फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: निर्माता महेश कोनेरु का निधन और श्रिया सरन बनीं मां, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Tue, 12 Oct 2021 05:27 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
निर्माता महेश कोनेरु और श्रिया सरन - फोटो : अमर उजाला
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आज एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्म अभिनेता नेदुमुदी वेणु के निधन के अगले ही दिन मंगलवार को तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर महेश कोनेरु का निधन हो गया है। महेश कोनेरु ने आज सुबह कार्डिक अरेस्ट के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म निर्माता महेश के निधन की खबर सामने आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

फिल्म निर्माता के निधन पर उनके फैंस और कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  कोनेरु फिल्म स्टार जूनियर एनटीआर का काफी करीबी मित्र थे। अपने दोस्त की मौत की खबर सुन उन्होंने अपना दुख जाहिर किया। 

दुखद: साउथ फिल्म निर्माता महेश कोनेरु का निधन, सितारों ने जताया शोक

 
विज्ञापन

2 of 10
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम में अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आईं अभिनेत्री श्रिया सरन से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी पर चल रही सभी अफवाहों पर अब विराम लगा दिया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर इस राज से पर्दा हटा दिया है। दरअसल, अभिनेत्री एक साल पहले ही मां बन चुकी हैं। लेकिन उन्होंने अब इस खुशखबरी को अपने फैंस संग सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

खुशखबरी: अजय देवगन की ये हीरोइन बनी मां, एक साल बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर किया खुलासा

 
विज्ञापन

3 of 10
मीरा चोपड़ा - फोटो : Instagram
मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने इंटीरियर डिजाइनर राजेन्द्र दीवान के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने डिजाइनर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके इंटीरियर डिजाइनर ने उन्हें गाली दी और उन्हें उनके खुद के घर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया।

Meera Chopra files FIR: प्रियंका की बहन मीरा चोपड़ा ने इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप

 

4 of 10
आर्यन खान ड्रग मामला - फोटो : सोशल मीडिया
क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को जमानत नहीं मिली तो शाहरुख खान ने वकील सतीश मानशिंदे की छुट्टी कर दी है। अब शाहरुख खान ने नए वकील अमित देसाई को हायर किया है। अब इस केस में आर्यन की अगली जमानत पर सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। आर्यन खान की बेल के आवेदन को लेकर अमित देसाई कोर्ट में पेश हुए। जमानत याचिका के लिए नोटिस दिए जाने के बाद, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के वकील ने अदालत से कहा कि एजेंसी को जवाब दाखिल करने के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय चाहिए। क्योंकि ड्रग्स मामले में कई जमानत याचिकाएं लंबित हैं। 

Aryan khan drug case: शाहरुख खान ने आर्यन को बचाने के लिए लगाया नया वकील, बेल नहीं दिला पाए तो हुई सतीश मानशिंदे की छुट्टी
 
विज्ञापन

5 of 10
केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगा करोड़पति में आज का दिन बेहद अहम होगा। आज शो को अपना दूसरा करेड़पति मिल सकता है। दरअसल, सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन अपने सामने हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट हुसैन से 50 लाख का सवाल पूछते हैं। हुसैन उस सवाल का सही जवाब देते हैं और 50 लाख जीत जाते हैं। आज के एपिसोड में अमिताभ बच्चन हुसैन से एक करोड़ का सवाल पूछते नजर आएंगे। हुसैन का सपना है कि वह अपने परिवार के लिए जीती हुई रकम से एक घर खरीदें। अगर हुसैन एक करोड़ जीत जाते हैं तो हुसैन का घर खरीदने का सपना पूरा हो जाएगा।

KBC 13: क्या हुसैन बनेंगे शो के अगले करोड़पति, आज रात करेंगे एक करोड़ के सवाल का सामना

 
विज्ञापन

6 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्रूज ड्रग्स मामले (Aryan Khan Drugs Case) में आर्यन खान समेत कई आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। एनसीबी की पूछताछ लगातार जारी है। जांच में एनसीबी को यह पता चला था कि आर्यन खान, अरबाज मर्चंट, प्रतीक गाबा और एक अन्य शख्स मन्नत से एक साथ मर्सिडीज गाड़ी में क्रूज पर पार्टी करने निकले थे। अब इस केस की अहम कड़ी प्रतीक गाबा से जांच एंजेसी ने करीब सात घंटे कर पूछताछ की है।

Aryan Khan Drugs Case: प्रतीक गाबा से एनसीबी ने की सात घंटे पूछताछ, आर्यन खान ड्रग केस में फिलहाल किसी को क्लीन चिट नहीं
 
विज्ञापन

7 of 10
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री की असल समस्या भाई-भतीजावाद नहीं, बल्कि नस्लवाद है। उन्होंने यह बात अपने एक इंटरव्यू में कही है। गौरतलब है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म सीरियस मेन को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय एमी (ईएमएमवाई) के लिए नामांकन मिला है। यह फिल्म सुधीर मिश्रा ने बनाई है, जो कि पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नॉमिनेट किया गया है। इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज न्यूयॉर्क में 22 नंवबर को 2021 के इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के विजेताओं का एलान करेगी। 


नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा: भाई-भतीजावाद नहीं, इंडस्ट्री में है नस्लवाद की समस्या

 

8 of 10
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta
जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री नीना गुप्ता का कहना है कि उन्होंने अपने आस-पास कोई भी खुशहाल शादी नहीं देखी है। ऐसे में शादी को परिभाषित करना उनके लिए मुश्किल है। नीना ने यह बात अपने एक इंटरव्यू में कही है। उनका कहना है कि वह नहीं जानती 'हैप्पी मैरिज' को कैसे परिभाषित किया जाए? नीना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने जो भी शादियां देखी हैं, वे 'समझौतों से भरी' हैं। उन्होंने उस घटना को भी याद किया, जहां उनके द्वारा अपने दोस्त को शादी से बाहर निकलने की सलाह दी गई थी, पर उन्हें प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। ऐसे में नीना ने कहा कि वह किसी भी शादी को सफल बनाने के लिए अन्य लोगों को सलाह देने की स्थिति में नहीं है।

नीना गुप्ता ने कहा: मैंने कोई भी खुशहाल शादी नहीं देखी, सब समझौतों से भरी होती हैं
 

9 of 10
भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram/bhumipednekar
कलाकारों, तकनीशियनों और अन्य कार्यकारी पदों को लिंग भेद के हिसाब से संबोधित करने के खिलाफ दुनिया भर में आवाजें सुनाई दे रही हैं। शुरुआत सिनेमा से हुई है। दुनिया के तमाम प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों के पुरस्कार धीरे धीरे अभिनेता और अभिनेत्रियों के फर्क को पाट रहे हैं। पुरस्कार अब सर्वश्रेष्ठ अदाकार के नाम से दिए जा रहे हैं। लैंगिक भेदभाव से फिल्म पुरस्कारों को मुक्त करने की इस पहल का हिंदी फिल्म जगत भी स्वागत कर रहा है और इसके समर्थन में युवा स्टार भूमि पेडनेकर ने खुलकर अपने मन की बात कही है। उनका मानना है कि इस छोटी सी शुरुआत से हम समाज में लैंगिक भेदभाव को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा सकते हैं।

Gender Neutrality: लैंगिक भेदभाव के खिलाफ भूमि ने उठाई आवाज, अभिनेता या अभिनेत्री नहीं कलाकार कहिए
 
विज्ञापन

10 of 10
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्रियों में से एक ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी बातें और लम्हें शेयर करती रहती हैं। हालांकि, अभिनेत्री के ज्यादा सक्रिय होने की वजह से होने कई बार ट्रोल्स का भी शिकार होना पड़ता है। ऐसे में ऋचा ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देकर उनकी बोलती बंद करती भी नजर आती है। अब हाल ही में ऐसा ही वाकया देखने के मिल रहा हैं। 

ट्रोल्स: यूजर ने कहा आमिर खान की तरह ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगी शादी, ऋचा चड्ढा ने ऐसे सिखाया सबक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें