भारत रत्न लता मंगेशकर 8 जनवरी से ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है लेकिन इस बीच गायिका की खराब सेहत की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
भारत रत्न लता मंगेशकर 8 जनवरी से ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है लेकिन इस बीच गायिका की खराब सेहत की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसपर आपको यकीन नहीं करना चाहिए। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने उनके हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि लता मंगेशकर की हालत में थोड़ा सा सुधार दिखा है। लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं, डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुई है।
अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन बीते रोज इसे थियेटर में रिलीज न करने का निर्णय लिया गया। अब खबर है कि ये फिल्म 6 फरवरी को DHINCHAAK चैनल पर हिंदी में प्रसारित की जाएगी। गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, AlaVaikunthapurramuloo हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। हालांकि प्रशंसकों के लिए हम इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को ढिंचैक टीवी जोकि भारत का प्रमुख मूवी चैनल पर 6 फरवरी को रिलीज करने की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्रशंसकों का इंतजार खत्म हाे गया है। 'भाई जान' का नया गाना 'मैं चला' रिलीज हो गया है। इस गानें में सलमान खान प्रज्ञा जायसवाल के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत में सलमान एक घोड़े के साथ प्रवेश करते हैं और प्रज्ञा उनकी ओर दौड़ती हैं। वहीं बैकग्राउंड में पहाड़ियां और उनके बगल में एक नदी बहती हुई नजर आ रही है।
टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक में कई फिल्मों में शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण बाली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता एक दुर्लभ बीमारी मायस्थेनिया ग्रेविस से जूझ रहे हैं। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि उनकी तबीयत को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है।
साल 2017 में मलयालम अभिनेत्री के साथ मारपीट और यौन शोषण मामले में साउथ अभिनेता दिलीप फंसते ही जा रहे हैं। इस मामले में आए दिन नया अपडेट सामने आ रहा है। वहीं, अब ताजा जानकारी के मुताबिक, दिलीप को इस मामले में राहत मिली है। दिलीप और उनके पांच साथियों पर इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को कथित रूप से धमकाने का आरोप था। अभिनेता दिलीप के जरिए अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को केरल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने अभिनेता की गिरफ्तारी पर रोक लगाते उन्हें राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि साजिश अपराध करने के बराबर है।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर आगामी फिल्म में नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाने के लिए आलोचना झेल रहे राकांपा सांसद अमोल कोल्हे के बचाव में सामने आए है। कोल्हे का बचाव करते हुए अभिनेता ने शनिवार को कहा कि एक कलाकार को उन्हें भूमिका चुनने का अधिकार है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह खुद कई साल पहले एक टीवी सीरियल में महात्मा गांधी के हत्यारे की भूमिका निभा चुके हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के अफेयर और शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। अक्सर दोनों को साथ भी देखा जाता है और उनकी तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं। हाल ही में दोनों की शादी की अफवाहों वाली रिपोर्ट्स भी सामने आई थी। जिसे लेकर अथिया के पिता और इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी ने नाराजगी जताई है।
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के फेम एक्टर कार्तिक यानी मोहसिन खान को तो सभी जानते हैं और उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग है, लेकिन एक और एक्टर हैं जिनका नाम है मोहसिन खान। ये एक्टर अभी एक्टिंग इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रहा है। मोहसिन खान सावधान इंडिया में दिखाई देने के साथ ही कई सीरियल्स में छोटे रोल निभाते नजर आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सावधान इंडिया फेम मोहसिन खान को सोशल मीडिया पर नाम बदलने के लिए धमकाया जा रहा है।
दिग्गज हॉलीवुड स्टार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी कार दूसरे वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अभिनेता इस दुर्घटना में बाल-बाल बचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्नाल्ड श्वार्ज़नेगर अपनी कार चला रहे थे, जब यह रिवरिया कंट्री क्लब के पास सनसेट बुलेवार्ड और एलेनफोर्ड एवेन्यू के चौराहे पर पहुंचे तो उनकी गाड़ी एक दूसरे वाहन के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। अर्नाल्ड के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट शुक्रवार दोपहर को हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। हालांकि अभिनेता को मामूली चोटें आई हैं।
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टार किड्स पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान शुक्रवार रात मुंबई के बांद्रा में एक ही रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के फैंस यह मान रहे हैं कि शायद वे दोनों डेटिंग कर रहे हैं। गौरतलब है कि पलक तिलारी टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं और इब्राहिम अली खान बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे हैं।