निर्देशक एस एस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज टल गई है। ये फिल्म 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। हालांकि अभी तक नई रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। इससे पहले भी फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी में भी रिलीज होगी। दरअसल, कोरोना की तीसरी लहर के बाद कई शहरों के सिनेमाघर बंद किए जा चुके हैं। कई शहरों में कर्फ्यू लागू है। ‘83’ का उम्मीद से काफी कम कलेक्शन को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज टाल दी है। इस बारे में अब फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है।