फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: खराब हिंदी बोलने पर नीसा देवगन ट्रोल और रणबीर को पसंद है रम, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Tue, 21 Feb 2023 08:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नीसा देवगन, सौरभ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी जानकारी पाने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी की तस्वीरों की वजह से खूब लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। सोशल मीडिया पर नीसा के लाखों फॉलोअर्स हैं, लेकिन सोमवार (20 फरवरी) को उनका अलग अंदाज देखने को मिला। इसे देख लोगों ने नीसा की खूब तारीफ करने के साथ-साथ उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। आखिर ऐसा क्या हुआ, आइए जानते हैं...
Nysa Devgan: क्या आपने नीसा देवगन की हिंदी स्पीच सुनी? वीडियो देख लोग बोले- यह क्या कर दिया?
विज्ञापन

3 of 11
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल इन दिनों अपने शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल को लेकर चर्चा में है। जब से यह शो शुरू हुआ है, तब से सुर्खियों में है। शहनाज के इस शो में तमाम कलाकार शिरकत कर चुके हैं, जिनमें शाहिद कपूर, विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना आदि शामिल हैं। हाल ही में इस शो में भुवन बाम पहुंचे, जिन्होंने शहनाज को करियर और शादी को लेकर तमाम सवालों के जवाब दिए।
Shehnaaz Gill: शादी कब करेंगी शहनाज, क्या सिद्धार्थ को भूल पाएंगी? जानें अभिनेत्री ने क्या दिया जवाब

4 of 11
सौरभ शुक्ला
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और सौरभ शुक्ला कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ने फिल्म बर्फी में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। इस फिल्म में दोनों की काफी नोक-झोंक देखने को मिली थी। हाल ही में सौरभ शुक्ल ने अनफिल्टर्ड बाय समदीश शो में अपने और रणबीर को लेकर कई बातें साझा कीं। उन्होंने शो के दौरान रणबीर संग बिताए हुए अच्छे पलों को लेकर बात की। साथ ही, रणबीर और रम से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया। 
Saurabh Shukla: सौरभ शुक्ला ने रणबीर कपूर को बताया रम का शौकीन, बोले- एक बार में खत्म की थी पूरी बोतल
विज्ञापन

5 of 11
स्वरा भास्कर की शादी पर साध्वी प्राची ने दिया बयान - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। इस कोर्ट मैरिज के बाद से स्वरा ज्यादातर लोगों के निशाने पर हैं, जिसका कारण उनकी इंटर रिलीजन शादी है। इंटर रिलीजन शादी के चलते हाल ही में बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने स्वरा भास्कर पर निशाना साधा। उन्होंने स्वरा को लेकर कहा कि वह जल्द ही घर वापस आएंगी या फिर उनका हाल भी वही होगा, जो श्रद्धा का हुआ था। वह या तो सूटकेस में मिलेंगी या फ्रिज में। 
Swara Bhasker: स्वरा-फहाद की शादी पर साध्वी प्राची ने दिया रिएक्शन, बोलीं- श्रद्धा की तरह होंगे 35 टुकड़े
विज्ञापन

6 of 11
राम चरण - फोटो : instagram
'आरआरआर' फिल्म के लिए दुनियाभर में फैले सिनेमाप्रेमियों की तारीफ पाने वाली साउथ सुपरस्टार राम चरण किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। जहां एक तरफ अभिनेता जल्द ही पिता बनने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर्स 2023 की रेस में शामिल है। ऐसे में राम चरण का सुर्खियां बटोरना लाजमी है। इसी बीच हाल ही में अभिनेता को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। लेकिन सबका ध्यान अगर किसी चीज ने खींचा था, तो वह राम चरण से गायब उनकी चप्पल थी। 
Ram Charan: नंगे पैर और 48 दिन तक काले कपड़े... ऑस्कर 2023 के लिए खास लुक में रवाना हुए राम चरण
विज्ञापन

7 of 11
जावेद अख्तर - फोटो : social media
भारतीय गीतकार जावेद अख्तर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते नजर आते हैं। हाल ही में गीतकार ने पाकिस्तान में जाकर जो किया है, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है, और जावेद अख्तर के लिए खूब तालियां भी बज रही हैं। दरअसल जावेद अख्तर हाल ही में लाहौर में फैज फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को उसकी हरकतों पर आईना दिखाया है। जावेद अख्तर ने कहा है कि मुंबई में जो 26/11 का हमला हुआ है, उसके हमलावर पाकिस्तान में घूम रहे हैं। जावेद अख्तर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Javed Akhtar: लाहौर में बैठ जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, बोले- आपके यहां घूम रहे 26/11 के हमलावर

8 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वह आए दिन अजीबो-गरीब कपड़े पहनने के लिए जानी जाती हैं। उर्फी जावेद कपड़ों के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। उनके अतरंगी फैशन सेंस और बेबाक अंदाज ने उर्फी को खूब सुर्खियां दिलाई है। इंटरनेट सेंसेशन को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वह बहुत जल्द रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आने वाली हैं। इस सीजन में वह अपने हुस्न का तड़का लगाती नजर आने वाली हैं। 
Urfi Javed: खतरों के खिलाड़ी 13 में उर्फी की एंट्री पक्की! रोहित शेट्टी के शो में लगेगा कन्ट्रोवर्सी का तड़का

9 of 11
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो के हर किरदार को दर्शकों ने काफी प्यार दिया है और इसे अलविदा कह चुके सितारों को अभी भी उन्हीं नामों से पहचाना जाता है। शो में दयाबेन का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली दिशा वकानी भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी शो में उनकी वापसी के कयास लगाए जाते हैं, तो कभी नई दयाबेन के आने की जानकारी सामने आती है।
Disha Vakani: पहली बार दिखी ‘दयाबेन’ के बेटे की झलक, फैंस बोले- तारक मेहता में वापस आ जाओ प्लीज

10 of 11
फिल्म 'फराज' की रिलीज पर नहीं लगेगी रोक - फोटो : सोशल मीडिया
ढाका टेरर अटैक पर बनी फिल्म 'फराज' भारत में बेशक दस्तक दे चुकी हो, लेकिन बांग्लादेश में इसकी रिलीज पर तलवार लटक गई है। दरअसल, बांग्लादेश उच्च न्यायालय ने सोमवार को देश के सिनेमाघरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारतीय फिल्म निर्माता हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 'फराज' के प्रचार और स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है।
Faraaz: हंसल मेहता की 'फराज' पर बांग्लादेश में बैन, ढाका टेरर अटैक पर बनी फिल्म के लिए हाईकोर्ट का सख्त आदेश
विज्ञापन

11 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी दुनिया को पांच साल पहले अलविदा कह चुकी हैं। अभिनेत्री ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में एक बेहतर मुकाम हासिल किया था। वह अपने वक्त की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थी। श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं। हाल ही में श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। 
janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को आई मॉम श्रीदेवी की याद, इमोशनल होकर अभिनेत्री ने पोस्ट में कह डाली यह बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें