फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBKH: 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के मेकर्स को आसाराम बापू ट्रस्ट का लीगल नोटिस, निर्माता ने दी यह प्रतिक्रिया

Tue, 09 May 2023 06:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के मेकर्स को आसाराम बापू ट्रस्ट ने लीगल नोटिस भेजा है। इस पर निर्माता की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
सिर्फ एक बंदा काफी है - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बीते दिन निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिसे देखकर साफ होता है कि इसमें मनोज पीसी सोलंकी नाम के एक वकील के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो पाक्सो एक्ट के तहत एक नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार का केस लड़ता है। वहीं, फिल्म अपनी स्ट्रीमिंग से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। ट्रेलर को देखने के बाद आसाराम बापू ने अपने धर्मार्थ ट्रस्ट के माध्यम से, फिल्म के निर्माताओं पर मुकदमा दायर किया और अदालतों से फिल्म के प्रचार और रिलीज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने के लिए कहा।
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के ट्रेलर से साफ होता है कि यह एक वास्तविक घटना से प्रेरित है। वहीं, इसमें गॉडमैन के रूप में दिखाए जाने वाले शख्स को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि वह कोई और नहीं बल्कि आसाराम बापू हैं। मनोज बाजपेयी का किरदार जो कि पीसी सोलंकी का है, इसी नाम के वकील ने आसाराम बापू के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ा था और उन्हें जेल पहुंचाया था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से फिल्म के निर्माताओं पर केस दायर किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आसाराम बापू के वकीलों ने कहा कि फिल्म उनके मुवक्किल के प्रति अत्यधिक आपत्तिजनक और मानहानिकारक है और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकती है। इतना ही नहीं यह उनके भक्तों और अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। अब इस पर 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के प्रोड्यूसर आसिफ शेख ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात साफ की है। 

Nawazuddin Siddiqui: 'जोगीरा सारा रा रा' की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, इस दिन सिनेमाघरों में फिल्म देगी दस्तक

4 of 5
सिर्फ एक बंदा काफी है - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए प्रैक्टिकल प्रोडक्शंस के निर्माता आसिफ शेख ने आसाराम से कानूनी नोटिस प्राप्त करने की पुष्टि की है। शेख ने कहा, 'हां, हमें नोटिस मिल गया है और हमारे वकील अगला कदम तय करेंगे।' शेख ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'हमने पीसी सोलंकी पर एक बायोपिक बनाई है और मैंने इस फिल्म को बनाने के लिए उनसे अधिकार खरीदे थे। अब, अगर कोई कह रहा है कि फिल्म उन पर आधारित है, तो वे जो भी सोच सकते हैं और हम उसे रोक नहीं सकते। केवल फिल्म ही सच बता पाएगी, जब वह सामने आएगी।'

Adipurush Trailer Launch: कृति ने सुनाई राम की कथा में जानकी की जयगाथा, प्रभास ने ओम राउत का जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' की बात करें तो यह 23 मई 2023 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म की कहानी को दीपक किंगरानी ने लिखा है। वहीं, इसका निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधाारित है। पूरी कहानी पीसी सोलंकी के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक 16 साल की लड़की को न्याय दिलाने में अहम भूमिका अदा करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें