मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं, जो अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। मलाइका ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। दोनों की जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी लेकिन शादी के कुछ सालों बाद 2017 में मलाइका और अरबाज ने तलाक ले लिया। दोनों के तलाक ने फैंस को हैरान कर दिया था क्योंकि दोनों को साथ देखकर फैंस भी खुश होते थे। हालांकि, अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। लेकिन अरबाज खान से अलग होने के इतने समय बाद मलाइका अरोड़ा ने तलाक पर बात की है।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की है। इस इंटरव्यू में मलाइका से जब उनके तलाक से जुड़े सवाल किए गए तो अभिनेत्री ने काफी सहज होकर इसका जवाब दिया और बताया कि उनके लिए तलाक बिल्कुल आसान नहीं था।