फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'रावण' ने दुनिया को कहा अलविदा और आर्यन खान के फोन की फॉरेंसिक जांच, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Wed, 06 Oct 2021 08:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अरविंद त्रिवेदी, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को मुंबई के कान्दिवली स्थित घर पर निधन हो गया। अभिनेता की मौत की खबर की उनके एक करीबी रिश्तेदार ने पुष्टि की है। वह 83 साल के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन के खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि 'मंगलवार (5 अक्तूबर) रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि 'चाचाजी पिछले कुछ सालों से लगातार बीमार चल रहे थे। पिछले तीन साल से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब रहने लगी थी।

दुखद :'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 83 साल की उम्र में निधन
विज्ञापन

2 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

जहाज पर ड्रग्स और रेव पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सात अक्तूबर तक एनसीबी कस्टडी में रखा गया है। इस बीच अब आर्यन खान और ड्रग छापेमारी केस में शामिल अन्य लोगों के मोबाइल फोन कोफॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इससे पहले मुंबई अदालत को बताया था कि उन्हें आर्यन के फोन पर "चौंकाने वाली आपत्तिजनक सामग्री" "तस्वीरों के रूप में" मिली, जो ड्रग्स को वितरण के लिए थोक में खरीदने से संबंधित है। 



Aryan Khan Drug Case:फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा आर्यन खान का फोन, एनसीबी ने किया था ड्रग को लेकर हुई चैट का खुलासा

विज्ञापन

3 of 10
एनसीबी डिप्टी डीजी ज्ञानेश्वर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बीते शनिवार से ड्रग्स से जुड़े एक मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में हैं। इस बीच अब पूरे मामले को लेकर एनसीबी के डिप्टी डीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संगठन के खिलाफ लगाए गए कुछ आरोप निराधार हैं। ऐसा लगता है कि यह आरोप एनसीबी द्वारा की गई पूर्व कानूनी कार्रवाई के प्रतिशोध में द्वेष और संभावित पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि एनसीबी इस बात को फिर से दोहराता है कि हमारी मामले की जांच प्रक्रिया पूरी तरह पेशेवर और कानूनी रूप से पारदर्शी और निष्पक्ष जारी रहेगी। 

Aryan Khan Drug Case: उद्धव ठाकरे के मंत्री ने फर्जी बताई आर्यन खान की गिरफ्तारी, मुंबई पुलिस ने दिया यह जवाब

4 of 10
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा की अदाकारा काजल राघवानी इन दिनों एक अजीब सी बीमारी से जूझ रही है जिसकी जानकारी उन्होंने मीडिया के साथ साझा की। अपनी बीमारी का खुलासा करते हुए काजल राघवानी ने बताया कि वो अपनी जिंदगी में एक अजीब सी बीमारी से गुजर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘खाना नहीं खाओ तो दिमाग काम नहीं करता और खा लो तो शरीर काम नहीं करता है’। उनकी इस बीमारी को सुनने के बाद प्रशंसक भी अपनी परेशान हो गए और काजल की वीडियो पर उन्होंने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर की।

Bhojpuri: अजीब सी बीमारी से जूझ रही हैं काजल राघवानी, फैंस ने कहा- ये तो कुछ अलग ही है

विज्ञापन

5 of 10
कमाल आर खान और आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल आर खान उर्फ केआरके अब आर्यन खान ड्रग केस में शाहरुख खान के समर्थन में उतर आए हैं। वह लगातार आर्यन खान का समर्थन कर रहे हैं और एनसीबी पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने शाहरुख और उनके बेटे आर्यन खान के समर्थन में कई ट्वीट्स किये हैं और पूछा है कि क्या आर्यन खान को टारगेट किया गया है? बदनाम किया गया है? बलि का बकरा बनाया गया है? सच क्या है? कमाल आर खान ने इस पूरे मामले पर एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें वो कई तरह के सवाल उठा रहे हैं और एनसीबी की कार्रवाई को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। 

Aryan Khan Case: शाहरुख के समर्थन में कमाल आर खान, पूछा- क्या आर्यन को बलि का बकरा बनाया गया?

 

विज्ञापन

6 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

जहाज पर ड्रग्स और रेव पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सात अक्तूबर तक एनसीबी कस्टडी में रखा गया है। लेकिन इस बीच आर्यन को सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आर्यन की जितनी भी तस्वीरें सामने आई उसमें आर्यन खान अलग-अलग और फैन्सी जैकेट में दिखाई दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके खाने का भी ध्यान रखा जा रहा है। दरअसल, एनसीबी ने उनके लिए मुंबई के सबसे फेमस रेस्टोरेंट से बिरयानी भी मंगवाई। इससे पहले जब शाहरुख और गौरी बेटे आर्यन से मिलने के लिए पहुंचे थे तो वो उनके लिए बर्गर लेकर पहुंचे थे, लेकिन अब खुद एनसीबी भी आर्यन खान की खातिरदारी में जुट गई है। टाउन के सबसे फेमस रेस्टोरेंट से उनके लिए बिरयानी मंगवाई गई।

Aryan Khan Case: हिरासत में भी आर्यन खान की खूब हो रही खातिरदारी, फेमस रेस्टोरेंट से मंगवाई गई बिरयानी

 

विज्ञापन

7 of 10
जीशान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहे जीशान खान ने महीनों से चल रही रिलेशनशिप की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने रेहाना पंडित के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है। जीशान ने यह खुलासा कर दिया है कि वह 'कुमकुम भाग्य' की अपनी सह-कलाकार रेहाना पंडित के साथ रिश्ते में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक नोट के साथ 'किस' वाली तस्वीर साझा कर अपने और रेहाना के रिश्ते के बारे में सार्वजनिक तौर पर पुष्टि कर दी है। 

सोशल मीडिया: रेहाना संग रोमांटिक फोटो शेयर कर जीशान ने किया रिलेशनशिप का खुलासा, लिखा- तुम सब कुछ हो

8 of 10
करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। शो को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन अब तक कई सारी लड़ाईयां सामने आ चुकी हैं तो वहीं कई विवाद जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब हाल ही में करण कुंद्रा ने शमिता को आंटी बुला दिया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर एज शेमिंग को लेकर करण बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल इन सबकी शुरूआत जय और प्रतीक की लड़ाई से हुई जिसके बाद करण ने शमिता को आंटी कह दिया। 

 

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी को 'आंटी' बुलाने पर ट्रोल हुए करण कुंद्रा, यूजर्स बोले- तो सलमान को क्या बोलोगे?

 

9 of 10
लैक्मे फैशन वीक - फोटो : सोशल मीडिया

तरुण तहिलियानी, अनामिका खन्ना, अब्राहम और ठाकोरी, मोनिशा जयसिंह, श्वेता बच्चन नंदा, राजेश प्रताप सिंह, पंकज व निधि, ट्रॉय कोस्टा, गौरांग जैसी दिग्गज फैशन हस्तियों के साथ देश का सबसे बड़े फैशन मेले का पंडाल यहां मुंबई में पूरी तरह सज गया है। नवरात्रि के पहले दिन जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस फैशन वीक का आगाज होगा। कोरोना महामारी के बाद देश में ये पहला मौका होगा, जब इतने बड़े पैमाने पर हो रहे
 

LIFW 2021: लैक्मे फैशन वीक शो की तैयारी पूरी, नवरात्रि के पहले दिन रैंप पर उतरेंगी मशहूर हस्तियां

 

विज्ञापन

10 of 10
शूटिंग के दौरान मृणाल ठाकुर निर्देशक राजा कृष्ण मेनन के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े परदे पर अपनी कामयाबी का सफर जारी रखने के लिए नेटफ्लिक्स की महात्वाकांक्षी वेब सीरीज ‘बाहुबली –बिफोर द बिगनिंग’ में शिवगामी का किरदार छोड़ देने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को अपनी अगली फिल्म में ईशान खट्टर की बहन का रोल मिला है। फिल्म में ईशान खट्टर भारतीय थलसेना के एक बड़े अफसर के किरदार में है। सत्य घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग इसके मुंबई और अमृतसर शेड्यूल में पूरी हो चुकी है। मृणाल ठाकुर और सोनी राजदान ने भी फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग इसी के साथ पूरी कर ली है। फिल्म के निर्देशक हैं राजा कृष्ण मेनन जिन्होंने बतौर निर्देशक अपना करियर साल 2003 में फिल्म ‘यूं ही’ से शुरू किया। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘शेफ’ उनकी चर्चित फिल्में रही हैं। 
 

Pippa: ईशान खट्टर की बहन के रोल में दिखेंगी मृणाल ठाकुर, राजा कृष्ण मेनन का ये होगा अगला कदम

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें