फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stars Accident: जब शूटिंग के दौरान सेलेब्स हुए हादसों का शिकार, कोई हुआ बुरी तरह घायल तो किसी की बची जान

Fri, 24 Feb 2023 07:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शूटिंग के दौरान हुए हादसों का शिकार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पर्दे पर हमारे चहेते बॉलीवुड सेलेब्स को मौत से लड़ते हुए दिखाया जाता है। हमारे जैसे ही ये सितारे खतरनाक स्टंट्स इतनी आसानी से कर जाते हैं कि हम जैसे आम लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर ये किया कैसे। कभी-कभी फिल्मी पर्दे पर बॉलीवुड सितारों को हादसे का शिकार होते देखकर फैंस की रूह कांप जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये सितारे कई बार शूटिंग करते हुए असल जिंदगी में मौत को सामने देख लेते हैं। नहीं न...लेकिन ऐसा हुआ है। दरअसल, कई स्टार्स ऐसे हैं, जो फिल्मी सेट पर भीषण हादसों का शिकार हुए हैं, जिनमें उनकी जान तक पर बन आई थी। आइए इस रिपोर्ट में ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में आपको बताते हैं …
विज्ञापन

2 of 7
विशाल कृष्ण रेड्डी - फोटो : social media
विशाल कृष्ण रेड्डी 
तमिल फिल्मों के एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल कृष्ण रेड्डी इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। अभिनेता के इस बार सुर्खियों में आने की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनके साथ हुआ एक हादसा है। विशाल की आगामी फिल्म 'मार्क एंटनी' की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक भयानक हादसा होते-होते बच गया। कहा जा सकता है कि विशाल मौत के पंजे से बाल-बाल बचे हैं। दरअसल, 'मार्क एंटनी' की शूटिंग के दौरान एक ट्रक बेकाबू हो गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। विशाल के मुताबिक, 'कुछ सेकंड और कुछ इंच से ही भगवान ने मेरी जान बचा ली। भगवान का बहुत-बहुत धन्यवाद। इस घटना से मैं स्तब्ध हूं और अब वापस अपने पैरों पर और शूट पर लौट आया हूं।' 
 
विज्ञापन

3 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन
अपनी लंबी हाइट, एंग्री यंग मैन लुक और आवाज से देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बिग बी के जीवन में भी एक ऐसा समय आया था, जब उनके परिवार की ही नहीं पूरे देश में फैले उनके फैंस के हाथ अभिनेता की जान की सलामती के लिए जुड़ गए थे। दरअसल, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान भयानक हादसा हुआ था। अभिनेता पुनीत इस्सर और अमिताभ के एक फाइट सीन शूट के दौरान बिग बी घायल हो गए थे। पुनीत का एक जोरदार मुक्का बिग बी के पेट में लग गया था, जिसके कारण उनकी आंत फट गई थी। इस हादसे के बाद अमिताभ बच्चन कई दिनों तक अस्पताल में मौत से जंग लड़ते रहे थे। 

4 of 7
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
फिल्म इंडस्ट्री के छोटे नवाब सैफ अली खान अपने लुक्स के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन सैफ ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में दी हैं। उन्हें एक्शन करते देखना लोगों को काफी पसंद हैं, लेकिन ऐसा ही एक सीन शूट करते हुए साल 2000 में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह फिल्म थी ‘क्या कहना’, इसके सेट पर अभिनेता सैफ अली खान को एक पत्थर पर सिर लगने से गहरी चोट लगी थी। इस हादसे के कारण सैफ को सिर में तकरीबन 100 टांके आए थे।
Exclusive:  10 साल पुरानी फिल्म के होर्डिंग देख भड़के पंकज त्रिपाठी, निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी
 
विज्ञापन

5 of 7
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय बच्चन
बच्चन परिवार की बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो चुकी हैं। ऐश्वर्या फिल्म 'खाकी' की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं। अमिताभ, अक्षय कुमार, अजय देवगन और तुषार कपूर स्टारर इस  फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या  एक जीप से टकरा गई थीं, जिसमें एक्ट्रेस बुरी तरह घायल हो गई थीं। 

विज्ञापन

6 of 7
जॉन अब्राहम   - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जॉन अब्राहम
अपनी फिट बॉडी और जबरदस्त एक्शन के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर जॉन अब्राहम के साथ भी फिल्म शूट एक हादसा हुआ था। ऐसा हादसा, जो ऑन द स्पॉट उनकी जाल भी ले सकता था, लेकिन कहते हैं न जाको राखे साइंया, मार सके न कोई। दअरसल,फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के एक सीन में उनके को-स्टार अनिल कपूर बंदूक चलाते हैं और यह गोली जॉन की गर्दन को छूती हुई निकल जाती है। ऐसा होते ही जॉन की गर्दन से खून बहने लगा था। 
Hania Aamir: RRR के नाटू नाटू पर जमकर थिरकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुनील दत्त, नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

नरगिस दत्त और सुनील दत्त
सिनेमा जगत के दो दिग्गज कलाकारों में गिने जाने वाले सुनील दत्त और उनकी पत्नी नरगिस दत्त की जिदंगी में 'मदर इंडिया' के सेट पर हुआ भयानक हादसा उनकी लव स्टोरी की शुरुआत के तौर पर जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस हादसे में दोनों की ही जान जा सकती थीष दरअसल, 'मदर इंडिया' की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस नरगिस दत्त आग में फंस गई थी। उस वक्त एक्टर सुनील दत्त ने अपनी जान को जोखिम में डालकर नरगिस की जान बचाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें