फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: महाकाल के दर्शन करने पहुंची परिणीति और फिर जमेगी टाइगर-ऋतिक की जोड़ी? पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 26 Dec 2022 07:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
परिणीति चोपड़ा-टाइगर श्रॉफ-ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। कभी किसी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आती हैं तो कभी सितारों की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें ध्यान आकर्षित करती हैं। सिने प्रेमी भी इंडस्ट्री में होने वाली हलचल पर पूरी नजर रखना चाहते हैं। आज भी मनोरंजन जगत में बहुत कुछ हुआ। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से ही देश-विदेश के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। भगवान महाकाल के दरबार में माथा टेकने राजनीतिक हस्तियां और फिल्मी हस्तियां पहुंच रही हैं। हाल ही में बाबा महाकाल के दरबार में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने पिता के साथ पहुंची, जहां परिणीति ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने के बाद गर्भगृह की देहरी से माथा टेक कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'ऊचांई' की सफलता की कामना को लेकर भगवान महाकाल के दरबार में आई थी।
Parineeti Chopra: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची एक्ट्रेस परिणीति चौपड़ा, नंदी हॉल से किए दर्शन
विज्ञापन

3 of 11
टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन - फोटो : Social media

हिंदी सिनेमा में इन दिनों रीमेक्स का दौर चल रहा है। जहां पहले बॉलीवुड फिल्म निर्माता साउथ की सुपरहिट फिल्मों का हिंदी रीमेक बना रहे थे, वहीं अब उनकी नजर हॉलीवुड पर है। दरअसल, बॉलीवुड गलियारों से खबर आ रही है कि इंडस्ट्री में एक और फ्रेंचाइजी पर काम शुरू हो गया है। यह और कोई नहीं बल्कि फ्रेंच एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'द ट्रांसपोर्टर' है। खबरों के मुताबिक साल 2002 में आई इस फिल्म का अब हिंदी में रीमेक बनाया जाएगा, जिसका निर्माण विशाल राणा करेंगे। विशाल राणा ने एक्शन-थ्रिलर का रीमेक बनाने और इसे अपने प्रोडक्शन हाउस 'इकोलोन प्रोडक्शंस' के तहत एक फ्रैंचाइजी में तब्दील करने के आधिकारिक अधिकार खरीद लिए हैं।
फिर जमेगी टाइगर श्रॉफ-ऋतिक रोशन की जोड़ी? 'द ट्रांसपोर्टर' के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर

4 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। आए दिन इसे लेकर नए-नए खुलासे होते हैं। अब मुंबई के एक मॉर्चरी सर्वेंट ने एक्टर की मौत के संबंध में एक हैरान करने वाली टिप्पणी की है। उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या की वजह से नहीं हुई थी। मुंबई के कूपर अस्पताल के मॉर्चरी सर्वेंट रुपकुमार शाह का कहना है, 'जब मैंने सुशांत सिंह राजपूत का शव देखा तो यह आत्महत्या का मामला नहीं लगा। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। मैं अपने सीनियर के पास गया, लेकिन उन्होंने कहा कि हम बाद में इस पर चर्चा करेंगे।' 
Sushant Singh Rajput: सुसाइड नहीं हत्या थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत? मॉर्चरी सर्वेंट ने किया हैरान करने वाला

विज्ञापन

5 of 11
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media
अलीबाबा दास्तान ए काबुल की लीड अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। पुलिस इस केस की हर एंगल से जांच कर रही है और वहीं इसमें अलग-अलग मामले निकलकर सामने आ रहे हैं। तुनिशा मामले में आरोपी शीजान पुलिस की कस्टडी में है। इस मामले में अभिनेता की बहन से भी पूछताछ की जा रही है। उनको पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। वहीं इस मामले में तुनिशा की मां भी एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे करती नजर आ रही हैं। 
Tunisha Sharma: शीजान की चैट...दूसरी लड़की संग डेट, इस वजह से तुनिशा ने उठाया इतना बड़ा कदम?
विज्ञापन

6 of 11
बाघ के साथ अभिनेता संथानम - फोटो : twitter

दक्षिण भारतीय अभिनेता संथानम को फिल्मों और टीवी शोज में काम करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिससे इंटरनेट पर हंगामा खड़ा हो गया है। इस वीडियो में अभिनेता एक चिड़ियाघर में एक बाघ के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं।
Santhanam: साउथ अभिनेता ने शेयर किया बाघ के साथ वीडियो, पशु दुर्व्यवहार के लिए यूजर्स ने की आलोचना

विज्ञापन

7 of 11
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 16 में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। वीकएंड पर कंटेस्टेंट ने एक ओर जहां सलमान खान के जन्मदिन के लिए खास डांस परफॉर्मेंस किया, तो दूसरी ओर अंकित गुप्ता को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अंकित के घर के बाहर जाने के बाद से प्रियंका चाहर चौधरी सदमे में हैं, तो वहीं इस नॉमिनेशन का सारा दोष मंडली पर आ गया है। ऐसे में शो का गणित एक दिन में ही पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस ने पलट दिया सारा खेल, एक-दो नहीं इस बार इन आठ कंटेस्टेंट में से कोई होगा एलिमिनेट?

8 of 11
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी और तमिल भाषा का विवाद नया नहीं है। समय-समय पर तमिल भाषी लोग हिंदी को उन पर थोपने का आरोप लगाते रहे हैं। यह दक्षिण भारत में बड़ा संवेदनशील और राजनीतिक मुद्दा है। इसी क्रम में साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने एक बार फिर हिंदी भाषा पर विवादित बयान दिया है। साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी छाप छाड़ने वाले सुपर स्टार कमल हासन अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में कमल हासन ने इस तरह का विवादित बयान देते हुए इस मुद्दे को फिर से हवा दे दी है। यह बयान उन्होंने तब दिया, जब हाल ही में वह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। 
Kamal Haasan: हिंदी को लेकर यह क्या बोल गए कमल हासन? विवाद बढ़ा

9 of 11
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram

टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ दिन पहले ही अपने बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख संग शादी की। दोनों ने बेहद सीक्रेट तरीके से शादी की, जिसमें काफी कम लोग शरीक हुए। वहीं, देवोलीना को अपनी शादी के बाद से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर, नेटिजंस ने पूछा- सिंदूर कहां है मैम?

 

10 of 11
फिल्म पठान - फोटो : social media

'पठान' से रोमांटिक और सेसुअल गाना 'बेशरम रंग' रिलीज करने के बाद निर्माताओं ने हाल ही में इस फिल्म का दूसरा गाना 'झूम जो पठान' रिलीज किया था। इस गाने ने रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। रिलीज होने के महज तीन दिन के भीतर इसे यूट्यूब पर 40 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस डांस नंबर पर सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण म्यूजिक पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। बाहें फैलाकर शाहरुख के सिग्नेचर पोज और उनके एब्स ने भी कई लोगों को हैरत में डाल दिया है। लेकिन इससे ज्यादा हैरत की बात यह थी कि अभिनेता अपने एब्स कैमरे के सामने दिखाने से हिचकिचा रहे थे। इसका खुलासा खुद गाने ने कॉरियोग्राफर बॉस्को ने किया है। 
Pathaan: अपनी अंगुलियों पर शाहरुख को नचाने वाले बॉस्को का खुलासा, बोले- बॉडी दिखाने से शरमा रहे थे किंग खान

विज्ञापन

11 of 11
मान्या सिंह - फोटो : insta
बिग बॉस 16 तो इस समय चर्चा में है ही लेकिन अब इस शो की पूर्व कंटेस्टेंट रहीं मान्या सिंह अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मान्या सिंह के लुक ने सनसनी मचा दी है। उनका ये लुक देखने के बाद यूजर्स हैरान रह गए हैं। दरअसल मान्या सिंह को अपने शरीर के आधे हिस्से पर सफेद रंग किया हुआ है। हालांकि वह इस वीडियो के जरिए खास संदेश दे रही हैं।
Manya Singh: बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट ने आधे शरीर को सफेद रंग में रंग कर दिया खास संदेश, पूछा यह वाजिब सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें