भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और एल्बम को लेकर जितनी चर्चा में रहते हैं, उतना ही वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से सुर्खियां बटोरते हैं। खेसारी लाल को लोग भोजपुरी का सलमान खान कहते हैं। वह जिस भी फिल्म में हो उसे पहले से हिट माना जाता है। सिनेमाघरों में खसारी लाल को देखने न सिर्फ भीड़ उमड़ती है, बल्कि उनके हर एक्शन सीन पर लोग तालियां बजाते दिख जाएंगे। लेकिन कभी आम से दिखने वाले खेसारी ने खुद को एक शानदार एक्टर बनाने के लिए खासी मेहनत की है। वह चाहे जो भी हो जाए, वह कसरत करना नहीं छोड़ते। इतना ही लोग उनकी बॉडी की तुलना अक्सर सलमान खान की बॉडी से करते नजर आ जाएंगे। खेसारी को बॉडीबिल्डिंग का भी बेहद शौक है और उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में प्रवेश करने से पहले ही जिम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
2 of 5
खेसारी लाल
- फोटो : सोशल मीडिया
रोज करते हैं वर्कआउट
खेसारी लाल अपने आप को फिट रखने के लिए रोजाना वर्कआउट करते हैं। सुबह सबसे पहले वह जिम जाते हैं और दो घंटे तक अपना पसीना बहाते हैं। उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे फिट एक्टर माना जाता है। खेसारी ने एक बार अपने एक वीडियो में बताया था कि 'बॉडी बनाना खेती करने से भी मुश्किल है। लेकिन उन्होंने साथ ही कहा उनकी बॉडी ही उनकी खेती है क्योंकि फिल्मों में उसी की मांग होती है।'
विज्ञापन
3 of 5
खेसारी लाल
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में हुए थे परेशान
कोरोना काल में सभी जिम बंद होने के बाद एक्टर्स को बेहद परेशानी हुई थी। कई एक्टर्स का वजन घर पर रहते रहते बढ़ गया था। इनमें खासारी लाल का नाम भी शामिल था। लेकिन जिम खुलते ही खेसारी लाल को जिम में ज्यादा से ज्यादा समय बिताते देखा गया। उन्होंने महज 25 दिनों में न सिर्फ अपना वजन कम किया था, बल्कि सलमान की तरह अपनी बॉडी को फिट भी बना लिया था। वह रोजाना लगभग 150 किलो का वेट उठाते हैं।
4 of 5
खेसारी लाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉडी के हर हिस्से का रखते हैं ध्यान
टोन्ड और फिट बॉडी पाने के लिए खेसारी लाल अपने कंधे से लेकर शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिए एक्सरसाइज करते हैं।
पहली फिल्म ने बनाया स्टार
साल 2012 में आयी खेसारी लाल यादव की पहली भोजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। इसके बाद खेसारी लाल बिहार, झारखण्ड के चहेते स्टार बन गए।