फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: काम पर लौटे अमिताभ बच्चन और मलाइका-अर्जुन करने जा रहे शादी? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 05 Apr 2023 07:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अमिताभ बच्चन, मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर - फोटो : social media
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता है। फैंस अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड का एक जाना माना चेहरा है। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। एक्ट्रेस हमेशा ही अपने लुक और स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका एक फिटनेस फ्रिक भी हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। अरबाज के साथ साल 2017 में तलाक के बाद वह एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की है। 
Malaika Arora: मलाइका ने दोबारा शादी करने को लेकर दिया बड़ा बयान, बोलीं- मैं चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं
विज्ञापन

3 of 11
सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया

हार्ट अटैक के बाद अभिनेत्री सुष्मिता सेन की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। एक्ट्रेस वर्क फ्रंट पर एक्टिव हो गई हैं। अब उन्होंने वर्कआउट भी शुरू कर दिया है। हाल ही में सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो में सुष के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ सुष्मिता ने जो कैप्शन लिखा है, उसे पढ़कर यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है।
Sushmita Sen: क्या फिर एक हो गए सुष्मिता और रोहमन शॉल? एक्स बॉयफ्रेंड पर प्यार लुटाती नजर आईं एक्ट्रेस

 

4 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने दुनियाभर में विवादों का तलका मचा दिया था। इस फिल्म के हिट होने के बाद से ही इसके डायरेक्टर और फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्सर वह बेबाक टिप्पणी करते नजर आते हैं। इसी बीच विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है और सवाल किया है कि आखिर क्यों बड़े बजट की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर बॉलीवुड पर कसा तंज, कहा- बड़े बजट की फिल्में क्यों हो रहीं फ्लॉप

विज्ञापन

5 of 11
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट यानी पुष्पा दो साल पहले रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, जिसकी बदौलत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, जिसके बाद अब अल्लू अर्जुन के फैंस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
Pushpa 2 Teaser: 'पुष्पा 2' को लेकर मेकर्स की तरफ से बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज हो सकता है फिल्म का टीजर

विज्ञापन

6 of 11
राखी सावंत - फोटो : social media

बॉलीवुड की 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' राखी सावंत अपनी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं और अपनी तरफ लोगों का ध्यान खींचना जानती हैं। राखी सावंत और आदिल दुरानी पहले अपने प्यार और फिर अपने झगड़ों की वजह से काफी समय तक चर्चा में रहे हैं। अब राखी रमजान के पाक महीने में रोजा और नमाज को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनका वीडियो वायरल होता रहता है। इसी क्रम में राखी का एक और वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
Rakhi Sawant: नमाज अदा करने पर ट्रोल हुईं राखी सावंत, लोग बोलें- कपड़े तो पूरे पहन लो

 

विज्ञापन

7 of 11
वॉर 2 - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा के 'फिट एक्टर' यानी ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी डिटेल फैंस के उत्साह को बढ़ा देती है। वहीं, अब इस मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 'वॉर 2' से एक और बड़ा नाम जुड़ गया है, जिसे जान फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। इस नाम ने दुनियाभर में अपनी लोकप्रियता भी दर्ज की है। अब इस फिल्म में साउथ के एक्टर जूनियर एनटीआर का नाम भी जुड़ रहा है।
War 2: जूनियर एनटीआर बनने जा रहे हैं वॉर 2 का हिस्सा? फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

8 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को बीते दिन उनकी फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग के रोक दिया गया था। अभिनेता ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी, जिसके बाद से उनके फैंस में एक्टर को लेकर चिंता बढ़ गई थी। हालांकि अब अमिताभ के फैंस के लिए खुशखबरी है। बिग बी चोट के बाद ब्रेक से अब वापस काम पर लौट आए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
Amitabh Bachchan: 'बच्चन इज बैक', चोट से उबरने के बाद फिर काम पर लौटे अमिताभ बच्चन

9 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी  फिल्म ‘आदिपुरुष’ का रामनवमी के दिन नया पोस्टर रिलीज किया गया है। प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म एक बार फिर मुश्किलों में पड़ गई है। हाल ही में, इस मूवी के नए पोस्टर ने दर्शकों के बीच खलबली पैदा कर दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस नए पोस्टर से लोगों की भावनाएं आहत हो रही है क्योंकि इसमें हिंदू के आराध्य भगवान राम को गलत तरीके से दिखाया गया है। अब इसे लेकर निर्देशक समेत फिल्म की स्टार कास्ट भी एफआईआर दर्ज कराया गया है।
Adipurush: निर्देशक ओम राउत और आदिपुरुष की टीम के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई एफआईआर, फैंस बोले- खेल बना रखा है

10 of 11
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शाकुंतलम' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान अभिनेत्री अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए मुंबई पहुंची। इस दौरान एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान समांथा ने बताया कि बीते कुछ सालों में साउथ फिल्म इडस्ट्री और बॉलीवुड के बीच की दूरी कम हुई है।
Samantha Ruth Prabhu: इंडस्ट्री को लेकर समांथा का बयान, बोलीं- साउथ और नॉर्थ फिल्मों के बीच नहीं कोई दीवार

विज्ञापन

11 of 11
श्रद्धा आर्या - फोटो : Social media

टीवी की हॉट अदाकारा श्रद्धा आर्या अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह फैंस के साथ खुद से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी साझा करती हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी बताती हैं। बीते पांच साल से अभिनेत्री टीवी शो 'कुंडली भाग्य' का हिस्सा रही हैं। उनके किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं। वह अक्सर शो के सेट से अपने को-स्टार के साथ मजेदार वीडियोज और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में अब उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा कर फैंस को बताया है कि वह घायल हो चुकी हैं, जिसके बाद से फैंस परेशान हैं।
Shraddha Arya: स्टंट करते हुए घायल हुईं 'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता', श्रद्धा ने तस्वीर साझा कर दिया हेल्थ अपडेट

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें