फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कपड़ों को लेकर नेहा कक्कड़ ट्रोल और अमित शाह ने की कांतारा की तारीफ, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sun, 12 Feb 2023 08:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नेहा कक्कड़, कांतारा फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन फिल्मों और सेलेब्स से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। फैंस को भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज पूरे दिन मनोरंंजन जगत में क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की क्यूट सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह दोनों  को ही अक्सर मीडिया में स्पॉट किया जाता है। दोनों पति पत्नी अक्सर साथ गाने लाते हैं और यह गाने सुपरहिट हो जाते हैं। नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। नेहा कक्कड़ के गानों का भी फैंस इंतजार करते हैं और खूब प्यार लुटाते हैं। हालांकि नेहा कक्कड़ को कई बार अलग अलग मौकों पर, अलग अलग वजहों से ट्रोल भी किया जाता है। हाल ही में, यह कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ और नेहा अपने लुक को लेकर ट्रोल हो गईं।
Neha Kakkar: कपड़ों को लेकर एक बार फिर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, यूजर्स बोले- टेलर को पैसे कम दिए थे क्या?
विज्ञापन

3 of 11
नताशा और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक और उनके क्रिकेटर पति हार्दिक पांड्या इंडस्ट्री के सुपर कूल कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2020 में उदयपुर में कोर्ट मैरिज की थी और शादी से पहले ही कपल ने बेबी बॉय को वेलकम किया था। 
Hardik Pandya: दोबारा शादी करेंगे नताशा-हार्दिक, वैलेंटाइन डे पर होगा शुभ विवाह

4 of 11
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
70 और 80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान, यूं तो काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, आज भी उनकी चर्चा किसी न किसी वजह से होती रहती है। जीनत इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, जीनत ने बाकी कलाकारों की तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एंट्री कर ली है। जीनत के इंस्टाग्राम  पर अपना अकाउंट बनाया है। उनके इस प्लेटफॉर्म पर आने से उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और जमकर उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने जो अपना पहला पोस्ट किया है वो भी चर्चा का विषय बन गया है।
Zeenat Aman: जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, पहली पोस्ट की फैंस कर रहे जमकर तारीफ
विज्ञापन

5 of 11
Annu Kapoor - फोटो : social media
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर प्रदेश प्रांत प्रचारक रहे और भारतीय जनसंघ की स्थापना के समय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बाद इसके दूसरे नंबर के धुरंधर नेता रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की बायोपिक यहां मुंबई में शुरू हो गई है। फिल्म का नाम है, ‘मैं दीनदयाल हूं’ और इस फिल्म में शीर्षक रोल करने जा रहे अन्नू कपूर ने उनकी पुण्यतिथि पर इस फिल्म का शुभारंभ किया। इस मौके पर अन्नू कपूर ने उनके कुछ मशहूर उक्तियां बोलकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
Main Deendayal Hun: अब होगा दीनदयाल उपाध्याय की मौत की साजिश का खुलासा, अन्नू कपूर की मौजूदगी में फिल्म शुरू
विज्ञापन

6 of 11
Rocket Boys 2 - फोटो : सोशल मीडिया
देश की सीमाओं पर दुश्मन देशों के हमले और वैश्विक संघर्ष के बीच अपनी सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए भारत का परमाणु संपन्न राष्ट्र बनना एक उपाय के सरीखा था। अगर कहा जाए कि इसके बाद भारत के एक नए युग की शुरुआत हुई तो गलत नहीं होगा। ...और इसका श्रेय देश के महान वैज्ञानिकों को दिया जाता है, जो देश को मजबूत बनाने की इस अविश्वसनीय यात्रा के साक्षी बने। उन्हीं वैज्ञानिकों की कहानी और देश को परमाणु संपन्न बनाने के सफर को 'रॉकेट बॉय 2' में दिखाया जाएगा। आज इसका टीजर जारी हो गया है।
Rocket Boys 2: 'रॉकेट बॉय 2' का टीजर जारी! देखने को मिली देश के वैज्ञानिकों के हौसले की कहानी
विज्ञापन

7 of 11
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि उन्होंने किस तरह शराब पीना बंद किया। ज्यादा शराब पीने वाली अपनी आदत को याद करते हुए प्रसिद्ध गीतकार ने स्वीकार किया कि अगर वह अपनी शराब पर रोक नहीं लगा पाते तो उनकी असमय मौत हो जाती।
Javed Akhtar: जब दिखा मौत का डर तब जावेद अख्तर ने छोड़ी शराब की लत, बोले- नहीं रुकता तो मर जाता

8 of 11
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने पर्दे पर हीरो के साथ विलेन के किरदार में भी दर्शकों का दिल जीता है। कोरोना काल में सोनू सूद ने लोगों की इस कदर मदद की कि वे उन्हें मसीहा मानते हैं। उन्होंने न सिर्फ दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाने में मदद की, बल्कि जरूरतमंदों को खाने की सामग्री भी बांटी थी। जयपुर के एक शख्स ने दो साल पहले अभिनेता की मदद से एक फूड स्टॉल खोला था। उन्होंने अपने फूड स्टॉल का नाम सोनू सूद के ही नाम पर रखा है और अभिनेता ने किसी दिन उनसे मिलने का वादा किया था। अब उन्होंने अपने वादे को पूरा कर दिया है।
Sonu Sood: दो साल बाद सोनू सूद ने निभाया फूड स्टॉल मालिक से किया वादा, वीडियो देख तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

9 of 11
वेदांत-आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड कलाकार आर माधवन अपने बेटे की वजह से बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके बेटे वेदांत ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश में पांच स्वर्ण पदक और दो रजत पदक जीते हैं। आर माधवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की। फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
R Madhavan: माधवन के बेटे वेदांत ने फिर रोशन किया नाम, 'खेलो इंडिया' में जीते पांच गोल्ड समेत सात पदक

10 of 11
अमित शाह-कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' को दर्शकों का खूब प्यार मिला। हर किसी ने फिल्म की तारीफ की। अब इस फिल्म के बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी राय दी है। उन्होंने 'कांतारा' की तारीफ की है। अमित शाह ने कहा है कि फिल्म 'कांतारा' देखने के बाद उन्हें दक्षिण कन्नड़ जिले की संस्कृति के बारे में पता चला। बता दें की हाल ही में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने इस बात का जिक्र किया।
Kantara: गृह मंत्री अमित शाह ने की 'कांतारा' की तारीफ, बोले- फिल्म से दक्षिण की संस्कृति जानने को मिली
विज्ञापन

11 of 11
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी के बाद से ही दोनों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। हाल ही में राखी ने आदिल पर धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद आदिल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, अब आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मैसूर में एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक महिला ने आदिल पर कथित तौर पर रेप का आरोप लगाया है।
Rakhi Sawant-Adil Durrani: राखी के पति आदिल पर ईरानी स्टूडेंट ने लगाया रेप का आरोप, मैसूर में दर्ज हुई FIR
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें