फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Bachchan: 'बागबान' में अमिताभ के साथ हेमा मालिनी को देख जया को हुई थी जलन? बोलीं- मैं उनकी तरह सुंदर नहीं

Sun, 16 Jul 2023 06:57 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : Social media
'बागबान' में हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की केमिस्ट्री शानदार थी। रवि चोपड़ा के निर्देशन में बनी 'बागबान' साल 2003 की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। फिल्म के जरिए हेमा ने जबर्दस्त वापसी की थी। फिल्म में हेमा और अमिताभ को एक बुजुर्ग जोड़े के रूप में कास्ट किया गया था, जो अपने स्वार्थी बच्चों से निपट रहे थे। फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी। हाल ही में यह पता चला कि अफवाह फैल गई थीं कि हेमा और अमिताभ की केमिस्ट्री के कारण धर्मेंद्र ने 'बागबान' नहीं देखी। हाल ही में एक इंटरव्यू में हेमा ने इन अफवाहों पर हंसते हुए जवाब दिया। क्या आप जानते हैं कि जया बच्चन से भी पूछा गया था कि क्या उन्हें हेमा और अमिताभ की केमिस्ट्री से जलन होती है?
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
2005 में जब जया बच्चन धीरे-धीरे फिल्मों में वापसी कर रही थीं, तब उन्होंने फिजा, कभी खुशी कभी गम, कोई मेरे दिल से पूछे और कल हो ना हो में काम किया था। 'बागबान' फिल्म की रिलीज के बाद हर तरफ अमिताभ और हेमा की केमिस्ट्री और रोमांस के ही चर्चे थे। उस समय जया से भी पूछा गया था कि अपने पति के साथ हेमा की जोड़ी कैसी लगी और क्या उन्हें उनकी केमिस्ट्री देख जलन हुई। इस इंटरव्यू में जब जया से पूछा कि क्या उन्हें इस फिल्म में हेमा की जगह पति के साथ होना चाहिए था? इस पर जवाब में जया बच्चन ने कहा था, 'मुझे ऐसा नहीं लगता, क्योंकि हेमा जी वाला रोल इतना जबर्दस्त है कि इतनी सुंदर तो मैं नहीं लग सकती थी।

YRKKH: टीवी के इस पॉपुलर शो में होने जा रही काजोल की एंट्री, कोर्ट रूम में जलवा दिखाएंगी द ट्रायल की नोयोनिका
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन ने जैसे ही कहा कि हेमा मालिनी सुंदर हैं तो उनसे पूछा गया कि तो क्या आपने मान लिया कि आप हेमा मालिनी जितनी सुंदर नहीं हैं? हेमा आपसे ज्यादा सुंदर हैं? जलन तो नहीं हुई? इस पर जया बच्चन ने कहा, 'नहीं जलन नहीं हुई, क्योंकि मैंने एक्टिंग के बारे में नहीं कहा, सुंदरता के बारे में कहा है।'

Ranbir Kapoor: एक आदमी ने रणबीर की कार का किया पीछा, जबरन खींची तस्वीरें, इंटरनेट पर छिड़ी सुरक्षा की बहस

4 of 5
अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में हेमा मालिनी ने कहा खुलासा किया कि उनके पति और सुपरस्टार धर्मेंद्र ने 'बागबान' नहीं देखी है। इस पर हेमा से पूछा गया कि क्या यह अफवाह सच है कि उनके पति धर्मेंद्र आज भी उनकी फिल्म 'बागबान' देखने से इनकार करते हैं, क्योंकि उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री अमिताभ बच्चन के साथ है। इसका जवाब देते हुए हेमा ने हंसते हुए कहा, 'मैं इसके बारे में नहीं जानती।'

Suchitra: शादी के बाद पति शेखर कपूर के कहने पर सुचित्रा ने छोड़ी थी एक्टिंग, बोलीं- तलाक के बाद करना पड़ा संघर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बागबान - फोटो : सोशल मीडिया
'बागबान' फिल्म के बारे में बात करते हुए हेमा ने यह भी बताया था कि पहले वह इसमें काम नहीं करना चाहती थीं, क्योंकि इस फिल्म में उन्हें चार बच्चों की मां का किरदार निभाना पसंद नहीं था। हालांकि, उन्होंने अपनी मां के कहने पर इस फिल्म को हां कहा। दरअसल, जब रवि चोपड़ा फिल्म की कहानी हेमा को सुना रहे थे, तब उनकी मां भी वही मौजूद थीं। हेमा ने जब फिल्म को न कहा तो उनकी मां ने उन्हें टोकते हुए कहा कि तुम्हें यह फिल्म जरूर करनी चाहिए, कहानी अच्छी है। इसके बाद उन्होंने फिल्म साइन की।
South Actress: फैंस की दीवानगी! साउथ के इन सितारों को भगवान की तरह पूजते हैं फैंस, हो चुका दुग्ध अभिषेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें