फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: 'पठान' के सेट से दीपिका और लंबों बालों में शाहरुख की तस्वीरें आईं सामने, फैंस बोले- ये है असली किंग खान

Wed, 30 Mar 2022 07:05 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही किंग खान ने अपना पहला लुक फैंस के साथ साझा किया था, जिसमें वह अपने एब्स दिखाते नजर आ रहे थे। वहीं, अब 'पठान' के सेट से उनकी और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपने फैंस के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अपने फैंस के साथ शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शाहरुख खान स्पने में पठान की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल शूट कर रहे थे, जो पूरा हो चुका है। इसके बाद उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी ली, जिसमें वह लंबे बाल और ब्लू शार्ट और रिप्ड जींस में दिखाई दिए। अपने इस लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, एक फोटो में वह ब्लैक लेदर जैकट और सनग्लासेज में नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सेट से दीपिका पादुकोण की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह ब्लैक लेदर जैकेट और ब्लू जींस पहने दिखीं। दीपिका ने रेड लिपस्टिक और विंग आईलाइनर लगा रखा है, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं और अपने फैंस के साथ सेल्फी ले रही थी।

4 of 5
दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि पठान के साथ शाहरुख खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले साल 2018 में उनकी फिल्म 'जीरो' आई थी, जो अपना कमाल दिखाने में नाकामयाब साबित हो गई थी। शाहरुख खान के साथ पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पठान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग वह पहले ही खत्म कर चुके हैं। फिल्म 25 जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में आएगी। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें