फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan 2: 'पठान 2' में कैसा होगा शाहरुख का लुक? किंग खान ने खुद उठा दिया राज से पर्दा!

Thu, 23 Mar 2023 07:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में झंडे गाड़ने के बाद पठान अब ओटीटी पर भी जमकर धमाल मचा रही है। हाल ही में यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दी गई है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता को देखते हुए इसके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद पठान 2 को लेकर पहले ही हिंट दे चुके हैं। इस बीच अब किंग खान ने फिल्म में अपने लुक को लेकर खुलासा कर दिया है। 
Parineeti Raghav: क्या एक-दूसरे से इश्क फरमा रहे आप सांसद राघव और परिणीति? तस्वीरों में देखें डिनर डेट की झलक
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पठान के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद शाहरुख खान ने हाल ही में फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इनमें से एक सवाल पर वह पठान 2 के लुक पर बात करते दिखे। प्राइम वीडियो के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए इस वीडियो में शाहरुख खान को अपने चाहने वालों को जवाब देते हुए देखा जा सकता है। 
The Elephant Whisperers: द एलिफेंट व्हिस्परर्स की ऑस्कर जीत से खुशी से झूमे बोमन और बेली, तस्वीर वायरल
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इन्हीं में से एक फैन ने किंग खान को पठान का एडिटेड लुक भेजा, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह पठान 2 का लुक होगा। अभिनेता के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। बाहुबली 2 और केजीएफ को पीछे छोड़ यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म दुनियाभर में 1000 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। 
Kangana Ranaut: 'थलाइवी' के डिस्ट्रीब्यूटर्स को कंगना का मुंहतोड़ जवाब, कहा- जो मुझसे जलते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख जल्द ही जवान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार कर रहे हैं। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का एक सीन भी लीक हो गया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। यह फिल्म पहले जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे कथित रूप से टाल दिया गया है।
Bollywood Movies: बेहद कम समय में इन फिल्मों को किया गया शूट, अक्षय से लेकर कंगना तक की मूवीज लिस्ट में शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें