भूल भुलैया 2
- फोटो : Instagram
अनीस बज्मी ने बताया कि इस फिल्म में आपको पहले वाली भूल भुलैया की झलक दिखती रहेगी, लेकिन आप एक नई फिल्म देख रहे होंगे। बता दें कि फिल्म भूल भुलैया, मलयालम फिल्म 'मणिचित्रथजु' की रीमेक है। अनीस बज्मी ने कहा कि उन्होंने पहले कभी हॉरर फिल्म नहीं बनाई थी, इसलिए मैं इसके लिए उत्साहित था और यह मेरे लिए एक नया क्षेत्र था। उन्होंने कहा- क्योंकि मैंने सिर्फ कॉमेडी फिल्में ही बनाई हैं और वह सफल भी रही हैं, इसलिए मैं सिर्फ वही बनाना चाहता था।