फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ओडिशा में TAX फ्री हुई ज्विगाटो और 'भीड़' में भूमि ने दिए इंटीमेट सीन! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 23 Mar 2023 08:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ज्विगाटो, भूमि पेडनेकर - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अपने दमदार अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कंगना रनौत आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कंगना उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करती दिख रही हैं, जो उनसे प्यार करते हैं और उनके शुभचिंतक हैं। इसके साथ ही वीडियो में कंगना अपने दुश्मनों से माफी मांगती भी नजर आ रही हैं। 
Kangana Ranaut: बर्थडे पर कंगना की 'भूल सुधार', वीडियो शेयर कर हेटर्स के लिए भी मांगी दुआ
विज्ञापन

3 of 11
Chetan Kumar - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर ही ट्विटर पर कुछ न कुछ पोस्ट साझा करते हैं, जिसके चलते वह चर्चा का विषय बनते हैं। वहीं हाल ही में एक्टर ने हिंदुत्व को लेकर ट्वीट किया था, जिसके बाद वह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इस ट्वीट के चलते एक्टर को 24 घंटे के अंदर बेंगलुरू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब इसपर एक बड़ा फैसला आया है।
Chetan Kumar: हिंदुत्व ट्वीट मामले में चेतन कुमार को राहत नहीं, एक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

4 of 11
कार्तिक आर्यन, सारा अली - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन ने आउट-साइडर होते हुए भी मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लंबा रास्ता तय करते हुए कार्तिक आज अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर छा चुके हैं। कॉमिक, ड्रामा और इंटेंस एक्टर ने हर किरदार में खुद को साबित किया है। यह सारे कारण हैं कि कार्तिक की फैन-फॉलोइंग में दिन दोगुनी-रात चौगुनी बढोतरी हो रही है। दर्शकों के स्वाद के बारे में कार्तिक का ज्ञान काफी मायने रखता है, वहीं सारा अली खान भी एक्टर को लेकर यही राय रखती हैं। 
Sara-Kartik: कार्तिक आर्यन की इस खासियत की मुरीद हैं सारा अली खान, सरेआम एलान से कर दिया हैरान
विज्ञापन

5 of 11
Anubhav Sinha-Bhumi Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि पेडनेकर जल्द ही फिल्म भीड़ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशक अनुभव सिन्हा ने किया है, जिसके जरिए वह बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म कोरोना महामारी में लगे पहले लॉकडाउन को लेकर बनी है। फिल्म में भूमि के साथ मुख्य भूमिका में राजकुमार राव, आशुतोष राणा, पंकज कपूर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने एक्ट्रेस की तारीफ की है। 
Anubhav Sinha: 'भीड़' में भूमि ने दिए हैं इंटीमेट सीन? अनुभव सिन्हा ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

6 of 11
कपिल शर्मा-नवीन पटनायक - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर चर्चा में हैं। अपने टीवी शो के जरिए दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देने वाले कॉमेडी किंग बड़े पर्दे पर कमाल दिखाते नजर नहीं आ रहे हैं। उनकी 'ज्विगाटो' बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी है। हालांकि, ओडिशा में इस फिल्म के लिए खास तोहफा मिला है। राज्य सरकार ने फिल्म के लिए एंटरटेनमेंट कर से छूट देने का एलान किया है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग भुवनेश्वर में हुई है।
Zwigato: ओडिशा में कर मुक्त हुई कपिल शर्मा की ज्विगाटो, भुवनेश्वर में हुई है फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन

7 of 11
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter
हाल ही में पंजाब पुलिस ने कट्टरपंथी सिख उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। इसी बीच कंगना रणौत ने दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा। पोस्ट करके कंगना ने खालिस्तानियों का समर्थन करने के लिए दिलजीत दोसांझ की गिरफ्तारी की बात लिखी थी। अब इसके जवाब में दिलजीत ने भी एक पोस्ट शेयर किया है।
Kangana Diljit: कंगना रणौत की चेतावनी के बाद दिलजीत दोसांझ का पलटवार, कहा- 'पंजाब फलता फूलता रहे'

8 of 11
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : insta
बॉलीवुड और क्रिकेट के रिश्ते की तरह ही सिनेमा जगत और राजनीति का साथ भी बहुत पुराना है। इस दोनों दुनिया में रहने वाले लोगों के बीच प्यार होने की खबरें अक्सर आम होती रहती हैं। इसका हालिया उदाहरण, अभिनेत्री स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद की शादी है। जहां अभी स्वरा और फहद के रिश्ते को ही लोग भूल नहीं पाए हैं, वहीं खबर है कि बॉलीवुड और राजनीति से ताल्लुक रखने वाले दो लोगों के बीच फिर एक रिश्ता पनप रहा है। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 
Parineeti Raghav: क्या एक-दूसरे से इश्क फरमा रहे आप सांसद राघव और परिणीति? तस्वीरों में देखें डिनर डेट की झलक  

9 of 11
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में शामिल सूर्या की हर एक एक्टिविटी पर फैंस अपनी नजरें गड़ाए रखते हैं। बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके सूर्या 'उड़ान' और 'जय भीम' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से नार्थ बेल्ट के दर्शकों के दिलों पर भी राज करते हैं। वहीं बीते कुछ समय में सूर्या को पत्नी ज्योतिका और दोनों बच्चों के साथ कई दफा मुंबई में स्पॉट किया गया। इसी को लेकर अब खबरें हैं कि सुपरस्टार ने मुंबई में 70 करोड़ का महंगा अपार्टमेंट खरीदा है। सूर्या मुंबई क्यों शिफ्ट हुए हैं, इसके पीछे की वजह भी दिल जीतने वाली है।
Suriya New Home: साउथ सुपरस्टार सूर्या ने तमिलनाडु छोड़ मुंबई में बसाया आशियाना? वजह जान रह जाएंगे दंग

10 of 11
सिंगर आतिफ असलम, सारा भरवाना - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगर आतिफ असलम इन दिनों सातवें आसमान पर है। उनकी की खुशी का ठिकाना नहीं है। आखिर ऐसा हो भी क्यों न... चलिए बताते है उनकी खुशी के पीछे का राज। दरअसल, सिंगर के घर तीसरी बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। सिंगर और उनकी पत्नी एक प्यारी सी बच्ची के पेरेंट्स बन गए हैं। रमजान के इस महीने में अल्लाह ने आतिफ और उनकी पत्नी को बेटी से नवाजा है। बाते चले कि, आतिफ असलम तीसरी बार पिता बने हैं। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली फोटो शेयर कर नाम का खुलासा भी किया है।
Atif Aslam: सिंगर आतिफ असलम के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर किया नाम का खुलासा

विज्ञापन

11 of 11
आदित्य रॉय कपूर-मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'गुमराह' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में मृणाल खाकी वर्दी पहने नजर आ रही हैं। फिल्म में वह पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रोनित रॉय भी पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। ट्रेलर सस्पेंस से भरा है। 
Gumraah Trailer: गुमराह का ट्रेलर आउट, खाकी वर्दी में दिखा मृणाल ठाकुर का दम

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें