फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: विवेक ने भेजा सीएम ममता को कानूनी नोटिस और राखी सावंत का भाई गिरफ्तार, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 09 May 2023 08:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
विवेक अग्निहोत्री, राकेश सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ खास और दिलचस्प होता ही रहता है, जिसके बारे में जानने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्सुक भी रहते हैं। फिल्मों और टीवी के सितारे भी अपने फैंस के लिए खुद से जुड़ा अपडेट समय-समय पर देते हैं । ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
जोगीरा सारा रा रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इस दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चे में हैं। एक्टर जल्द ही फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' में नजर आने वाले हैं। पहले खबर थी कि फिल्म को इस शुक्रवार को  सिनेमानघरों में रिलीज किया जाएगा, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव किया गया है। जी हां,  'जोगीरा सारा रा रा' की रिलीज डेट टाल दी गई है। फिल्म अब 26 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 
Nawazuddin Siddiqui: 'जोगीरा सारा रा रा' की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, इस दिन सिनेमाघरों में फिल्म देगी दस्तक
विज्ञापन

3 of 11
विवेक अग्निहोत्री-ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री और 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी फिल्म के खिलाफ टिप्प्णी करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। बीते दिन (9 मई)  ममता बनर्जी ने 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने का फैसला करते हुए विवेक की फिल्म पर भी निशाना साधा था।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने सीएम ममता को भेजा लीगल नोटिस, 'द कश्मीर फाइल्स' पर की थी टिप्पणी

4 of 11
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम
संगीत जगत के दिग्गज सिंगर कुमार सानू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिंगर ने दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। आज भी लोग उनके गाने के फैन हैं। वहीं, गायक बेटी शैनन के ने गायकी के साथ अभिनय की दुनिया में भी अपना करियर बनाने की सोची और अब वह बाइकर्स की जिंदगी पर बनी फिल्म 'चल जिंदगी' के जरिये अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। अब बेटी के डेब्यू को लेकर कुमार सानू से हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
Kumar Sanu: बेटी शैनन के एक्टिंग डेब्यू से अनजान थे कुमार सानू, जानकारी मिलने पर ऐसा था गायक का रिएक्शन
विज्ञापन

5 of 11
सैंड्रा थॉमस - फोटो : social media
पिछले काफी दिनों से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स यानी नशीली दवाइयों के उपयोग का मामला सुर्खियां बटोर रहा है। यह मुद्दा इतना गर्मा गया है कि अब सेट पर पुलिस की मौजूदगी में शूटिंग की भी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इस बीच अब हाल ही में मलयालम निर्माता और अभिनेत्री सैंड्रा थॉमस ने अब केरल फिल्म इंडस्ट्री में कथित रूप से व्याप्त नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में बात की है। साउथ की बहुत सी फिल्मों का निर्माण कर चुकीं निर्माता ने बताया है कि अभिनेताओं द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग का असर अब प्रोड्यूसर्स पर पड़ रहा है। सैंड्रा ने जोर देकर कहा कि इसे नियंत्रित करने की जरूरत है और अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की भी जरूरत है।
Sandra Thomas: मलयालम इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर निर्माता का बड़ा बयान, बोलीं- इस पर लगाम लगाने की जरूरत
विज्ञापन

6 of 11
फास्ट एंड फ्यूरियस - फोटो : सोशल मीडिया
पैसे कमाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। हालांकि, अच्छा फल कड़ी मेहनत और लगन से ही मिलता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको कुछ नहीं करना है, बस एक फिल्म देखनी है और 82 हजार रुपये आपके तो क्या आप मानेंगे? जाहिर-सी बात है कि आपको ये मजाक लगेगा, लेकिन यह बात सोलह आने सच है। एक वेबसाइट अपने अनोखे ऑफर की वजह से खूब चर्चा में है। जिसके तहत अगर आप ‘फास्ट एंड फ्यूरियस‘ मूवी के सारे पार्ट देखते हैं, तो वादे के मुताबिक ये वेबसाइट आपको एक हजार डॉलर यानी (लगभग 82 हजार रुपये) देगी।
Fast And Furious: ‘फिल्म देखो रुपये कमाओ’, इस फिल्म को पूरा देखने पर वेबसाइट देगी पूरे 82 हजार रुपये
विज्ञापन

7 of 11
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रिलीज हुई ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार रही है। फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई हैं। इसके साथ ही फिल्म ने अभी तक 300 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने रिलीज के बाद कमाई के मामले में सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान को भी पछाड़ दिया है। आपको बता दें कि यह फिल्म का दूसरा पार्ट है।  सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ऐश्वर्या की पोन्नियिन सेल्वन ओटीटी पर नजर आने वाली है। 
Ponniyin Selvan 2: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार पोन्नियिन सेल्वन 2, इस दिन स्ट्रीम होगी फिल्म

8 of 11
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर वह सुर्खियों आ गई हैं। इस बार वह फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, अभिनेत्री ने हैदराबाद में अपना एक नया घर खरीदा हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं।
Samantha: सामंथा ने हैदराबाद में इतने करोड़ में खरीदा शानदार फ्लैट, सोशल मीडिया पर मिल रहीं बधाइयां

9 of 11
पीयूष मिश्रा - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर, म्यूजिक कंपोजर पीयूष मिश्रा किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। पीयूष मिश्रा अपनी बेहतरीन कविताओं, अभिनय और गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने काम से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। पीयूष की फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। अब अभिनेता ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि किस तरह वह कम्युनिस्टों के चंगुल में बुरी तरह फंसे और जिंदगी बर्बाद कर ली। चो चलिए जानते हैं कि आखिर पीयूष मिश्रा ने क्या कहा है।
Piyush Mishra: 'मैंने अपनी बीवी को छोड़ा, 20 साल किए बर्बाद', कम्युनिस्टों के खिलाफ पीयूष मिश्रा का बड़ा बयान

10 of 11
अपनी मां और राखी सावंत के साथ राकेश सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने आदिल दुर्रानी से शादी करने का दावा कर सबको हैरान कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी पति पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए उन पर केस दर्ज करा दिया था। राखी के इस कदम से आदिल को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। अभिनेत्री के बाद अब उनके भाई भी चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।
Rakhi Sawant Brother: राखी सावंत का भाई राकेश गिरफ्तार, इस वजह से मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

11 of 11
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बीते दिन निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिसे देखकर साफ होता है कि इसमें मनोज पीसी सोलंकी नाम के एक वकील के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो पाक्सो एक्ट के तहत एक नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार का केस लड़ता है। वहीं, फिल्म अपनी स्ट्रीमिंग से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। ट्रेलर को देखने के बाद आसाराम बापू ने अपने धर्मार्थ ट्रस्ट के माध्यम से, फिल्म के निर्माताओं पर मुकदमा दायर किया और अदालतों से फिल्म के प्रचार और रिलीज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने के लिए कहा।
SEBKH: 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के मेकर्स को आसाराम बापू ट्रस्ट का लीगल नोटिस, निर्माता ने दी यह प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें