फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: जैकलीन का चौंकाने वाला खुलासा और रणवीर सिंह ने दर्ज कराया बयान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 29 Aug 2022 08:09 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत में कोई ना कोई हलचल बनी ही रहती है। नई फिल्मों के एलान के साथ ही सेलिब्रिटी से जुड़ी कई अपडेट्स सामने आती रहती हैं। 

विज्ञापन
1 of 11
रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : Social media
मनोरंजन जगत में कोई ना कोई हलचल बनी ही रहती है। नई फिल्मों के एलान के साथ ही सेलिब्रिटी से जुड़ी कई अपडेट्स सामने आती रहती हैं। एक तरफ जहां बंगाली अभिनेता प्रदीप मुखर्जी के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है तो वहीं अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने बोल्ड फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए। तो आइए आपको 10 खबरों के जरिए आज के मनोरंजन जगत का हाल बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

चारदीवारी के अंदर बंद होने के बाद भी ठाठ-बाट में रह रहा था सुकेश चंद्रशेखर...इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड जैकलीन फर्नांडीज ने किया है। अभिनेत्री ने बताया कि ठग सुकेश चंद्रशेखर को जेल में कोई कमी नहीं थी। उन्हें वहां भी पहनने के लिए ब्रांडेड कपड़े दिए जा रहे थे। इतना ही नहीं उन्हें 24X7 वीडियाे कॉल पर मौजूद रहने के लिए तमाम सुविधाएं भी दी जा रही थीं। 

Sukesh Chandrashekhar: ब्रांडेड कपड़े, आईफोन, आईपैड..जेल में ठाठ-बाट के साथ रहा था सुकेश, जैकलीन ने किया खुलासा

विज्ञापन

3 of 11
ranveer singh - फोटो : insta
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का बयान दर्ज कर लिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करने की वजह से उनके खिलाफ पिछले महीने चेंबूर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेता सोमवार सुबह करीब सात बजे जांच अधिकारी के सामने पेश हुए। उन्होंने ढाई घंटे तक अधिकारियों के सवालों का जवाब दिया। और फिर सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस थाने से निकल गए। 

Ranveer Singh: मुंबई पुलिस ने दर्ज किया रणवीर सिंह का बयान, बोल्ड फोटोशूट मामले में ढाई घंटे तक हुई पूछताछ

4 of 11
प्रदीप मुखर्जी का निधन - फोटो : Social media

मनोरंजन जगत से सोमवार शाम एक दुखद खबर सामने आई है। बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज अभिनेता प्रदीप मुखर्जी का निधन हो गया है। एक्टर ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रदीप ने 76 साल की उम्र में दुनिया अलविदा कह दिया है। अभिनेता ने सत्यजित रे की 'जन अरण्य' में अपने किरदार के लिए शोहरत हासिल की थी। 

Pradip Mukherjee: दिग्गज बंगाली अभिनेता प्रदीप मुखर्जी का निधन, 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

विज्ञापन

5 of 11
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान को सम्मानित करने के लिए कनाडा की एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कनाडा के मरखम शहर की एक सड़क का नाम बदलकर एआर रहमान कर दिया गया है। गौरतलब कि इससे पहले साल 2013 में मरखम (कनाडा) की ही अन्य सड़क को संगीतकार ए आर रहमान (47) के नाम पर - अल्लाह-रखा रहमान सेंट नाम दिया गया था। 


 
विज्ञापन

6 of 11
अंजलि अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा बीते काफी समय से एक वायरल एमएमएस की वजह से चर्चा में हैं। दावा किया गया कि वायरल एमएमएस अंजलि अरोड़ा का है, जिसके बाद से ही वह लगातार ट्रोल हो रही हैं। अंजलि अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियो की वजह से भी ट्रोल होती हैं। लोग उन्हें खोरी-खोटी सुनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन अब अंजलि अरोड़ा ने तमाम ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।


Anjali Arora: ट्रोल्स पर फूटा अंजलि अरोड़ा का गुस्सा, वीडियो शेयर कर बोलीं- दुश्मनों को यही खल रहा है कि...
विज्ञापन

7 of 11
फैजल शेख - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले मशहूर रियलिटी गेम शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। जब से इस शो का 12वां सीजन टीवी पर लौटा है, तभी से यह टीआरपी की टॉप पांच की लिस्ट में बना हुआ है। शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न्स के बीच एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन हुआ, जिसमें रोहित शेट्टी के पसंदीदा कंटेस्टेंट मिस्टर फैजू बाहर हो गए। यह बात इतनी चौंकाने वाली इसलिए थी क्योंकि फैजू की परफॉर्मेंस अभी तक शानदार रही थी। लेकिन रविवार को हुए उनके एलिमिनेशन से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। हालांकि अब मेकर्स ने उनके फैंस के लिए एक ऐसी खबर साझा की है, जो फैजू के प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी।


Khatron Ke Khiladi 12: शो में धमाकेदार वापसी करेंगे फैजल शेख, टीवी की इस बहु की भी होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

8 of 11
sapna choudhary - फोटो : instagram
हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी जहां एक तरफ इन दिनों अपने कानूनी पचड़ों के कारण चर्चाओं में हैं, वहीं दूसरी तरफ वह लगातार अपने नए-नए गाने रिलीज कर रही हैं। अक्सर अपने ठुमकों से सबका दिल जीतने वाली सपना की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। डांसर के फैंस उनके गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। देसी क्वीन सपना अपने फैंस के लिए आए दिन नए-नए गाने भी रिलीज करती रहती हैं, जिनमें उनका अलग-अलग अंदाज दर्शकों को देखने मिलता है। इसी क्रम में डांसिंग क्वीन ने अपने फैंस के लिए एक नया गाना 'लव यू गोरी' रिलीज कर दिया है, जिसमें सपना गांव की सीधी-सादी छोरी बन लोगों का दिल लूटती नजर आ रही हैं।  

Sapna Choudhary: सपना चौधरी का नया गाना 'लव यू गोरी रे' हुआ रिलीज, गांव की सीधी-सादी छोरी बन जीता फैंस का दिल

9 of 11
जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्देशक भूषण कुमार और अमर बुटाला ने साजिद खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 100% के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही, और शहनाज गिल नजर आने वाले हैं। ये कॉमेडी से भरपूर एक पारिवारिक फिल्म है। ये फिल्म मनोरंजन से भरपूर होने का वादा करती है। भारतीय शादियों और जासूसों की दीवानगी की पृष्ठभूमि पर आधारित साजिद खान की यह फिल्म कॉमेडी और एक्शन से भरपूर  है। 

100% Movie: अगले साल रिलीज होगी फिल्म 100%, जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख के साथ लीड रोल में दिखेंगी शहनाज गिल

10 of 11
नेटफ्लिक्स - फोटो : Social media
नेटफ्लिक्स अपनी 25वीं वर्षगांठ के मौके पर कई बेहतरीन फिल्मों की अनाउंसमेंट कर रहा है। जी हां, मुंबई में आयोजित 'फिल्म्स डे: अब हर दिन होगा फिल्मी' कार्यक्रम में नेटफ्लिक्स इस साल रिलीज होने वाली तमाम फिल्मों के ट्रेलर रिलीज कर रहा है। सिनेप्रेमियों के लिए यह साल दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इस साल सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म 'द आर्चीज', अनुष्का शर्मा की 'चकदा एक्सप्रेस' से लेकर करीना कपूर खान की 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' के हिंदी रीमेक तक, उत्साहित करने वाली फिल्मों का अनाउंसमेंट हो रहा है! यहां पढ़िए हर एक अपडेट...


Netflix: नेटफ्लिक्स ने किया नौ ओरिजनल फिल्मों का एलान, कहा- अब हर दिन होगा फिल्मी
विज्ञापन

11 of 11
टॉप गन मेवरिक - फोटो : social media
हॉलिवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की इस साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'टॉप गन: मैवरिक' पिछले दिनों कानूनी पचड़ों में पड़ती नजर आई थी। दो महीने पहले आई एक रिपोर्ट में इस फिल्म के निर्माता और निर्देशकों पर कॉपीराइट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। पैरामाउंट के खिलाफ जून में मुकदमा दायर किया गया था। यह मुकदमा एहुद योने की पत्नी और बेटे, शोश और युवल योने ने दायर किया गया था, जिसमें दावा  किया गया था कि स्टूडियो ने काम के अधिकारों को फिल्म के इस पार्ट को बनाने से पहले रिन्यु नहीं किया था। 

Top Gun Maverick: कानूनी पचड़ों में फंसी टॉम क्रूज की सुपरहिट फिल्म, मेकर्स ने मुकदमे को बताया बेबुनियाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें