कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कॉमेडियन कपिल शर्मा की दो साल की बेटी अनायरा और एक साल का बेटा त्रिशान है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे त्रिशान का पहला फोटोशूट फैंस के लिए साझा किया था। यह फोटोशूट त्रिशान के बर्थडे के अगले दिन कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कॉमेडियन कपिल शर्मा का कहना है कि उनकी बेटी अनायरा उन्हें टेलीविजन पर देखती हैं, पर इसके बारे में ज्यादा उत्साहित नहीं होती हैं। उन्होंने खुलासा किया, "अनायरा मेरा शो देखती है और कहती है कि पापा टीवी पर हैं। इसमें कौन-सी बड़ी बात है, मैं भी टीवी पर हूं।' उन्होंने बताया कि वह ऐसा इसलिए कहती है क्योंकि मेरी पत्नी लगातार उसके साथ वीडियो बनाती है और उन्हें सोशल मीडिया या अपने फोन पर अपलोड करती है। जब वह उन वीडियोज को देखती है तो उसे लगता है कि वह टीवी पर है।
Kapil Sharma: कपिल शर्मा का खुलासा, उन्हें टीवी पर देखकर बेटी अनायरा कहती है यह बात