फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: महादेव की शरण में पहुंचीं रवीना और स्टैन के लाइव शो में हंगामा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 18 Mar 2023 08:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रवीना टंडन, एमसी स्टैन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में सितारों से जुड़ी खबरें पल पल आती रहती हैं। अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ीं दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हुआ।
 
विज्ञापन

2 of 11
एमसी स्टैन - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी जगत का मशहूर शो बिग बॉस 16 के विनर एम सी स्टैन अपनी जीत के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में, एमसी स्टैन इंदौर में एक लाइव कॉन्सर्ट करने पहुंचे थे। इस लाइव कॉन्सर्ट में फैंस का भी जमावड़ा लगा हुआ था। कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने स्टेज पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। खबर आ रही है कि हंगामा करने वाले लोग बजरंग दल के सदस्य थे।
MC Stan: 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन की बजरंग दल के लोगों ने की पिटाई? लाइव शो करा दिया कैंसिल
विज्ञापन

3 of 11
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली बेहतरीन और क्लासी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हम दिल दे चुके सनम, देवदास, बाजीराव मस्तानी पद्मावत और गंगूबाई उनकी शानदार फिल्मों में से एक हैं। पिछले काफी समय से संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह की खूब चर्चा हो रही थी। सलमान और आलिया इस फिल्म में नजर आने वाले थे। साल 2020 में ईद के खास मौके पर इंशाअल्लाह को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन फिल्म ठप पड़ गई थी। अब खबर आ रही है कि संजय इस फिल्म को दोबारा शुरू करने जा रहे हैं। 
Inshallah: भंसाली को मिला 90 के दशक के मेगा सितारों का साथ! फिर शुरू हो सकती है 'इंशाअल्लाह' की शूटिंग

4 of 11
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म आरआरआर की वजह से राम चरण इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया है। वह तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। स्टार किड होने की वजह से उन्हें भी कई बार नेपोटिज्म जैसे मुद्दों का सामना करना पड़ा है। इस बीच एक्टर ने अपने ताजा इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की है। 
Ram Charan: नेपोटिज्म के मुद्दे पर राम चरण ने की खुलकर बात, कहा- इंडस्ट्री में केवल टैलेंट बोलता है
विज्ञापन

5 of 11
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं। जल्द ही सारा अली खान एक्टर विक्रांत मैसी और एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के साथ 'गैसलाइट' में नजर वाली हैं। उनकी यह मूवी 31 मार्च को रिलीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। लेकिन 'गैसलाइट' की रिलीज से पहले ही सारा अली खान के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर शरण शर्मा की अगली फिल्म में सारा की जगह पक्की हो गई है।
Sara Ali: गैसलाइट के बाद ये होगा सारा का अगला प्रोजेक्ट, जल्दी ही फ्लोर पर आएगी फिल्म
विज्ञापन

6 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : insta
उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट की वजह से भले ही ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं, लेकिन ये भी सच है कि वह सबका अटैंशन बखूबी ग्रैब करती हैं। बॉलीवुड सितारे भी उर्फी के फैशन सेंस पर प्रतिक्रिया देते नजर आते रहे हैं। जहां 'कॉफी विद करण' में रणवीर सिंह ने उर्फी की तारीफों के पुल बांधे, तो वहीं मसाबा ने उन्हें कमाल का बता दिया। वहीं अब रणबीर कपूर ने भी उर्फी के कपड़ों पर अपना रिएक्शन दिया है। 
Ranbir Kapoor: उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर रणबीर कपूर का निशाना, 'बैड टेस्ट' बताते हुए कह दी ये बड़ी बात
विज्ञापन

7 of 11
सलमान-साजिद - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। सलमान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान अपने विवादों के लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं।  कुछ वक्त पहले भी साजिद नाडियाडवाला भी सलमान की इस फिल्म का हिस्सा थे, लेकिन कुछ मतभेद के कारण दोनों ने साथ में काम करना वाजिब नहीं समझा। अब खबर आ रही है कि साजिद और सलमान एक बार फिर एक दूसरी फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे।
Kick 2: विवादों के बाद फिर साथ आए सलमान-साजिद? इस बड़ी फिल्म पर कर सकते हैं काम

8 of 11
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली की आरआरआर के नाटू नाटू गाने ने ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। नाटू-नाटू गाने का खुमार लोगों के सिर ऐसा चढ़ा है कि ये गाना उनकी जुबान से उतर ही नहीं रहा। आरआरआर की पूरी टीम इससे बेहद खुश है।ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम करने पर कई बड़े-बड़े दिग्गज राजनेताओं से लेकर सेलिब्रिटियों द्वारा आरआर की पूरी टीम को बधाई दी गई। जब से आरआरआर की टीम भारत लौटी है तब से मीडिया के सामने ये खुलकर अपनी खुशी और इच्छा जाहिर कर रहे हैं। तो वहीं, दिल्ली में राम चरण ने एक कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने खुद से जुड़े कई खुलासे किए हैं। 
Ram Charan: विराट कोहली की बायोपिक में दिखेंगे राम चरण? एक्टर बोले- मैं उनके जैसा दिखता भी हूं

9 of 11
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना टंडन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही वजह है कि फैंस भी अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। रवीना अपने जमाने की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं, उनकी हर अदा के फैंस आज भी दीवाने हैं। सिर्फ रवीना ही नहीं , बल्कि उनकी बेटी राशा भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। राशा बहुत जल्द बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। राशा अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ फिल्मों में डेब्यू करती नजर आने वाली हैं।
Raveena Tondon: महादेव की शरण में पहुंचीं रवीना और राशा, बेटी की सफलता के लिए अभिनेत्री ने टेका माथा

10 of 11
हेरा फेरी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म हेरा फेरी 3 का अधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है लेकिन इससे जुड़ीं खबरे सामने आ चुकी हैं। ऐसे में फैंस एक तरफ फिल्म के ओरिजनल कास्ट के साथ बनने को लेकर खुश हैं तो दूसरी ओर इसके निर्देशक को लेकर उतना ही उदास और नाराज। जी हां, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म हेरा फेरी 3 को फरहाद सामजी निर्देशी करेंगे, जिससे फैंस बिलकुल न खुश हैं।
Hera Pheri 3: ट्विटर पर क्यों ट्रेंड करने लगा 'रिमूव फरहाद फ्रॉम हेराफेरी', इस वजह से भड़क उठे फैंस
विज्ञापन

11 of 11
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता के निधन से पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री गमगीन है। सतीश कौशिक अनुपम खेर के खास दोस्तों में से एक थे। इस बीच अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक का एक पोस्ट अपने ट्विटर पर शेयर किया, जिसमें प्रधानमंत्री ने दिवंगत अभिनेता की पत्नी को एक सांत्वना पत्र लिखा है। 
Satish Kaushik: अनुपम खेर ने शेयर किया सतीश की पत्नी का पोस्ट, शशि ने लिखा- पीएम की सांत्वना से मिली शक्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें