बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज तो हमेशा ही फैंस पर बना रहता है। पिछले कुछ समय से साउथ फिल्मों ने भी देशभर में अपनी हुकूमत कायम की है। ‘केजीएफ’, ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों ने दुनिया भर के लोगों को साउथ की फिल्मों का मुरीद बना दिया है। साउथ इंडस्ट्री का क्षेत्र इतना व्यापक हो गया है कि बॉलीवुड के कई सितारे अक्सर साउथ की फिल्मों में अभिनय करते नजर आते हैं। वहीं, दूसरी ओर साउथ के स्टार्स भी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बनते दिखाई देते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साउथ के हिट एक्टर्स के साथ काम किया है। साउथ और बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अपना कमाल दिखाया है।
विज्ञापन
2 of 5
आलिया भट्ट-राम चरण
- फोटो : social media
आलिया भट्ट-राम चरण
साउथ के दिग्गज अभिनेता राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कैमियो किया था। फिल्म 'आरआरआर' में आलिया भट्ट ने राम चरण की पत्नी का रोल किया था। फैंस को फिल्म में आलिया का अभिनय काफी पसंद आया था। यह फिल्म साल की ब्लॉकबस्टर हिट लिस्ट में भी शामिल हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर के इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
विज्ञापन
3 of 5
श्रद्धा कपूर-प्रभास
- फोटो : social media
श्रद्धा कपूर-प्रभास
साउथ इंडस्ट्री के बाहुबली प्रभास की फिल्म 'साहो' ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर ने लीड एक्ट्रेस की भूमिका में नजर आई थीं। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर ना चली हो, लेकिन प्रभास और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री पसंद की गई। बॉलीवुड फिल्मों में प्रभास के अभिनय को भी दर्शकों की काफी सराहना मिली थी।
4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन-रजनीकांत
- फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन-रजनीकांत
साउथ के लीजेंड एक्टर रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट' को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। रजनीकांत की फिल्म रोबोट में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन थीं। रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी हिट हुई थी। लोगों ने ऐश्वर्या राय बच्चन के अभिनय की भी काफी तारीफ की थी।
प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की जोड़ी फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। वहीं,कृति सेनन माता सीता की भूमिका निभाने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही काफी समय से काफी विवाद चल रहा है, जिसकी वजह से मेकर्स को फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी।