फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: राखी को मिला आदिल के खिलाफ सबूत और मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे आमिर अली, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 09 Feb 2023 07:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
राखी सावंत, आदिल, मिस्ट्री गर्ल के साथ आमिर अली - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन फिल्मों और सेलेब्स से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। फैंस को भी बेसब्री से अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स का इंतजार रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज पूरे दिन मनोरंंजन जगत में क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
आमिर अली - फोटो : instagram
टीवी एक्टर आमिर अली इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैँ। पत्नी संजीदा शेख से अलग होने के बाद आमिर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैँ। आमिर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। आमिर के फैंस इस फोटो में आमिर के साथ नजर आ रही लड़की के बारे में तरह- तरह के कयास लगा रहे हैं।
Aamir Ali: शमिता शेट्टी के बाद अब इस मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे आमिर अली, कमेंट कर फैंस ने पूछे मजेदार सवाल
विज्ञापन

3 of 11
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। सिनेमाघरों में उनकी फिल्म पठान का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 450 करोड़ से अधिक का कारोबार करके नया रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। फिलहाल शाहरुख इन दिनों अपने दो और प्रोजेक्ट्स जवान और डंकी पर काम कर रहे हैं। फिल्म डंकी को राजकुमार हिरानी निर्देशित कर रहे हैं, यही वजह है कि इस फिल्म का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। 
Rajkumar Hirani: डंकी के बाद इस बायोपिक का निर्देशन करेंगे राजकुमार हिरानी, शाहरुख को दिया था फिल्म का ऑफर

4 of 11
रॉनी स्क्रूवाला - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का जलवा हर तरफ देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है। आए दिन ‘पठान’ किसी न किसी का रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पठान’ ने अब तक 'केजीएफ 2' और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ आगे बढ़ रही है। अब धीरे-धीरे ‘पठान’ आमिर खान की 'दंगल' और एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' के कलेक्शन के करीब आ रही है, लेकिन क्या यह फिल्म ‘दंगल’ को पछाड़ने में कामयाब होगी। सोशल मीडिया पर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के इस सवाल ने ट्विटर पर बहस छेड़ दी, जिसमें प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला भी कूद पड़े।
Pathaan: 'पठान नहीं तोड़ पाएगी दंगल का रिकॉर्ड', रॉनी स्क्रूवाला की इस ट्वीट पर मचा बवाल, यूजर बोले- जलन...
विज्ञापन

5 of 11
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शानेल, अर्जुन भल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान एक बार फिर हाई प्रोफाइल शादी का गवाह बनने जा रहा है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल कनाडा में रहने वाले एडवोकेट अर्जुन भल्ला के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। यह शादी नागौर के खींवसर किले में होनी है, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्मृति ईरानी बुधवार को ही राजस्थान के नागौर जिले पहुंच गई थीं।
Smriti Irani: आज शादी के बंधन में बंधने जा रहीं स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल, जानें कब होगा कौन-सा कार्यक्रम
विज्ञापन

6 of 11
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
पैन इंडिया स्टार प्रभास की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग कैंसिल कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास बीते कई दिनों से बुखार की समस्या से जूझ रहे थे। इसी वजह से वह हाल ही में डॉक्टर के पास गए थे। तेज बुखार होने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी थी। डॉक्टर की बात को मानते हुए प्रभास ने अपनी सभी शूटिंग कैंसिल कर दी है। बताया जा रहा है कि पूरी तरह से रिकवर होने के बाद वह जल्द ही अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। 
Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास की बिगड़ी तबीयत, अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग की कैंसिल
विज्ञापन

7 of 11
आदिल दुर्रानी-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत की जिंदगी में इस वक्त भूचाल आया हुआ है। एक तरफ राखी के सिर से मां का साया हट गया है तो दूसरी तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी संकट में है। राखी और उनके पति आदिल दुर्रानी का रिश्ता टूटने की कगार पर है। हाल ही में राखी सावंत ने आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। आदिल को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस बीच एक बात यह भी निकलकर आई है कि आदिल पहले से शादीशुदा हैं। अब राखी सावंत को इसका सबूत भी मिल गया है। आदिल की पहली शादी का कार्ड राखी के हाथ लग गया है। इसका जिक्र राखी ने खुद मीडिया के सामने किया है।
Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिला पति आदिल की पहली शादी का सबूत, बोलीं- इतना बड़ा धोखा
 

8 of 11
विवेक अग्निहोत्री, प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में प्रकाश राज ने 'द कश्मीर फाइल्स' को 'प्रोपेगैंडा फिल्म' बताया था। एक इवेंट में प्रकाश राज ने 'पठान' के खिलाफ 'कट्टरपंथियों' के बायकॉट ट्रेंड फेल हो जाने पर अपनी राय साझा की थी और साथ ही उन्होंने 'कश्मीर फाइल्स' की तीखी आलोचना की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब विवेक अग्निहोत्री ने अभिनेता के बयान पर पलटवार किया है।
Vivek Agnihotri: प्रकाश राज के कश्मीर फाइल्स को बकवास कहने पर फूटा विवेक का गुस्सा, बोले- मिस्टर अंधकार राज...

9 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ और कियारा बीते 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। पेस्टल शेड की ड्रेस में दोनों बेहद ही प्यारे लग रहे थे। शादी के बाद कल जब दोनों पहली बार मीडिया के सामने आए तो ट्विंनिंग रेड ड्रेस में वह बेहद प्यारे लग रहे थे। कपल ने मीडिया धन्यवाद करते हुए उनको मिठाई बांटी। शादी के बाद अब बारी है रिसेप्शन की। दोनों का पहला रिसेप्शन आज यानि 9 फरवरी को दिल्ली में होना है। इसके लिए बीती शाम को यह कपल दिल्ली पहुंच चुका है। दिल्ली के बाद फिल्म इंडस्ट्री वालों के लिए सिद्धार्थ और कियारा 12 फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन देने वाले हैं, जिसकी डिटेल्स सामने आ गई हैं। 
Sid Kiara Reception: होश उड़ा देगा सिड-कियारा के रिसेप्शन का खर्चा, ये है हॉल की कीमत से खाने तक की जानकारी

10 of 11
कार्तिक आर्यन,सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्द ही यह फिल्म रिलीज होने वाली है और कार्तिक जोर-शोर से फिल्म को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। वहीं, अब कार्तिक आर्यन को सारा अली खान के साथ स्पॉट किया गया, जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को बिना टैग किए उदयपुर में होने की स्टोरी साझा की थी, जिससे लग रहा है कि दोनों उदयपुर में ही मिले हैं।
Kartik Aaryan-Sara Ali Khan: ब्रेकअप के बाद उदयपुर में फिर साथ नजर आए कार्तिक और सारा, वायरल हो रहीं तस्वीरें
विज्ञापन

11 of 11
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
इसमें कोई दो राय नहीं है कि श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थीं। मशहूर अभिनेत्री ने अपने बहतरीन प्रदर्शन, बेहद खास व्यक्तित्व और स्क्रीन जादुई अभिनय से कई लोगों को हमेशा अचंभित किया था। हालांकि, अपने बेहतरीन करियर और खूबसूरती से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाली श्रीदेवी का दुर्भाग्य से साल 2018 में निधन हो गया था। अभिनेत्री ने निधन ने पूरी इंडस्ट्री को एक गहरा सदमा दिया था। लेकिन सिनेमा जगत ने अभिनेत्री की याद में उनके जीवन पर 'श्रीदेवी - द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' नाम की एक किताब का एलान किया था। यह एक ऐसी किताब होगी, जो श्रीदेवी के जीवन और करियर के मुख्य पहलुओं को सभी के सामने पेश करेगी। इस किताब को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
Sridevi Biography: फैंस के लिए खुशखबरी, बोनी कपूर ने 'श्रीदेवी- द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' की रिलीज का किया एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें