फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कन्नड़ अभिनेत्री भार्गवी नारायण का निधन और फिर बदली 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 15 Feb 2022 08:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में आमिर खान पहली बार सिख किरदार में नजर आएंगे और उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।
विज्ञापन
1 of 10
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में आमिर खान पहली बार सिख किरदार में नजर आएंगे और उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। ये फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है, जो यकीनन फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन दर्शकों को फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के रिलीज होने का थोड़ा और इंतजार करना है। आमिर खान की तरफ से फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान भी आज कर दिया गया है। ये फिल्म 11 अगस्त को सिमेनाघरों में रिलीज होगी।

Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट में फिर हुआ बदलाव, आमिर खान ने वजह बताते हुई फैंस को दी नई तारीख
विज्ञापन

2 of 10
अभिनेत्री भार्गवी नारायण - फोटो : Instagram
फिल्म, थिएटर और छोटे पर्दे की कलाकार भार्गवी नारायण का सोमवार रात निधन हो गया। वह 83 साल की थीं और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। इस दुखद समाचार के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। अभिनेत्री की पोती ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। भार्गवी नारायण अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गई हैं। उनकी शादी बेलावडी नंजुन्दैया नारायण से हुई थी, जिन्हें मेकअप नानी के नाम से भी जाना जाता है, वह एक अभिनेता और मेकअप आर्टिस्ट भी थे। अभिनेत्री के बेटे प्रकाश ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर उनकी इच्छा के अनुसार सेंट जॉन्स अस्पताल को दान कर दिया जाएगा। उनकी आंखें नेत्रधाम संस्थान को दान की जाएगी।

Actress Bhargavi Death: कन्नड़ अभिनेत्री भार्गवी नारायण का 83 साल की उम्र में निधन
विज्ञापन

3 of 10
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे का नया पोस्टर शेयर किया है। फिल्म मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अक्षय ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म का ट्रेलर 18 फरवरी यानी शुक्रवार को जारी किया जाएगा। फिल्म के शीर्षक 'बच्चन पांडे' की स्पेलिंग भी से बदल किया गया है। नए पोस्टर में अक्षय एक डरावने गैंगस्टर के रूप में नजर आ रहे हैं।  तस्वीर पर टैगलाइन में लिखा है कि 'आप मुझे गुंडा नहीं कह सकते, मैं गॉडफादर हूं। बच्चन पांडे आपको डराने, हसाने, रूलाने के लिए तैयार है। कृपया उन्हें अपना सारा प्यार दें। 18 फरवरी, 2022 को जारी होगा ट्रेलर। ”

Bachchhan Paandey: सामने आया 'बच्चन पांडे' से अक्षय कुमार का लुक , इस दिन जारी होगा ट्रेलर

4 of 10
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143
200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडीज का रिश्ता बीते दिनों खूब चर्चा में रहा। जैकलीन और सुकेश की कई निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिसके बाद अभिनेत्री ने पब्लिक लाइफ से दूरी बना ली थी। इन सब मामले के बाद जैकलीन पब्लिक प्लेस में कम ही नजर आ रही थीं। हालांकि अब वह धीरे-धीरे अपने रूटीन में लौट रही हैं। जैकलीन करीबन एक महीने बाद पब्लिक लाइफ एन्जॉय करती नजर आईं। वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंची थीं। इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रही थीं। जैकलीन ने फोटोग्राफर्स को देखकर पोज भी दिए। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब देखा जा रहा है।

Jacqueline Fernandez: दोस्तों के साथ पार्टी करने निकलीं जैकलीन, सुकेश के साथ निजी फोटो वायरल होने के बाद बना ली थी पब्लिक लाइफ से दूरी
विज्ञापन

5 of 10
फिल्म गंगूबाई का नया गाना ‘जब सैंया’ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर वाली हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री भी अपनी इस अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशक में बनी यह फिल्म सेक्स वर्कर गंगुबाई की बायोपिक है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर में अभिनेत्री का लुक और दमदार अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इसी बीच इस फिल्म का एक नया गाना सामने आ गया है। 

Gangubai Kathiawadi Song Out: फिल्म का नया गाना ‘जब सैंया’ हुआ रिलीज, शांतनु माहेश्वरी के साथ रोमांस करती नजर आईं आलिया भट्ट
विज्ञापन

6 of 10
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री राखी सावंत अपने पति रितेश से अलग हो चुकीं हैं। उन्होंने अपनी तीन साल की शादी तोड़ दी है। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी कर अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी थी। अब राखी सावंत ने अपने पति रितेश के बारे में खुलकर बात की है। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले रविवार को राखी सावंत ने रितेश से अलग होने का एलान किया था। अभिनेत्री ने कहा कि वह 'कुछ चीजों से अनजान' थीं, जो मेरे नियंत्रण से बाहर थीं। अपने बयान में, अभिनेत्री ने कहा था कि वह 'वास्तव में दुखी हैं और उनका दिल टूट गया है'। 

Rakhi Sawant-Ritesh: पति से अलग होकर राखी सावंत ने बयां किया अपना दर्द, कहा- 'रितेश ने मुझे छोड़ दिया, मैं उससे बहुत प्यार करती थी...'
विज्ञापन

7 of 10
जूलिया फॉक्स, कान्ये वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कान्ये वेस्ट और जूलिया फॉक्स ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। जूलिया ने हॉलीवुड रैपर वेस्ट के साथ अपने ब्रेकअप की खबर की पुष्टि की है। इसी साल जनवरी में दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था। डेटिंग के दौरान दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कई रोमांटिक फोटो शेयर करते थे। जूलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए एक स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने एक मीडिया पोर्टल पर इस बात को रिपोर्ट करने के लिए एक तीखा कटाक्ष करते हुए लिखा,"टीयरफुल।" अपने ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री लॉस एंजिल्स से बाहर चली गई थीं।

BreakUp: कान्ये वेस्ट और जूलिया फॉक्स राहें जुदा, सिर्फ छह हफ्ते में टूटा रिश्ता

8 of 10
यामी गौतम - फोटो : Yami Gautam instagram
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री यामी गौतम सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वह बेशक अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर रखने की कोशिश करती हैं लेकिन यामी फैंस के बीच तस्वीरें और वीडियोज शेयर करना कभी नहीं भूलती हैं। वह अक्सर फैंस के बीच अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों से हंगामा मचाने का काम करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही किया है। यामी ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इन तस्वीरों में यामी की बोल्डनेस फैंस को दीवाना बना रही है। हर कोई यामी की तारीफ करते नहीं थक रहा है।

Photos: बोल्ड फोटोशूट में कहर ढाती नजर आईं यामी गौतम, ओवरसाइडज्ड कोट पहनकर दिए ऐसे पोज

9 of 10
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
नौ साल पहले करोड़ों दिलों की धड़कन रहे सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से अपना बिग स्क्रीन डेब्यू करने वाली दिल्ली की वाणी कपूर को अपने करियर का सबसे बड़ा मौका इस साल फिल्म ‘शमशेरा’ में मिलने वाला है। आजादी से पहले के बागियों पर बनी इस फिल्म में वह एक ऐसी नचनिया बनी हैं, जिस पर बीहड़ों में आजाद घूमने वाला शमशेरा फिदा हो जाता है। हिंदी, तमिल और तेलुगू में 22 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘शमशेरा’ को लेकर वाणी खासी उत्साहित हैं।

Shamshera: वाणी कपूर ने गिनाईं फिल्म ‘शमशेरा’ की खूबियां, करण ने बताए बैकग्राउंड म्यूजिक के राज
विज्ञापन

10 of 10
इंडियाज सन्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिल्ली के दो फिल्मकारों की बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राइटिंग विद फायर’ के इस साल ऑस्कर नॉमीनेशन तक पहुंच जाने के बाद एक बार फिर से उन तमाम विषयों पर बनी डॉक्यूमेंट्री की तरफ लोगों का ध्यान जा रहा है, जिन पर फिल्में बनाने से आमतौर मुंबइया फिल्ममेकर कतराते हैं। धर्मा प्रोडक्शंस की बनाई डॉक्यूमेंट्री ‘सर्चिंग फॉर शीला’ को तो नामांकन लिस्ट तक में शामिल होने का नहीं मिला। वहीं, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित हुई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विनोद कापड़ी की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘1232 किमी’ के ऑस्कर नामांकन के लिए न भेजे जाने से इस फिल्म को देखने वाले क्षुब्ध हैं। इस बीच दिल्ली के ही फिल्ममेकर्स दीपिका नारायण भारद्वाज, नीरज कुमार और शोनी कपूर की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘इंडियाज सन्स’ की चर्चा शुरू हो गई है।

India’s Sons: बलात्कार के झूठे मामलों में फंसे पुरुषों की झकझोर देने वाली कहानी, दीपिका की डॉक्यूमेंट्री में निशाने पर कानून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें