मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में अभिनेत्रियों के बीच मान-सम्मान और स्टारडम की जंग अक्सर देखने को मिलती है। अक्सर कई अभिनेत्रियों के बीच कैटफाइट भी होती है। इन एक्ट्रेस के बीच हुए कुछ झगड़े तो इतना बड़ा रूप ले लेते हैं कि वे एक-दूसरे को फूटी आंख तक नहीं भाती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिनके बीच 36 का आंकड़ा है। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जो एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती हैं।