फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: 'पठान नहीं तोड़ पाएगी दंगल का रिकॉर्ड', रॉनी स्क्रूवाला की इस ट्वीट पर मचा बवाल, यूजर बोले- जलन...

Thu, 09 Feb 2023 05:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रॉनी स्क्रूवाला औप पठान - फोटो : social media

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का जलवा हर तरफ देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है। आए दिन ‘पठान’ किसी न किसी का रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पठान’ ने अब तक 'केजीएफ 2' और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ आगे बढ़ रही है। अब धीरे-धीरे ‘पठान’ आमिर खान की 'दंगल' और एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2'  के कलेक्शन के करीब आ रही है, लेकिन क्या यह फिल्म ‘दंगल’ को पछाड़ने में कामयाब होगी। सोशल मीडिया पर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के इस सवाल ने ट्विटर पर बहस छेड़ दी, जिसमें प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला भी कूद पड़े।

विज्ञापन

2 of 5
रॉनी स्क्रूवाला - फोटो : social media

हाल ही में, ट्विटर पर फिल्म ‘पठान’ और ‘दंगल’ को लेकर कई चर्चाएं हो रही है, जिसमें तरण आदर्श द्वारा यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या शाहरुख की ‘पठान’ आमिर खान के ‘दंगल’ को पछाड़ पाएगी। इसी कड़ी में प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने ट्वीट कर अपने विचार साझा करते हुए लिखा कि पठान कभी भी आमिर खान की दंगल का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी। वह हमेशा दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी रहेगी। 'पठान' के आंकड़ों पर रॉनी स्क्रूवाला को तरण आदर्श से यूं भिड़ता देख यूजर्स भी हैरान हो गए, लेकिन बाद में रॉनी स्क्रूवाला ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

TRP Week 5: ‘अनुपमा’ के गढ़ में ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने मारी सेंध, इस हफ्ते टॉप पांच में रहे ये सीरियल

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media

दरअसल तरण आदर्श ने ट्विटर पर ‘पठान’ का हालिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया था और ट्वीट किया था, 'पठान आज हिंदी में  'केजीएफ 2' के लाइफटाइम बिजनेस को क्रॉस कर जाएगी। इस तरह यह देखा जाए तो यह सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन जाएगी और 'केजीएफ 2' दूसरे नंबर पर होगी। बड़ा सवाल यह है कि क्या 'पठान' आने वाले दिनों में हिंदी में 'बाहुबली 2' को पछाड़ पाएगी?'

 

4 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
तरण के ट्वीट को देखकर रॉनी स्क्रूवाला से रहा नहीं गया और उन्होंने भी झटपट ट्वीट कर लिखा, 'सिर्फ फैक्ट बता रहा हूं और क्लियर कर रहा हूं कि 'दंगल' दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है और हमेशा रहेगी। सिर्फ चीन में ही इसने 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसलिए बेहतर होगा कि हम रिकॉर्ड एकदम सही और सीधे रखें।

Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिला पति आदिल की पहली शादी का सबूत, बोलीं- इतना बड़ा धोखा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media

रॉनी के इस ट्वीट का जमकर विरोध होने लगा और यूजर्स ने सवाल उठाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हो सकता है कि राकेश शर्मा की बायोपिक जो शाहरुख ने ठुकराई, वह आमिर के पास चली गई। इसलिए ऐसा लिखा हो। लेकिन इनके बीच आखिर ऐसा हुआ क्या?' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला को जलन हो रही है और इसलिए उन्होंने ऐसा लिखा है।’ बता दें कि 'पठान' फिल्म रिलीज के 15 दिन के दौरान दुनियाभर में 850 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें