फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रवि किशन के भाई का निधन और बॉडी शेमिंग पर बोलीं हरनाज संधू, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 30 Mar 2022 07:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले साल मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चर्चा में आईं हरनाज कौर संधू इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हरनाज की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आने के बाद से ही वह लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 10
हरनाज कौर संधू, रवि किशन के बड़े भाई का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चर्चा में आईं हरनाज कौर संधू इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हरनाज की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आने के बाद से ही वह लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सामने आई इन तस्वीरों में हरनाज का वजन पहले की तुलना में बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। मिस यूनिवर्स का यह रूप देख एक तरफ जहां उनके फैंस हैरान हैं, तो वहीं दूसरी तरफ नेटिजंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बढ़े हुए वजन को लेकर बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं हरनाज कौर संधू ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Harnaaz Sandhu: बॉडी शेमिंग पर हरनाज संधू ने ट्रोल्स को दिया जवाब, बताया- इस बीमारी के कारण बढ़ा वजन
विज्ञापन

2 of 10
रवि किशन के बड़े भाई का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के भाई रमेश किशन शुक्ला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय रमेश किशन लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन बुधवार को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। रवि किशन ने ट्वीट करते हुए अपने भाई रमेश किशन के निधन की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने भाई को बचाने की काफी कोशिश की थी।   

Ravi Kishan Brother Passes Away: रवि किशन के भाई का निधन, अभिनेता बोले- 'बड़े भाई को बचा नहीं सका'
विज्ञापन

3 of 10
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
32 साल पहले कश्मीर घाटियों में हुए नरसंहार की दर्दनाक कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। वर्ल्ड वाइड तकरीबन 231 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' और प्रभास की 'राधे श्याम' को पछाड़ दिया है। अब हर तरफ 'द कश्मीर फाइल्स' और 'विवेक अग्निहोत्री' की ही चर्चाएं हो रही हैं। यूं तो बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स सार्वजनिक रूप विवेक अग्निहोत्री और उनकी फिल्म की तारीफ नहीं कर रहे हैं, लेकिन बहुत सारे अभिनेता अब उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हैं। 

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने Kangana के साथ फिल्म करने से किया इनकार, कहा- "मुझे स्टार्स की नहीं, बल्कि..."

4 of 10
Alec Baldwin - फोटो : ANI
हॉलीवुड एक्टर एलेक बॉल्डविन जल्द ही पिता बनने वाले हैं। एलेक की पत्नी हिलेरिया थॉमस बॉल्डविन 7वीं बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। हिलेरिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पिछले कुछ वर्षों में कई उतार-चढ़ाव के बाद हमारे पास एक रोमांचक खबर है। एक और बॉल्डविन आ रहा है। हमें यकीन था कि हमारा परिवार पूरा हो चुका है और हम इस 'सरप्राइज' से बेहद खुश हैं...अनिश्चितता भरे समय के दौरान यह एक उपहार है।" उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे दोनों अपने बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं।

Good News: सातवीं बार पेरेंट्स बनने जा रहा ये स्टार कपल, बोले- ये हमारे लिए सरप्राइज था
विज्ञापन

5 of 10
 सुखविंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह अपने डांस वीडियो के चलते विवादों में घिर चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुखविंदर सिंह हनुमान चालीसा पर जूते पहनकर डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सुखविंदर सिंह भेलूपुर के शिवाला स्थित चेतसिंह किले पर अपने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करने गए थे। इस दौरान गायक और उनके को-आर्टिस्ट हनुमान चालीसा की चौपाइयों पर झूमते दिखे। सुखविंदर ब्राह्मण वेशभूषा में नजर आ रहे थे, वहीं को-आर्टिस्ट भगवा कपड़ों में झंडे लिए झूमते दिखे। वीडियो की शूटिंग के दौरान सभी ने जूते पहने हुए थे।

Sukhwinder Singh: सुखविंदर सिंह के वीडियो पर मचा बवाल, हनुमान चालीसा पर जूते पहनकर डांस करते नजर आए गायक
विज्ञापन

6 of 10
टॉप गन मेवरिक - फोटो : social media
हॉलीवुड इंडस्ट्री के नामचीन अभिनेताओं में से एक टॉम क्रूज के प्रशंसक उनको बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस साल उनकी दो धमाकेदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। टॉम की फिल्म 'टॉप गन मेवरिक' रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है, जिसको लेकर दुनिया भर में टॉम के फैन काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। उनकी उत्सुक्ता को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। गौरतलब है यह इस फिल्म का तीसरा ट्रेलर है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Top Gun maverick Trailer: 'टॉप गन मेवरिक' का फ्लाइंग एक्शन देख हैरान हुए लोग, तीसरे ट्रेलर ने मचा दिया धमाल 
विज्ञापन

7 of 10
film bawaal release date - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री जान्हवी कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं। दोनों एक साथ फिल्म 'बवाल' में दिखाई देंगे, जिसका एलान खुद वरुण धवन ने किया है। फिल्म का एलान करते हुए वरुण धवन ने रिलीज डेट भी बता दी है, जिसके बाद जान्हवी और वरुण के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वरुण धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसके जरिए अभिनेता ने अपनी नई फिल्म 'बवाल' का एलान किया है।

Bawaal: जान्हवी कपूर के साथ ‘बवाल’ मचाएंगे वरुण धवन, नई फिल्म की रिलीज डेट का किया एलान

8 of 10
फिल्म दसवीं - फोटो : social media
अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दसवीं' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिषेक ने इस फिल्म में एक भ्रष्ट नेता का किरदार निभाया है, जो जेल में बंद होता है। इस फिल्म की शूटिंग एक साल पहले आगरा जेल में की गई थी। खास बात ये है कि फिल्म के कई सीन्स में जेल के असली कैदियों को भी शामिल किया गया है। उस मौके पर अभिषेक बच्चन ने कैदियों से एक वादा किया था, जिसे अब अभिनेता ने पूरा कर दिया है। 

Dasvi: अभिषेक बच्चन ने पूरा किया वादा, आगरा जेल पहुंचकर कैदियों को दिया यह खास तोहफा

9 of 10
सलमान खान, सोमी अली, ऐश्वर्या राय - फोटो : Instagram
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। 90 के दशक में सलमान और सोमी के अफेयर की चर्चा हर तरफ रहती थी लेकिन फिर दोनों का रिश्ता टूट गया था। अब सोमी ने सलमान खान को जल्द ही बेनकाब करने की चेतावनी दे डाली है। सोमी ने सलमान की तुलना हार्वी वीन्सटीन से की है। बता दें हार्वी वीन्सटीन हॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर हैं, उनपर 100 से अधिक महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Viral: सलमान खान को बेनकाब करने वाली हैं सोमी अली? बोलीं- ऐश्वर्या को जिस तरह तुमने प्रताड़ित...
विज्ञापन

10 of 10
कास्टिंग डायरेक्टर ने किया बैक स्टेज आर्टिस का बलात्कार
पुणे पुलिस ने एक फिल्म कास्टिंग डायरेक्टर के खिलाफ एक महिला बैकस्टेज कलाकार के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र के विश्रांतवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने इसके बारे में बात करते हुए बाताया कि आरोपी ने कुछ साल पहले लड़की को ब्लैकमेल करके कथित तौर पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। लड़की उस समय महज 17 साल की थी।  

पुणे: बैकस्टेज आर्टिस्ट संग रेप के आरोप में कास्टिंग डायरेक्टर पर केस दर्ज, करता था ब्लैकमेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें