फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: जावेद अख्तर का कंगना पर निशाना और मौनी रॉय करने जा रहीं शादी, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Fri, 01 Oct 2021 07:02 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
मौनी रॉय-जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में एक बार फिर से शादियों का सीजन चल पड़ा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा अभी फींकी भी नहीं पड़ी थी कि अब मौनी रॉय की शादी की चर्चा जोरों पर है। खबरें हैं कि मौनी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 

वेडिंग बेल्स: मौनी रॉय जनवरी में करेंगी शादी, जानिए कौन है उनके सपनों का राजकुमार?
 
विज्ञापन

2 of 10
कश्मीरा शाह, सुनीता आहुजा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच शुरू हुई कहा सुनी बढ़ती ही जा रही है और थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इस मामले में कुछ समय पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह को खराब बहू बता दिया था। अब हाल ही में कश्मीरा ने सुनीता पर तंज कसते हुए उन्हें ही क्रूर सास बता दिया है।

पारिवारिक विवाद: खराब बहू बताए जाने पर कश्मीरा ने किया पलटवार, गोविंदा की पत्नी को बता दिया 'क्रूर सास'

 
विज्ञापन

3 of 10
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सोशल मीडिया और छोटे परदे पर फिर से सक्रिय हुए अभिनेता सुनील शेट्टी की फिटनेस इन दिनों मनोरंजन जगत में खूब सुर्खियां बटोर रही है। उनके बेटे अहान शेट्टी दिसंबर में अपनी पहली फिल्म ‘तड़प’ से बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। सुनील शेट्टी खुद भी अभिनय की दुनिया से दूर नहीं हुए हैं लेकिन इस बार उनका अगला कदम उठा है डिजिटल मनोरंजन जगत की तरफ। जी हां, सुनील शेट्टी ने अपने करियर की पहली वेब सीरीज साइन कर ली है, जिसका नाम है, 'इनविजिबल वुमन' और इस वेब सीरीज में सुनील शेट्टी का साथ देने जा रही हैं ईशा गुप्ता।

OTT: सुनील शेट्टी ने भी की ओटीटी पर डेब्यू के लिए हां, इस वेब सीरीज के साथ करेंगे शुरुआत

 

4 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वीं सीजन लगातार लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। इस शो को हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं। 78 साल की उम्र में भी अमिताभ इस शो को बड़े जोश और उत्साह के साथ पेश करते है। शो में आने वाले हर कंटेस्टेंट से बिग बी खुलकर बातचीत करते हैं। इतना ही नहीं वह हॉट सीट पर बैठे हर प्रतिभागी के साथ काफी मस्ती मजाक करते नजर आते हैं। 
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के जरिए बिग बी ने अपने घायल पैर के अंगूठे की एक झलक साझा की। पैर की उंगली फ्रैक्चर होने के बावजूद अभिनेता लगातार चोट के साथ केबीसी की शूटिंग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में बिग बी ने अपने ब्लॉग में चोट लगे हुए पैर की तस्वीरों के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। 

जज्बा: अंगूठे में लगी है चोट फिर भी केबीसी की शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

 
विज्ञापन

5 of 10
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने एक साथ आकर एक ब्रांड के लिए शूट किया। बता दें कि रश्मिका ने जिस ब्रांड के लिए शूट किया वो एक मेन्सवियर ब्रांड है। रश्मिका को विक्की कौशल के साथ इस एड में मॉडल के रूप में कास्ट करना लोगों की रूढ़िवादी  सोच को तोड़ता है। दरअसल स्साल 2007 में एक अंडरवियर ब्रांड के लिए टेलीविजन विज्ञापन ‘ये तो बड़ा टॉइंग है लॉंच किया था। इस विज्ञापन ने रूढ़िवादी  सोच पर घात किया था। इस जिंगल को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब एक लंबे समय के बाद ये ब्रांड माचो स्पोर्टो की लॉन्चिंग के साथ वापसी कर रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस एड को लेकर खूब बवाल मच रहा है, इसी के साथ लोग इस एड की खूब आलोचना कर रहे हैं।  

रूढ़िवादी सोच: एक मेन्सवियर ब्रांड के लिए रश्मिका मंदाना ने किया शूट, विक्की कौशल भी आए नजर
विज्ञापन

6 of 10
रानू मंडल - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद रानू मंडल (Ranu Mondal) की ऐसी किस्मत बदली कि वह मशहूर हस्ती बन गईं। रानू की आवाज के लोग मुरीद हो गए और लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती गई। लेकिन है ना कामयाबी कब किसी के हाथ से निकल जाए कहा नहीं जा सकता। एक प्यार का नगमा है गाकर फेमस हुईं रानू मंडल की जिंदगी में दोबारा अंधेरा छा गया। पिछले कई महीनों से वो कहां हैं और क्या कर रही हैं किसी को नहीं पता।

एक गाने से स्टार बनीं रानू मंडल की लाइमलाइट में आने की दोबारा कोशिश, यूजर्स बोले- किस्मत एक बार ही...
विज्ञापन

7 of 10
कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन आई कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लरह दौड़ गई। अभिनेत्री ने खुदकुशी कर मौत को गले लगा लिया। एक्ट्रेस का शव गुरुवार को उनके बेंगलुरु स्थित घर से बरामद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस को सौजन्या के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले चार पन्नों का नोट छोड़ा है। 
अपने इस सुसाइड नोट में उन्होंने दावा किया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने लिखा- मैं अब और टेंशन नहीं ले सकती। हेल्थ इश्यू मुझे अंदर से मार रहे हैं। इसलिए मुझे ऐसा करना अच्छा लगा। आप लोग मुझे माफ कर देना। वहीं, पुलिस  मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक अभिनेत्री के इस कदम के पीछे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

डिप्रेशन: कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या ने सुसाइड नोट में लिखा- पापा, मम्मी आई एम सॉरी...मैं अब और

 

8 of 10
सिंगर ग्लोरिया इस्टेफन - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया भर में सेक्शुअल अब्यूज आज सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बड़े बड़े सेलेब्स भी इसका शिकार बन चुके हैं। हाल में हॉलीवुड सिंगर ग्लोरिया इस्टेफन खुलासा किया कि 9 साल की छोटी सी उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था। ग्लोरिया ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने साथ हुए हादसे का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जिस शख्स पर उनकी मां ने विश्वास किया उसी ने उनके साथ विश्वासघाट किया। मां को लगा कि वह मेरा अच्छे से ध्यान रखेगा।

हॉलीवुड: सिंगर ग्लोरिया इस्टेफन हुईं यौन शोषण का शिकार, आरोपी ने दी मां को मारने की धमकी

9 of 10
जावेद अख्तर - फोटो : पीटीआई
कंगना रणौत ने मुंबई की एक अदालत में जावेद अख्तर के मानहानि मामले को अन्य कोर्ट में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। लेकिन जावेद अख्तर ने अभिनेत्री पर निशाना साधते हुए इसे उनकी मामले में देरी करने की रणनीति बताई है। जावेद अख्तर का कहना है कि कंगना की इस याचिका में कोई गुण नहीं है। दरअसल कंगना ने पिछले महीने अंधेरी कोर्ट की अदालत में एक अर्जी डालते हुए जावेद अख्तर के केस को किसी और कोर्ट में सुनवाई करने का अनुरोध किया था।

मानहानि केस: कंगना रणौत ने मामले को अन्य कोर्ट में स्थानांतरित करने का किया अनुरोध, जावेद अख्तर ने साधा अभिनेत्री पर निशाना

 
विज्ञापन

10 of 10
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय से अपने बेटे रेयांश की कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ रही अभिनेत्री श्वेता तिवारी को इस केस में बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके 5 साल के बेटे रेयांश की कस्टडी उन्हें दे दी है। रेयांश जन्म से ही अपनी मां श्वेता के साथ खुशी से रह रहे थे। लेकिन बीते दौ सालों में श्वेता पर उनके पति अभिनव कोहली ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। 
अभिनव ने श्वेता पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें अपने बेटे से दूर रखा। इतना ही नहीं साथ ही अभिनेत्री के पति अभिनव ने एक याचिका में अपने बेटे रेयांश की कस्टडी की मांगते हुए कहा था कि श्वेता एक बिजी एक्ट्रेस हैं। ऐसे में यह काम के चलते बेटे को  पर्याप्त समय नहीं दे पाती।

फैसला: श्वेता तिवारी को मिली बेटे रेयांश की कस्टडी, बेटे से मिल सकेंगे अभिनव कोहली

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें