फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: नीता अंबानी ने बताई अनंत का वजन बढ़ने की वजह और 'फराज' पर रोक नहीं, पढ़ें फिल्म जगत की बड़ी खबरें

Thu, 02 Feb 2023 08:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नीता अंबानी, अनंत अंबानी, फिल्म फराज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। बॉक्स ऑफिस पर कभी कोई फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होती है तो कभी सितारों से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट देखने को मिलता है। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
विक्की कौशल - फोटो : social media
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को साल 2012 में दो भागों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने अनुराग कश्यप को देश के अग्रणी निर्देशकों में से एक के रूप में पहचान दिलाई थी। इस फिल्म में काम कर रहे कई अभिनेताओं ने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों का दिल जीता था। फिल्म की दसवीं वर्षगांठ के मौके पर हाल ही में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, कपिल शर्मा शो में अभिनेता मनोज बाजपेयी, पीयूष मिश्रा और पंकज त्रिपाठी के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अभिनेता विक्की कौशल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया।
Anurag Kashyap: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की शूटिंग के दौरान जेल गए थे विक्की कौशल, अनुराग का चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

3 of 11
सलीम खान - फोटो : social media
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर पटकथा लेखक रह चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। हालांकि, फिल्मों के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी सुर्खियों में रह चुके हैं। सलमा खान के साथ शादी होने के बाद भी उन्होंने हेलन से शादी कर सबको चौंका दिया था।
Salim Khan: सलीम खान ने हेलन से क्यों की शादी? बेटे अरबाज के सामने कई वर्षों के बाद किया खुलासा

4 of 11
अनंत अंबानी, नीता अंबानी - फोटो : Social media
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की हाल ही में बिजनेसमैन की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ सगाई हुई है। अनंत और राधिका की सगाई उनके मुंबई में स्थित घर एंटीलिया में हुई। सगाई में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। हर तरफ राधिका और अनंत की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं, लेकिन इसके अलावा अनंत अंबानी के बढ़े हुए वजन के बारे में भी चर्चाएं हो रही थीं। दरअसल, कुछ साल पहले अनंत अंबानी ने अपना 108 किलो वजन कम किया था, लेकिन दोबारा उनका वजन बढ़ गया। अनंत का वजन क्यों बढ़ गया, इस बारे में उनकी मां नीता अंबानी ने इंटरव्यू में खुलासा किया था।
Anant Ambani: 108 किलो वेट लॉस के बाद फिट हो गए थे अनंत, फिर कैसे बढ़ गया वजन? नीता अंबानी ने किया था खुलासा
विज्ञापन

5 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मेकर्स फिल्म को फरवरी में रिलीज करने जा रहे थे। हालांकि, पठान की सफलता के कारण फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया। पहले ‘शहजादा’ 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 17 फरवरी को रिलीज होगी। मूवी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के दबंग खान को एक बेहतरीन गाना डेडिकेट करते नजर आएंगे।
Shehzada: इस अभिनेता को यह बेहतरीन गाना डेडिकेट करेगा 'शहजादा', रेडी से भी खास कनेक्शन
विज्ञापन

6 of 11
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्शन कॉमेडी फिल्मों के निर्माता रोहित शेट्टी के लिए साल 2022 बेहद खराब रहा। उनकी फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इसके बाद रोहित शेट्टी अपनी आने वाली फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कमबैक के लिए तैयारी कर रहे हैं। निर्माता इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर काफी व्यस्त हैं। वेब सीरीज के शूटिंग सेट से उन्होंने एक वीडियो साझा किया है।
Rohit Shetty: फिर हवा में कार उड़ाने आ रहे रोहित शेट्टी, एक्शन सीक्वेंस का वीडियो साझा कर कही यह बात
विज्ञापन

7 of 11
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता परेश रावल को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। उच्च न्यायालय ने तलातला पुलिस को परेश की ओर से "बंगालियों के लिए मछली पकाओ" टिप्पणी के लिए कोई कठोर कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है, क्योंकि परेश ने इस पर पहले ही माफी मांग ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने आदेश दिया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परेश से इस मामले में पूछताछ की जा सकती है। वहीं, अदालत अब इस मामले की अगली सुनवाई छह फरवरी को करेगी।
Paresh Rawal: परेश रावल को मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, विवादित टिप्पणी मामले में कठोर कार्रवाई न करने के आदेश

8 of 11
फिल्म 'फराज' की रिलीज पर नहीं लगेगी रोक - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता हंसल मेहता की फिल्म 'फराज' की रिलीज पर रोक नहीं लगेगी। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। बता दें कि 'फराज' कल यानि 3 फरवरी 2023 को रिलीज होनी है। यह फिल्म वर्ष 2016 में ढाका में हुए आतंकी हमलों पर आधारित है। फिल्म की रिलीज को दो पीड़ितों की माताओं ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मगर, हाईकोर्ट ने रिलीज पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है।
Faraaz: नहीं लगेगी फिल्म 'फराज' की रिलीज पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

9 of 11
राखी सावंत - फोटो : social media
राखी सावंत की निजी जिंदगी इन दिनों काफी उठा-पटक से गुजर रही है। हाल ही में राखी के सिर से मां का साया उठ गया है। मां के निधन का शोक राखी ठीक से मना भी न सकीं कि अब वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर परेशान हैं। एक बार फिर राखी की शादीशुदा जिंदगी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उन्हें डर है कि आदिल कहीं तलाक न दे दें। हालांकि, राखी ने भी आदिल को चुनौती दे दी है कि वह दुनिया की हर कोर्ट में जाकर अपने लिए न्याय मांगेंगी। साथ ही राखी ने मीडिया से भी गुजारिश की है कि वह आदिल के इंटरव्यू न करें। इसके लिए वह फोटोग्राफर्स के पैर पड़ती नजर आईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Rakhi Sawant Marriage: फोटोग्राफर्स के पैर पड़ती नजर आईं राखी सावंत, बोलीं- आदिल को मत बनाओ बड़ा स्टार

10 of 11
अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2023 को बजट पेश किया। बजट में वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपये की योजनाओं की घोषणा की। हालांकि, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने बजट को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। साथ ही, खुलकर अपनी बात भी रखी। इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स असोसिएशन के अध्यक्ष और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को इस बजट में भी नजरअंदाज किया गया। 
Union Budget 2023: बजट से खुश नहीं अशोक पंडित, पूछा- एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नजरअंदाज क्यों कर रही सरकार?
विज्ञापन

11 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। हर तरफ फैंस इस फिल्म को लेकर क्रेजी हो रहे हैं। वहीं यह फिल्म भी एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। केजीएफ चैप्टर 2 और बाहुबली के साथ-साथ इस फिल्म ने और भी पांच फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म की शानदार सफलता के बाद पिछले दिनों हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धार्थ आनंद ने इस बात का खुलासा कर दिया था कि अब पाठन की जबरदस्त सफलता के बाद वह पठान 2 लाने की तैयारी में हैं। पठान 2 में उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन नजर आ सकते हैं।
Pathaan 2: टाइगर नहीं इस बार 'पठान 2' में शाहरुख का साथ देंगे एजेंट कबीर, ऐसे होगी जॉन अब्राहम की वापसी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें