फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'जेलर' का फर्स्ट लुक आउट और 'लाइगर बायकॉट' पर भड़के विजय देवरकोंडा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 22 Aug 2022 07:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जेलर, लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है। इस इंडस्ट्री में कलाकार अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी की वजह से भी लाइमलाइट में बने रहते हैं और फिल्मी रैप में हम आपको मनोरंजन जगत से जुड़ी बड़ी खबरें बताते हैं। आज सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का फर्स्ट लुक सामने आ गया। इसके अलावा, विजय देवरकोंडा भी अपनी फिल्म 'लाइगर' के हो रहे बायकॉट पर तीखा जवाब देते हुए नजर आए। इसके अलावा, इंडस्ट्री में आज क्या कुछ हुआ। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 11
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और थलाइवा रजनीकांत पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'जेलर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां पिछले दिनों खबर आई थी कि रजनीकांत ने नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, वहीं आज  'जेलर' से अभिनेता का फर्स्ट लुक सामने  आ गया है। रजनीकांत का लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया है। 

Jailer: सामने आया 'जेलर' का फर्स्ट पोस्टर, इंटेंस लुक से रजनीकांत ने जीता फैंस का दिल
विज्ञापन

3 of 11
स्वरा भास्कर-अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी बेबाक बयानी के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर मुद्दों पर खुलकर अपनी राय देती नजर आती हैं। अभिनेत्री हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रहे बॉलीवुड फिल्मों के बॉयकट ट्रेंड पर बात करती नजर आईं। बातचीत के दौरान स्वरा भास्कर ने कहा कि यह सबकुछ बॉलीवुड को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। इतना ही नहीं, फिल्मों के न चलने का दोष वह महंगाई पर मढ़ती भी नजर आईं और अनुराग कश्यप के जीएसटी वाले बयान का समर्थन करती हुई दिखीं।

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर ने महंगाई पर फोड़ा बायकॉट ट्रेंड का ठीकरा!, बोलीं- मैं अनुराग कश्यप की बात से सहमत

4 of 11
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की आगामी फिल्म 'लाइगर' लगातार चर्चा में बनी हुई है। दोनों स्टार्स इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इस फिल्म से देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, वहीं अनन्या पांडे की ये तेलुगू में शुरुआत है। यह फिल्म अलग-अलग भाषाओं में 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। ऐसे में लाइगर की रिलीज में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं लेकिन फिल्म के हिंदी वर्जन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Liger Hindi Version Release Date: हिंदी में एक दिन पहले रिलीज होगी 'लाइगर', मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला
 
विज्ञापन

5 of 11
रिया कपूर ने शेयर कीं सोनम कपूर के बेटे की तस्वीरें - फोटो : insta
20 अगस्त का दिन सोनम कपूर और आनंद आहूजा के साथ ही पूरे कपूर परिवार के लिए बेहद खुशियों भरा रहा, क्योंकि इस दिन सोनम और आनंद आहूजा घर बेटे की किलकारी गूंजी, इस खबर ने कपूर फैमिली के साथ ही फैंस को भी खुश कर दिया। सेलेब्स से लेकर प्रशंसकों तक की बधाइयों का तांता लग गया। इस गुडन्यूज के बाद से ही सभी को सोनम के बेटे की झलक का बेसब्री से इंतजार था। फिलहाल रिया कपूर ने आज अपने नवजात भांजे की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

Sonam Kapoor Baby Pic: सोनम कपूर के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, भांजे को देख खुशी से रो पड़ीं मौसी रिया कपूर
विज्ञापन

6 of 11
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के लिए साल 2022 अब तक अच्छा नहीं रहा है। 'द कश्मीर फाइल्स' और 'भूल भुलैया 2' के अलावा इस साल कोई भी हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार तक इस साल लोगों को इंप्रेस करने में नाकाम साबित हुए हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने लगातार फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों पर खुलकर अपनी राय रखी है। 

Farhan Akhtar: बॉलीवुड की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों पर फरहान अख्तर ने दिया बड़ा बयान, कहा- अब हमें...

विज्ञापन

7 of 11
जयनीरज राजपुरोहित, शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो ने हाल ही में 14 साल पूरे किए हैं। इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह शो लोगों के बीच उतना ही पॉपुलर है, जितना पहले हुआ करता था। बीते कुछ समय में इस शो में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। क्योंकि शो के कई अहम कलाकार अब इस शो को छोड़ कर जा चुके हैं। ऐसे में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता बिना इन कलाकारों के भी दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कहीं न कहीं दर्शकों को इन कलाकारों की कमी खलती है। हाल ही में शैलेश लोढ़ा ने शो को छोड़ा था, जिसके बाद से मेकर्स उनके रिप्लेसमेंट को ढूंढ रहे थे। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार लग रहा है कि मेकर्स की तलाश के साथ फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है। 

TMKOC: 'तारक मेहता' की तलाश हुई खत्म! ये अभिनेता निभाएगा शैलेश लोढ़ा का किरदार

8 of 11
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बायकॉट लाइगर...रिलीज होने से पहले ही विजय देवरकोंडा की डेब्यू (बॉलीवुड) फिल्म बायकॉट होने लगी है। अभी कुछ समय पहले की ही बात है। फैंस विजय देवरकोंडा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित थे। लेकिन विजय देवरकोंडा के एक बयान ने नेटिजन्स को उनके खिलाफ कर दिया और सोशल मीडिया पर 'बायकॉट लाइगर' ट्रेंड होने लगा। अब इस बायकॉट ट्रेंड पर एक बार फिर विजय देवरकोंडा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Boycott Liger: लाइगर का बहिष्कार करने वालों पर भड़के विजय, कहा- हम तो पिक्चर बनाएंगे, जिन्हें नहीं देखनी वो..

9 of 11
स्वरा भास्कर - फोटो : यूट्यूब
चार गुना यारी, चार गुना मजा! शादी-शुदा महिलाओं की जिंदगी की हर रोज की खींचतान के बीच दोस्ती को बेहतरीन तरीके से दिखाती फिल्म 'फिल्म 'जहां चार यार' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा चार महिलाओं की दोस्ती का मजेदार जर्नी दिखाई गई है। ट्रेलर में परिवार, जिम्मेदार और दोस्ती यारी की लुभावना सवारी देखने को मिल रही है।

Jahaan Chaar Yaar Trailer: जहां चार यार का ट्रेलर रिलीज, शादी की खींचतान और चार महिला मित्रों की मजेदार कहानी

10 of 11
केआरके, ब्रह्मास्त्र, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बायकॉट बॉलीवुड...सोशल मीडिया पर चल रहे इस ट्रेंड के खिलाफ कई सारे बॉलीवुड सितारों ने आवाज उठाई, वहीं अब कमाल आर कुमार उर्फ केआरके भी बायकॉट बॉलीवुड के विरुद्ध बयान देते नजर आ रहे हैं। जी हां, केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साफ शब्दों में कहा है कि वह हैशटैग बायकॉट बॉलीवुड को सपोर्ट नहीं करते हैं। इतना ही नहीं केआरके ने अपने इस ट्वीट के जरिए रणबीर कपूर पर भी निशाना साधा है। 

KRK on Boycott Bollywood: केआरके ने उठाई बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड के खिलाफ आवाज, ट्वीट कर बोले- मैं नहीं चाहता...
विज्ञापन

11 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट इन दिनों अपने करियर के सबसे बेहतरीन पड़ाव का मजा ले रही हैं। इस साल उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी अभिनेत्री  के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है। वहीं अब नेटफ्लिक्स पर कुछ दिन पहले उनकी फिल्म डार्लिंग्स रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ नजर आई हैं। डार्लिंग्स में आलिया भट्ट के काम की बहुत तारीफ हुई है। अब 9 सितंबर को रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है, लेकिन हाल ही में आलिया ने जो बयान दिया है वो अभिनेत्री की फिल्म पर भारी पड़ सकता है।

Alia Bhatt: 'मैं नहीं पसंद तो मत देखिए मेरी फिल्में', आलिया का ये बयान कहीं 'ब्रह्मास्त्र' पर न पड़ जाए भारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें