फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: इरफान खान की फिल्म होगी रिलीज और कनिका कपूर पर गाना चोरी का आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sun, 01 May 2022 08:24 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें - फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान अपनी बेहतरीन अदाकारी और दमदार डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका अभिनय आज उन्हें लोगों के बीच जिंदा रखा हुआ है। इंडस्ट्री के बेहतरीन और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक इरफान खान ने अपने हर किरदार के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अभिनेता को गए दो साल बीत चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके उनके किरदार और उनकी फिल्में हमेशा उनकी मौजूदगी का एहसास कराती रहेगी। इसी बीच अब इरफान के फैंस के लिए और अच्छी खबर सामने आई है। अभिनेता की एक फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Irrfan Khan: जल्द रिलीज होगी इरफान खान की फिल्म, सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार 'अपनों से बेवफाई'

 
विज्ञापन

2 of 10
कनिका कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बार वह अपने नए गाने ‘बूहे बारियां’ की सफलता के लिए नहीं बल्कि गाने को चोरी करने के आरोप को लेकर चर्चा में हैं। कनिका कपूर पर पाकिस्तानी सिंगर हदीका कियानी ने अपना गाना चोरी करने का आरोप लगाया है। हदीका ने दावा किया है कि यह उनकी मूल रचना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Buhe Bariyan: पाकिस्तानी सिंगर के गाना चोरी करने के आरोप पर बोलीं कनिका कपूर, 'हमने ओरिजनल गाना बनाया है'

 
विज्ञापन

3 of 10
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हीरोपंती 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जो हश्र होता दिख रहा है, उसके चलते इसके हीरो टाइगर श्रॉफ का करियर खतरे में पड़ सकता है। टाइगर के पास ले देकर इन दिनों एक ही फिल्म ‘गणपत’ है। उनकी हाल ही में घोषित हुई निर्माता वासु भगनानी की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां 2’ को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बननी है। इस बीच फिल्म ‘हीरोपंती 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दूसरे दिन ही घुटने टेक दिए हैं। फिल्म का कलेक्शन शनिवार को अपनी शुक्रवार की कमाई से करीब 25 फीसदी कम रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Heropanti 2 Box Office Collection Day 2: ‘केजीएफ 2’ के आगे टाइगर श्रॉफ ने टेक दिए घुटने, 25 फीसदी गिरा कलेक्शन

 

4 of 10
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा बनाम दक्षिण सिनेमा
हिंदी सिनेमा में निर्देशक सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘इस रात की सुबह नहीं’ से शुरू हुई मेट्रो शहरों में पनपने वाली अपराध दुनिया की नई तस्वीर खींचने वाली फिल्मों की लहर को आगे ले जाने में निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा का योगदान उल्लेखनीय रहा है। अब फिर से हिंदी सिनेमा के कारोबार में लौट रहे हैं दो युवतियों की समलैंगिक प्रेम की कहानी 'डैंजरस' लेकर, लेकिन इन दिनों अपनी नई फिल्म से ज्यादा चर्चा में हैं हिंदी सिनेमा बनाम दक्षिण सिनेमा विवाद में घी डालने को लेकर। उन्होंने शनिवार को सीधा हमला बोला है।
यहां पढें पूरी खबर
Bollywood Vs South: रामू बोले, 'हिंदी सिनेमा में दम नहीं कि दक्षिण जाकर वहां की फिल्मों को टक्कर दे सके'

 
विज्ञापन

5 of 10
प्रेमा किरण - फोटो : Social media
अभिनेत्री प्रेमा किरण का निधन
मराठी फिल्म इंडस्ट्री से रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। मराठी फिल्मों की जानी- मानी अभिनेत्री प्रेमा किरण का मुंबई में निधन हो गया है। अभिनेत्री ने 61 साल का उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद आखिरी सांस ली। अभिनेत्री के अचानक हुए निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री सदमे हैं। 
यहां पढें पूरी खबर
दुखद: मराठी अभिनेत्री प्रेमा किरण का 61 साल की उम्र में निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

 
विज्ञापन

6 of 10
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
जैकलीन ने किए खुलासे
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की। पूछताछ में अभिनेत्री ने कई बातें बताई हैं। जिसमें उन्होंने कॉनमैन सुकेश करोड़ों के तोहफो के बारे में खुलासा किया है।
यहां पढें पूरी खबर
चार्जशीट में खुलासा: प्राइवेट जेट, हेलीकॉप्टर, लग्जरी कार और हीरों का हार, जानें जैकलीन को क्या-क्या तोहफे मिले

 
विज्ञापन

7 of 10
South upcoming film - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज होगी ये साउथ की फिल्में
हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों के बीच अब साउथ इंडस्ट्री का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में साउथ की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके बाद अब सभी दर्शक साउथ की अपकमिंग फिल्मों पर नजर बनाए बैठे हैं। मई के महीने में भी साउथ इंडस्ट्री की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस महीने कई दक्षिण भारतीय फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। आइए आपको उन फिल्मों के नाम बताते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Upcoming South Films: 'सरकारु वारी पाटा' से लेकर 'एफ 3' तक, मई में धमाल मचाएंगी साउथ की ये पांच फिल्में


 

8 of 10
नाओमी जुड - फोटो : Social media
नाओमी जुड का निधन
कई ग्रैमी पुरस्कार विजेता रहीं नाओमी जुड का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बारे में  नाओमी की बेटी और अभिनेत्री एशले जुड ने शनिवार को एक बयान में करते हुए जानकारी दी।शनिवार को जारी अपने बयान में एक्ट्रेस एशले ने कहा कि, 'आज हम बहनों ने एक त्रासदी का अनुभव किया। हमने मानसिक बीमारी के चलते अपनी मां को खो दिया।' उन्होंने आगे लिखा कि,"हम बिखर गए हैं। हम गहरे दुख में हैं और हम जानते हैं कि जैसे हम उनसे प्यार करते थे, वैसे ही जनता भी उनसे प्यार करती है।"
यहां पढ़ें पूरी खबर
दुखद: ग्रैमी पुरस्कार विजेता सिंगर नाओमी जुड का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 

9 of 10
सिंगर शिल्पी राज - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पी राज का गाना मचा रहा धमाल
भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज इन दिनों कभी अपने गाने को लेकर तो कभी एमएमएस स्कैंडल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में शिल्पी राज का एक नया गाना 'जरा तावे देहिया' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडे पर फिल्माया गया यह गाना बहुत ही बोल्ड अंदाज में शूट किया गया है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Bhojpuri: धमाल मचा रहा शिल्पी राज का नया गाना ‘जरा तावे देहिया’, बोल्ड अंदाज में नजर आई आम्रपाली और प्रदीप की जोड़ी


 
विज्ञापन

10 of 10
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण को किया गया सम्मानित
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण वैसे तो अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कुछ खास है, जिससे न केवल उनकी बल्कि पूरे देश की शान बढ़ गई है। इस साल जूरी के सदस्य के रूप में दीपिका पादुकोण कान फिल्म महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगी। 75 वां वार्षिक कान फिल्म महोत्सव 17 से 28 मई 2022 तक होने वाला है। 'ये जवानी है दीवानी' फेम अभिनेत्री ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा का पोस्टर साझा किया, जिसमें दुनिया भर के अन्य जूरी सदस्य भी शामिल थे। समारोह से पहले जूरी सदस्य के रूप में घोषित किए जाने के बाद, अमूल ने 'ओम शांति ओम' फेम अभिनेत्री को एक ट्रिब्यूट दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Deepika Padukone: अमूल ने किया दीपिका पादुकोण को सम्मानित, कान फिल्म फेस्टिवल 2022 बना वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें