फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बाढ़ प्रभावितों के लिए सोनू ने शुरू की हेल्पलाइन और कंगना को कोर्ट से झटका, पढ़ें फिल्मी खबरें

Wed, 26 Jul 2023 07:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सोनू सूद, कंगना रणौत - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
शाहरुख खान,थलापति विजय और एटली - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर काफी चर्चे में हैं। किंग खान की इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। 'जवान' का प्रीव्यू देखने के बाद फैंस शाहरुख का एक्शन अंदाज देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक्शन कोरियोग्राफर यानिक बेन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने शाहरुख और विजय के बीच दो मेन फाइट सीक्वेंस को लेकर अपडेट शेयर किया है। 
Jawan: 'जवान' में कैमियो रोल में नजर आएंगे थलपति विजय? कोरियोग्राफर यानिक के बयान ने अफवाहों को दी हवा

विज्ञापन

3 of 11
अदनान सिद्दीकी - फोटो : social media
कला की कोई सीमा नहीं होती है, लेकिन कलाकारों की सीमाएं निश्चित रूप से होती हैं। पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दीकी दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और उन्होंने 2017 में आई श्रीदेवी थ्रिलर फिल्म मॉम से बॉलीवुड में भी कदम रखा था। हाल ही में अभिनेता ने एक मीडिया हाउस को एक इंटरव्यू दिया। उनका कहना है कि दोनों पड़ोसी देशों में अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो महसूस करते हैं कि राजनीति को सांस्कृतिक आदान-प्रदान के रास्ते में नहीं आना चाहिए, भले ही जमीनी हकीकत अलग-अलग रहती है। इसके अलावा उन्होंने श्रीदेवी और इरफान खान के साथ काम करने का अनुभव भी बताया और सीमा हैदर के मसले पर भी अपनी राय रखी। 
Adnan Siddiqui: 'दो मुल्कों के बीच कला कहीं फंस गई है', अदनान ने बॉलीवुड और पाकिस्तानी इंडस्ट्री पर की बात

4 of 11
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने साल 2022 में आई फिल्म फिल्म 'भूल भुलैया 2' से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई थी, जिसके बाद फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट की मांग कर रहे थे। इस बीच 'भूल भुलैया 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि कार्तिक जल्द ही इसके तीसरे पार्ट यानी 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
Kartik Aaryan: 'रूह बाबा' बनकर फिर धूम मचाएंगे कार्तिक, जानें कब शुरू होगी 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग

विज्ञापन

5 of 11
प्रिया आहूजा-असित कुमार मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे वक्त से कुछ और वजहों से चर्चा में है। कई सितारे यह शो छोड़ चुके हैं तो वहीं कुछ ने प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर आरोप भी लगाए हैं। आरोप लगाने वालों में एक नाम एक्ट्रेस प्रिया आहूजा का भी है, जो इस शो में रीटा रिपोर्टर का रोल अदा कर चुकी हैं। प्रिया ने कहा कि अब वह शो का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने खुद को शो से हटाए जाने की वजह का भी खुलासा किया।
Priya Ahuja: रीटा रिपोर्टर से जबरन लिखवाया गया इस्तीफा? एक्ट्रेस प्रिया आहूजा का छलका दर्द
विज्ञापन

6 of 11
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी भारत की सबसे बड़ी कॉप फिल्म बनाने की तैयारियों में हैं, जिसका नाम 'सिंघम अगेन' है। इस मूवी में अजय देवगन लीड रोल में हैं। इसके अलावा इससे कई और स्टार्स के जुड़ने की जानकारी है। रिपोर्ट की मानें तो, 'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे नजर आएंगे। इतना ही नहीं करीना कपूर इस हाई-ऑक्टेन एक्शन पैक्ड फिल्म में अजय की पत्नी के किरदार में देखी जाएंगी। इसी बीच इससे एक और एक्शन स्टार के जुड़ने की जानकारी सामने आई है, जो फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए काफी है। 
Singham Again: 'सिंघम अगेन' से जुड़ा एक और एक्शन स्टार, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में दिखाएगा कमाल

विज्ञापन

7 of 11
सुपर डांसर चैप्टर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' पर मुसीबतों के बादल छा गए हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने शो के एक एपिसोड में 'अनुचित सामग्री' प्रसारित करने के लिए सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के खिलाफ नोटिस जारी किया है। आयोग की ओर से चैनल की शिकायत अधिकारी शाइस्ता नकवी को एक लेटर लिखा गया है, जिसमें डांस रियलिटी शो के इस एपिसोड को हटाने की मांग की गई है। 
Super Dancer 3: 'सुपर डांसर 3' में बच्चों से पूछे गए अश्लील सवाल, NCPCR ने चैनल को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

8 of 11
शाकिब खान, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शाकिब खान बांग्लादेश के जाने-माने अभिनेता हैं। अभिनेता की हालिया रिलीज 'प्रियोतोमा' को बांग्लादेश में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। बांग्लादेशी अभिनेता शाकिब खान अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शाकिब खान के साथ प्रमुख अभिनेत्री की भूमिका के लिए चार लोकप्रिय अभिनेत्रियों पर विचार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए प्राची देसाई, नेहा शर्मा, जरीन खान और शहनाज गिल के नाम पर चर्चा हो रही है। 
Shakib Khan: बांग्लादेशी सुपरस्टार शाकिब खान बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार, लीड रोल में नजर आएंगी शहनाज गिल!

9 of 11
कंगना रणौत-जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर संग कानूनी लड़ाई में कंगना रणौत को तगड़ा झटका लगा है। बीते दिन कोर्ट ने जावेद को समन जारी किया, और पांच अगस्त को उनसे पेश होने को कहा। हालांकि, समन जारी करने के साथ ही कोर्ट ने जावेद अख्तर को बड़ी राहत दे दी है। मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्ट्रेस की ओर से लेखक-गीतकार के ऊपर लगाए गए 'जबरन वसूली' समेत चार और आरोपों को खारिज कर दिया है।
Kangana Javed Dispute: कंगना रणौत को कोर्ट से बड़ा झटका, जावेद अख्तर के खिलाफ जबरन वसूली का केस खारिज

10 of 11
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
 
इस समय पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सभी लोग बारिश की आफत झेल रहे हैं। पहाड़ों पर जहां भारी बारिश के कारण सभी नदियां उफान पर हैं और लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं मैदानी इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। दिल्ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा राज्य के भी कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और वहां के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में सभी राजनेता लोगों के लिए राहत सामग्री भेज रहे हैं और अब इस बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने बारिश की मार झेल रहे लोगों के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है।
Sonu Sood: पंजाब बाढ़ प्रभावितों के लिए सोनू सूद ने शुरू की 'हेल्पलाइन', खास संदेश साझा कर बंधाया ढांढस
विज्ञापन

11 of 11
ओपेनहाइमर फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर बनी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को दुनिया के सभी कोनों से प्यार और सराहना मिल रही है। आलोचकों से लेकर बुद्धिजीवियों और सिनेमा प्रेमियों ने इसे पसंद किया है। अब इस लिस्ट में वैज्ञानिक के पोते चार्ल्स का नाम भी शामिल हो गया है। 
Oppenheimer: ओपेनहाइमर के पोते को कैसी लगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म? चार्ल्स ने इस सीन पर उठाया सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें