 में रिलीज किया गया था। रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म लोगों काफी पसंद आई थी। फिल्म को तीसरे वार्षिक क्रिटिक्स च्वाइस सुपर अवार्ड्स के नॉमिनेशन की घोषणा की गई। दिलचस्प बात यह है कि साउथ सुपरस्टार्स जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ ब्रैड पिट को 'बुलेट ट्रेन' के लिए, टॉम क्रूज को टॉप गन मेवरिक' के लिए और निकोलस केज को 'द अनबियरेबल वेट ऑफ मैसिव टैलेंट' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकित किया गया है।
RRR : एक बार फिर 'आरआरआर' ने मचाई धूम, राम चरण और जूनियर एनटीआर क्रिटिक्स चॉइस सुपर अवार्ड्स के लिए नामांकित
विज्ञापन

3 of 11
शहनाज गिल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल अब पूरे देश में फेमस हो चुकी हैं। शहनाज को फैंस काफी पसंद करते हैं और वह आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बिग बॉस 13 से किस्मत चमकने के बाद अब जल्द ही शहनाज बॉलीवुड में भी डेब्यू करने को तैयार हैं। कुछ समय पहले शहनाज की एमसी स्क्वायर और गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो आई थी। वहीं, अब खबरें हैं कि वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस करेंगी शहनाज गिल! इस सिंगर की म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर

4 of 11
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने अभिनय के अलावा अपने बयानों को लेकर भी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर तमाम मसलों पर खुलकर अपने विचार रखते हैं और कई बार तो वह विवादित बयान दे जाते हैं। हाल ही में उनका एक बयान फिर चर्चा में है। दरअसल, हाल ही में एक्टर मुगलों को विनाशकारी बताने पर नाराजगी जाहिर करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मुगलों की बनाई इमारतों को गिराने तक की बात कह डाली।
Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने फिर दिया विवादित बयान, बोले- मुगलों ने बुरा किया तो गिरा दो लाल किला
विज्ञापन

5 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नेटवर्थ - फोटो : instagram/nawazuddinsiddique
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्मों के अलावा इन दिनों निजी वजहों से सुर्खियों में हैं। नवाज का अपनी पत्नी आलिया और पूर्व पत्नी जैनब के साथ विवाद चल रहा है। लेकिन आलिया के साथ नवाज का मामला इन दिनों ज्यादा सुर्खियों में है। हर दिन इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले दिनों नवाज की हाउसहेल्प ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे और दुबई में फंसे होने की बात कही थी, लेकिन अगले ही दिन वह खुद अपने आरोपों से मुकर गई थीं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी पत्नी आलिया ने रेप का आरोप लगाया है।
Nawazuddin Wife Video: नवाज की पत्नी आलिया ने अभिनेता पर लगाया रेप का आरोप, रोते हुए बोलीं- बच्चों को नहीं...
विज्ञापन

6 of 11
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंबई में इन दिनों गली चौराहों पर एक फिल्म 'आजमगढ़' की बड़ी बड़ी होर्डिंग लगे देखे जा सकते हैं। होर्डिंग पर पंकज त्रिपाठी की बहुत बड़ी सी तस्वीर है और उनका हुलिया और फिल्म का नाम जोड़कर देखने पर मामला कुछ कुछ चौंकाने वाला सा नजर आता है। तहकीकात करने पर पता चला कि पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में ऐसे मौलवी के किरदार में हैं जो युवाओं को आतंकवाद की राह दिखाता है। लेकिन, उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि पंकज त्रिपाठी को इस फिल्म की रिलीज के बारे में पता ही नहीं है। फिल्म के निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा है जो अपनी एक डॉक्यूमेंट्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुके हैं।
Exclusive: 10 साल पुरानी फिल्म के होर्डिंग देख भड़के पंकज त्रिपाठी, निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी
विज्ञापन

7 of 11
फिल्ममेककर करीम मोरानी - फोटो : सोशल मीडिया
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई नाम सामने आ चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है और यह नाम है फिल्ममेककर करीम मोरानी का। करीम मोरानी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने समन भेजा है। ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश के जरिए घर गिफ्ट्स देने के मामले में करीम मोरानी का नाम भी सामने आया था, इसी मामले में करीम को अगले एक से दो दिन में ईडी के सामने पेश होना है। 
Money Laundering Case: 200 करोड़ मनी लॉड्रिंग मामले में करीम मोरानी पर कसा शिकंजा, ED ने भेजा समन

8 of 11
साजिद खान, सौंदर्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 16 का हिस्सा रही सौंदर्या शर्मा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो से बाहर आने के बाद जहां एक ओर बाकी कंटेस्टेंट अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं, तो सौंदर्या शर्मा की साजिद खान के साथ अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। वहीं, सोशल मीडिया पर सौंदर्या और साजिद खान की एक तस्वीर सामने आने के बाद से ही अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं। अब एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के साथ नाम जोड़े जाने पर चुप्पी तोड़ी है।
Soundarya Sharma: साजिद खान के साथ अफेयर की खबरों पर भड़कीं सौंदर्या शर्मा, बोलीं- वो मेरे बड़े भाई जैसे हैं

9 of 11
मार्टिन - फोटो : social media
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर युवा सितारों में गिने जाने वाले ध्रुव सरजा अक्सर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतते रहते हैं। आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहने वाले अभिनेता ध्रुव सरजा इस समय अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मार्टिन' को लेकर चर्चाओं में हैं। ध्रुव सरजा स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मार्टिन' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। लोग इसमें 'केजीएफ' की झलक देख रहे हैं।
Martin: 'वन मैन आर्मी' बन पाकिस्तान को धूल चटाते दिखे ध्रुव सरजा, 'मार्टिन' का टीजर देख याद आई 'केजीएफ' 

10 of 11
जावेद अख्तर, अली जफर - फोटो : social media
बीते दिनों से भारत के साथ-साथ सरहद पार हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी सिर्फ और सिर्फ दिग्गज भारतीय गीतकार जावेद अख्तर का नाम गूंज रहा है। पाकिस्तान के घर में घुसकर पड़ोसी मुल्क को उसकी करतूतों पर फटकार लगाते हुए तीखा बयान दिया है। दरअसल, जावेद अख्तर ने पाक में जाकर 26/11 के मुंबई हमलों की निंदा करते हुए पाक को आईना दिखाया था, जिसके बाद से भारत में हर कोई गीतकार की तारीफों के पुल बांध रहा है। लेकिन बॉलीवुड में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके कुछ पाकिस्तानी सेलेब्स इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इन्हीं में गायक और अभिनेता अली जफर का नाम भी शामिल है। हाल ही में अली ने इस पर रिएक्शन दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
Ali Zafar: ट्रोल होने पर जागे अली जफर के अरमान, जावेद के बयान को गलत बताकर बोले- पाकिस्तानी होने पर गर्व
विज्ञापन

11 of 11
बरखा सेनगुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे की बेस्ट कपल्स की लिस्ट में शिमार बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील सेनगुप्ता को जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता था। दोनों की मुलाकात 'प्यार के दो नामः एक राधा, एक श्याम' के सेट पर हुई और 2008 में उन्होंने शादी कर ली। लेकिन 2021 से वे साथ नहीं हैं। शादी के 13 साल बाद कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं, लेकिन अभी तक तलाक नहीं लिया है। वहीं, अब बरखा के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं।
Barkha Sengupta: इस एक्टर पर आया बरखा सेनगुप्ता का दिल, पति से अलग होने के बाद अभी नहीं लिया है तलाक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें