फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पीएम मोदी-मैक्रों के साथ दिखे माधवन और हादसे में बाल-बाल बचे आकाश, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sun, 16 Jul 2023 07:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मैक्रों-पीएम मोदी के साथ माधवन, आकाश चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' का जब से एलान हुआ है, तभी से यह साल 2023 में रिलीज होने जा रही सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिली है, जिसे देखते हुए इसके निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने इस फिल्म को इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ मिलकर बनाया है। फिल्म में मुख्य किरदार मशहूर अभिनेता सिलियन मर्फी ने निभाया है, जो इन दिनों इसका जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने भारतीय पत्रकार से बात करते हुए एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर देशवासी को अपनी संस्कृति पर गर्व महसूस होगा। चलिए जानते हैं सिलियन मर्फी ने क्या खुलासा किया...
Cillian Murphy: 'ओपनहाइमर' बनने के लिए सिलियन मर्फी ने किया भगवद गीता का पाठ, जानें कैसे प्रभावित हुए अभिनेता
विज्ञापन

3 of 11
फिल्मः जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत साउथ के सबसे बड़े सितारों में एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। सुपरस्टार जल्द ही फिल्म 'जेलर' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 अगस्त को दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में मेकर्स फिल्म के गाने जारी करके इसका जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत अभिनीत फिल्म को अपने शीर्षक के कारण कानूनी मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है।
Jailer: केरल में नाम बदलकर रिलीज होगी रजनीकांत की 'जेलर'? जानें क्या है पूरा मामला

4 of 11
द ट्रायल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, इस बीच खबर है कि बी-टाउन की इस दमदार हसीना की एंट्री टीवी के सबसे लॉन्गेस्ट शो में होने वाली है। जी हां, काजोल जल्द ही टीवी के हिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आएंगी।
YRKKH: टीवी के इस पॉपुलर शो में होने जा रही काजोल की एंट्री, कोर्ट रूम में जलवा दिखाएंगी द ट्रायल की नोयोनिका
विज्ञापन

5 of 11
रणबीर कपूर की कार का पीछा करता युवक - फोटो : social media
अपने पसंदीदा सेलेब्स की एक झलक पाने के लिए फैंस किसी भी हद तक चले जाते हैं। लेकिन इन दिनों प्रशंसकों द्वारा यह सब करना अब एक खतरनाक रूप  लेता जा रहा है। हाल ही में, कई सितारों ने अपने कथित फैंस द्वारा परेशान किए जाने और उनकी सहमति के बिना उनकी प्राइवेसी तोड़े जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं। स्टार्स लगातार फैंस द्वारा की गई हरकतों से परेशान होकर सामने आकर शिकायत करते हैं। ऐसी ही एक घटना का शिकार हाल ही में एक और स्टार हुआ है। यह और कोई नहीं बल्कि अभिनेता रणबीर कपूर हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा...
Ranbir Kapoor: एक आदमी ने रणबीर की कार का किया पीछा, जबरन खींची तस्वीरें, इंटरनेट पर छिड़ी सुरक्षा की बहस
विज्ञापन

6 of 11
सुचित्रा कृष्णमूर्ति, शेखर कपूर - फोटो : social media
अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पूर्व पति और फिल्म निर्माता शेखर कपूर के साथ शादी टूटने के बारे में बात की थी। सुचित्रा ने शेखर के साथ शादी करने के बाद से फिल्मों में अभिनय करना बंद कर दिया था। अब उन्होंने खुलासा किया है कि शादी के बाद शेखर ने उन्हें अभिनय करने से मना किया था। पति से अलग होने के बाद जब सुचित्रा ने दोबारा अभिनय में वापसी की थी तो उन्हें पितृसत्तात्मक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।
Suchitra: शादी के बाद पति शेखर कपूर के कहने पर सुचित्रा ने छोड़ी थी एक्टिंग, बोलीं- तलाक के बाद करना पड़ा संघर्ष
विज्ञापन

7 of 11
जवान पोस्टर - फोटो : ट्विटर
शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। हाल ही में फिल्म का प्रीव्यू रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। इसे देखने के बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 'पठान' के बाद सभी किंग खान को एक बार फिर जबर्दस्त एक्शन करते देखने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्साहित हैं। 
Jawan: 'जवान' में नहीं होगा कियारा आडवाणी का कैमियो? शाहरुख की फिल्म को लेकर आया नया अपडेट

8 of 11
आकाश चौधरी - फोटो : social media
मॉडल की दुनिया में धमाल मचाने के बाद अभिनेता बने आकाश चौधरी हाल ही में नवी मुंबई में एक खतरनाक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि उस समय अभिनेता अपने पालतू कुत्ते के साथ मुंबई के पास स्थित लोनावला हिल स्टेशन जा रहे थे। अभिनेता ने कहा कि वह इस घटना के बाद सदमे में हैं और उन्हें जीवन की अस्थायी प्रकृति और यहां कैसे कोई भी चीज फिक्स नहीं हैउसका मतलब समझ आया। 
Akash Choudhary: सड़क दुर्घटना का शिकार हुए 'स्प्लिट्सविला 10' फेम आकाश चौधरी, एक्सीडेंट में बाल-बाल बची जान

9 of 11
आज से शुरू हो रहा बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह वजह है कि शो के मेकर्स ने इसे दो हफ्ते और बढ़ाने का फैसला लिया है। इस हफ्ते शो में वाइल्डकार्ड एंट्री के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। वहीं, इस बीच पूजा भट्ट ने जिया शंकर के रवैये को देखते हुए उन्हें काफी भला बुरा कहा है। बिग बॉस के घर में यह दूसरा मौका है, जब पूजा ने अपना आपा खोया और जिया को भला-बुरा कहा है। 
BB OTT 2: बिग बॉस के घर में पूजा भट्ट ने जिया को सुनाई खरी-खोटी, अभिनेत्री के कंफ्यूज स्वभाव पर कही यह बात

10 of 11
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया
विजय सेतुपति साउथ के इकलौते ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, लेकिन फीस सबसे कम लेते हैं। विजय शाहरुख खान स्टारर 'जवान' में विलेन के किरदार में हैं। हाल ही में, फिल्म से उनका लुक सामने आया है, जो दर्शकों को काफी भा रहा है और लोग अभिनेता के लुक की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने उस वजह का खुलासा किया , जिस कारण वह फिल्म जवान कर रहे हैं।
Jawan: इस वजह से विजय सेतुपति ने साइन की थी शाहरुख खान की फिल्म जवान, अभिनेता के खुलासे ने किया दंग
विज्ञापन

11 of 11
आर.माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता आर माधवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टेस्ट' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों अभिनेता ने यह जानकारी भी दी थी कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अब हाल ही में, आर माधवन पेरिस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा आयोजित डिनर में शामिल हुए। अभिनेता ने डिनर से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की है।
R Madhavan: आर.माधवन ने पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ खिंचवाई तस्वीर, साझा किया अनुभव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें