फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट में फिर हुआ बदलाव, आमिर खान ने वजह बताते हुई फैंस को दी नई तारीख

Tue, 15 Feb 2022 07:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में आमिर खान पहली बार सिख किरदार में नजर आएंगे और उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। ये फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है, जो यकीनन फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन दर्शकों को फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के रिलीज होने का थोड़ा और इंतजार करना है।
 
आमिर खान की तरफ से फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान भी आज कर दिया गया है। ये फिल्म 11 अगस्त को सिमेनाघरों में रिलीज होगी। आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की वजह बताई गई है।
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट में बताया कि फिल्म का काम पूरा नहीं होने की वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स और पूरी टीम को धन्यवाद भी कहा है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘यह घोषणा की जाती है कि हमारी फिल्म, लाल सिंह चड्ढा, योजना के अनुसार 14 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम फिल्म को समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं। यह फिल्म अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।’
 
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे पोस्ट में लिखा है, ‘हम भूषण कुमार, टी सीरीज, ओम राउत और आदिपुरुष की पूरी टीम को दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं। प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज डेट शिफ्ट करने के लिए हम उन्हें शुक्रिया करना चाहते हैं। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज हो सकती है।’

4 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 11 अगस्त 2022 को प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज होने वाली थी। लेकिन टीम ने आपस में बातचीत करके प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। इससे दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश से भी बच जाएंगी, जिस वजह से किसी भी फिल्म के कलेक्शन पर नकारात्मक असर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आएंगी। ये एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें आमिर खान ने सिख का किरदार निभाया है। आमिर खान की ये फिल्म हॉलीवुड की क्लासिकल फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के जरिए आमिर और करीना तीसरी बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। पहले दोनों फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ और ‘तलाश’ में साथ नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें