फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Crush: सरेआम अपने क्रश का नाम ले चुके हैं ये सेलेब्स, शिल्पा से लेकर श्रद्धा कपूर हैं लिस्ट में शामिल

Mon, 22 Aug 2022 07:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 7
सारा अली खान-अर्जुन कपूर-अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर फैंस को बॉलीवुड सितारों पर क्रश हो जाता है। लेकिन, अगर कहा जाए कि जिन एक्टर-एक्ट्रेस की दुनिया दीवानी होती है, उन्हें भी किसी पर क्रश हुआ है, तो आप यकीन करेंगे? शायद आप थोड़ा हैरान होंगे, लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स को भी क्रश हो चुका है। कई एक्टर-एक्ट्रेस को अपने को-स्टार या दूसरे स्टार्स के ऊपर क्रश हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि ये स्टार्स सार्वजनिक रूप से इस सच को स्वीकार भी कर चुके हैं। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
सारा अली खान - फोटो : Instagram
सारा अली खान
सारा अली खान हाल ही में जान्हवी कपूर के साथ 'कॉफी विद करण' सीजन 7 में नजर आईं थीं। इस दौरान करण जौहर ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के रिश्ते पर बात की और बताया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। हालांकि, अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। वहीं, सारा अली खान ने अपने लेटेस्ट क्रश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह विजय देवरकोंड़ा को डेट करना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
अनन्या पांडे - फोटो : insta
अनन्या पांडे
हाल ही में अनन्या पांडे करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने यह कुबूल  किया कि एक दौर में उन्हें अपनी बेस्टी अनन्या पांडे के भाई आर्यन खान पर क्रश था। अनन्या ने कहा कि बड़े होने के दौरान उन्हें आर्यन पर क्रश था। हालांकि, जब करण जौहर ने पूछा कि उन पर क्रश होने के बावजूद भी दोनों का लिंकअप क्यों नहीं हुआ? तो अनन्या ने कहा, 'उससे पूछो।' एपिसोड के दौरान अनन्या ने कई बार अपने को-स्टार विजय पर भी क्रश होने की बात कबूल की। बता दें कि अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'लाइगर' में विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी। 

4 of 7
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के स्टाइल और खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। मगर, बीते दिनों शिल्पा शेट्टी ने अपने क्रश के बारे खुलासा किया। दरअसल, शिल्पा शेट्टी इस साल रिलीज हुई अपनी फिल्म 'निकम्मा' के प्रमोशन के लिए एक टीवी शो में पहुंची थीं। इस दौरान उनसे उनके क्रश के बारे में पूछा गया तो शिल्पा शेट्टी ने कार्तिक आर्यन का नाम ले डाला। 
विज्ञापन

5 of 7
श्रद्धा कपूर कैजुअल आउटफिट - फोटो : instagram/shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर
अपने लुक्स और स्टाइल से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली श्रद्धा कपूर भी अपने क्रश के बारे में सार्वजनिक रूप से बात कर चुकी हैं। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने एक बातचीत के दौरान यह स्वीकार किया था कि उन्हें अभिनेता ऋतिक रोशन पर क्रश है।
विज्ञापन

6 of 7
अर्जुन कपूर - फोटो : insta
अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वक्त उन्हें करीना कपूर खान पर क्रश था। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, 'करीना मेरी पहली क्रश थीं। जब मैं पहली बार उनसे मिला तो पता चला कि वह बिना मेकअप के और ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।' अर्जुन ने यह भी कहा कि मुझे नहीं पता कि उन पर मुझे क्रश क्यों हुआ, वह शानदार महिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य रॉय कपूर
अभिनेता आदित्य रॉय कपूर भी अपने क्रश को लेकर सार्वजनिक रूप से बात कर चुके हैं। 'कॉफी विद करण' के दौरान उन्होंने कहा था कि दीपिका पादुकोण पर उन्हें क्रश रहा है। उन्होंने रैपिड फायर राउंड के दौरान यह बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें