फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: जया बच्चन कोरोना संक्रमित और गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 04 Feb 2022 07:50 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देश- दुनिया में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जहां एक बार फिर प्रतिबंधों का दौर शुरू हो गया है, तो वहीं मनोरंजन जगत भी इसकी चपेट में आता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
1 of 10
जया बच्चन,गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
देश- दुनिया में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जहां एक बार फिर प्रतिबंधों का दौर शुरू हो गया है, तो वहीं मनोरंजन जगत भी इसकी चपेट में आता नजर आ रहा है। हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। इसी बीच शबाना आज़मी के बाद अब फिल्म जगत की एक और मशहूर अदाकारा कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। दरअसल, अभिनेत्री जया बच्चन कोरोना संक्रमित हो गई हैं। जया बच्चन इन दिनों करण जौहर की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में व्यस्त थी। हालांकि, एक्ट्रेस के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब फिल्म की दिल्ली में होने वाली शूटिंग को रोक दिया गया है। इससे पहले साल 2020 में जया बच्चन का पूरा परिवार इस संक्रमण की चपेट में आ गया था। 
 
बॉलीवुड में कोरोना: कोरोना संक्रमण की चपेट में आईं जया बच्चन, फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग टली
 
विज्ञापन

2 of 10
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म के रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों में फिल्म देखने की एक्साइटमेंट जरूर दोगुनी होने वाली है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उन्होंने मुंबई के डॉन रहे करीम लाला का किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही लग रहा है कि ये फिल्म हिट साबित होने वाली है।

Gangubai Kathiawadi Trailer: गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज, धाकड़ अंदाज में नजर आईं आलिया भट्ट
विज्ञापन

3 of 10
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन अब नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया है, जिससे फैंस भी हैरान रह गए हैं। नोरा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए हमेशा ही अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी देती थीं और उन्हें लाखों लोग फॉलो भी करते थे, लेकिन अब अचानक ही इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट नजर ही नहीं आ रहा है।

Nora Fatehi: नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट, आखिरी पोस्ट में लिखी थी यह बात

4 of 10
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए काफी लंबा समय हो गया है। ये फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी लेकिन इतने लंबे समय बाद आज भी इस फिल्म की कमाई ताबड़तोड़ जारी है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हैं, जिनकी एक्टिंग और शानदार अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। दूसरी तरफ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसी वजह से इस फिल्म की कमाई अब भी रिकॉर्ड तोड़ हो रही है।

Pushpa The Rise: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ की नॉनस्टॉप कमाई जारी, कमा डाले 100 करोड़ रुपये
विज्ञापन

5 of 10
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
कई हफ्तों से बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर की शादी की खबरें चल रही हैं। हालांकि अब इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि हो गई है। फरहान के पिता और दिग्गज लेखक जावेद अख्तर ने दोनों की शादी की पुष्टि कर दी है। जावेद अख्तर ने कहा कि "फरहान और शिबानी" 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करेंगे।

Farhan Shibani Wedding: फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को करेंगे कोर्ट मैरिज, पिता जावेद अख्तर ने दी जानकारी
विज्ञापन

6 of 10
major - फोटो : insta
साउथ के एक्टर अदिवी शेष की फिल्म 'मेजर' का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। आखिरकार अब ये लंबा इंतजार खत्म होने वाला है और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी दर्शकों के सामने आने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता अदिवी शेष मेजर संदीप का किरदार निभा रहे हैं। कोरोना के चलते कई बार इस फिल्म की रिलीज को टाला जा चुका है। हालांकि अब इस फिल्म की रिलीज की उम्मीद नजर आ रही है। मेजर की  रिलीज के बारे में एक्टर अदिवी शेष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है।

Major Release Date: अदिवी शेष की 'मेजर' इस दिन होगी रिलीज, 26/11 हमले में शहीद हुए मेजर संदीप के ऊपर आधारित है फिल्म
 
विज्ञापन

7 of 10
करिश्मा तन्ना - फोटो : social media
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 5 फरवरी को वरुण बंगेरा से शादी करने जा रही हैं। कपल की शादी के फंक्शन 3 फरवरी से शुरू हो गए हैं। बीते रोज उनकी हल्दी सेरेमनी रखी गई थी जिसकी फोटोज जमकर वायरल हुईं। अब करिश्मा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर सामने आई है। इन फोटोज में कपल बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों को खुद करिश्मा तन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

Karishma Tanna Wedding: करिश्मा तन्ना की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, 5 फरवरी को वरुण बंगेरा संग करेंगी शादी

8 of 10
Madhubala sister Kanij Balsara - फोटो : insta
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा मधुबाला की बड़ी बहन कनीज बलसारा को उनकी बहू ने 96 साल की उम्र में घर से निकाल दिया है। यहां तक की उन्हें जबरदस्ती फ्लाइट में बिठाकर ऑकलैंड से मुंबई भेज दिया और यहां तक कि मुंबई में रहने वाली उनकी बेटी परवीज को भी इस बात की जानकारी नहीं दी गई। 29 जनवरी  की रात में तकरीबन 8 बजे कनीज बलसारा की बहू ने उन्हें बिना पैसे और सामान दिए ही फ्लाइट में बिठा दिया। जब कनीज मुंबई एयरपोर्ट पर उतरीं तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उनकी बेटी को इस बात की जानकारी दी।

मधुबाला की बहन को बहू ने घर से निकाला: कई दिनों तक रखा भूखा, टॉर्चर की कहानी सुन आंखों में आएंगे आंसू

9 of 10
mr mummy - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलाकारी के उस्ताद रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया की जोड़ी हिंदी सिनेमा में उस चलन को आगे बढ़ाने आ रही है, जिसकी शुरुआत आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘विकी डोनर’ से मानी जाती है। घर परिवार में चर्चा के लिए वर्जित विषयों में से एक नया विषय लेकर रितेश देशमुख ने ‘मिस्टर मम्मी’ बनने का फैसला किया है। फिल्म का एलान शुक्रवार को इसके कुछ दिलचस्प पोस्टर्स के साथ किया गया।

Mister Mummy: रितेश देशमुख भी चले आयुष्मान खुराना की राह, बीवी जेनेलिया के साथ बनेंगे ‘मिस्टर मम्मी’
विज्ञापन

10 of 10
kangana Ranaut - फोटो : Instagram
कंगना रणौत ने गुरुवार को एकता कपूर के अपकमिंग रियलिटी शो 'लॉकअप' का प्रमोशन किया। कंगना इस शो की होस्ट हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक रिपोर्टर ने कंगना से दीपिका पादुकोण के हालिया विवाद के बारे में पूछा, जिसमें एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने उनकी छोटी ड्रेस का मजाक उड़ाया था। इसपर कंगना ने रिपोर्टर को ऐसा जवाब दिया कि वहां बैठे लोग देखते रह गए।

Kangana Ranaut: दीपिका पादुकोण पर पूछा गया सवाल तो बोलीं कंगना- मैं उनकी फिल्म प्रमोट करने यहां नहीं बैठी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें