फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: दीपेश भान का निधन और विवेक अग्निहोत्री की बॉलीवुड को सलाह, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sat, 23 Jul 2022 07:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया हर रोज किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है। फिल्मों की अपडेट से लेकर सेलिब्रिटीज से जुड़ी जानकारी तक फैंस इन सभी खबरों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं।

विज्ञापन
1 of 11
deepesh bhan, vivek agnihotri - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया हर रोज किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है। फिल्मों की अपडेट से लेकर सेलिब्रिटीज से जुड़ी जानकारी तक फैंस इन सभी खबरों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। आज अभिनेता दीपेश भान के निधन से जहां पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई तो वहीं अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म गुडबाय की रिलीज डेट सामने आ गई है। तो आइए 10 बड़ी खबरों के जरिए जानते हैं आज फिल्मी दुनिया में क्या कुछ नया हुआ। 
विज्ञापन

2 of 11
deepesh bhan - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। अभिनेता दीपेश भान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दीपेश पॉपुलर टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर है' में मलखान सिंह के किरदार में नजर आते थे। वह लंबे समय से इस सीरियल से जुड़े हुए थे। अभिनेता के निधन की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। दीपेश अपने पीछे पत्नी और एक बच्चे को छोड़ गए हैं। उनकी शादी साल 2019 में दिल्ली में हुई थी। 

Deepesh Bhan Passes Away: ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम दीपेश भान का निधन, क्रिकेट खेलते समय हुआ था बड़ा हादसा
विज्ञापन

3 of 11
Goodbye - फोटो : Goodbye
अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'गुडबाय' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म 07 अक्तूबर 2022 को दुनियाभर में रिलीज होगी। बिग बी और रश्मिका मंदाना के अलावा इस फिल्म में नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अविराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दें कि 'गुड बाय' का निर्देशन विकास बहल ने किया है। वहीं गुडको के साथ मिलकर एकता कपूर इस फिल्म को प्रोड्यसूर कर रही हैं।

Goodbye Release Date: अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की 'गुडबाय' को मिली रिलीज डेट, इस महीने आएगी फिल्म

4 of 11
फरदीन खान-संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ काम करना बॉलीवुड में हर स्टार का सपना होता है। कई सितारे इस बात को कुबूल कर चुके हैं कि वह भंसाली की फिल्म करने के लिए बेकरार हैं। हालांकि, इस मामले में अभिनेता फरदीन खान की किस्मत खुल गई है। जल्द ही वह भंसाली की 'हीरामंडी' में खास रोल अदा करते नजर आएंगे। बता दें कि आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'गंगूबाई काठियवाड़ी' की रिलीज के बाद से ही भंसाली 'हीरामंडी' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस सीरीज की शूटिंग काफी पहले ही शुरू हो चुकी है। बीच-बीच में इसकी स्टारकास्ट को लेकर खबरें आती रहती हैं। अब चर्चा है कि अभिनेता फरदीन खान की एंट्री भी इस सीरीज में हो गई है।

Heeramandi: फरदीन खान पर मेहरबान हुए संजय लीला भंसाली, 'हीरामंडी' में दिया जबरदस्त रोल
विज्ञापन

5 of 11
सामंथा रुथ प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण सुपरस्टार नागा चैतन्य इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'थैंक्यू' में व्यस्त हैं। वह खूब जोर-शोर से इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान वह फिल्म पर तो बातचीत कर ही रहे हैं, साथ ही अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी खूब कर रहे हैं। एक्टर ने हालिया बातचीत में सामंथा रूथ प्रभु के साथ अपने तलाक पर भी चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि वर्ष 2017 में नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन, वर्ष 2021 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। दोनों सितारों ने तलाक ले लिया और इनके वैवाहिक जीवन का अंत हो गया।

Naga Chaitanya: सामंथा रुथ प्रभु के साथ तलाक पर नागा चैतन्य ने खोले दिल के राज, बोले- खुद को एक नए...
विज्ञापन

6 of 11
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा के लिए साल 2022 काफी अच्छा साबित हो रहा है। इस साल दक्षिण भारतीय फिल्मों ने देशभर में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब 68वें राष्ट्रीय पुरस्कार में बाजी मारी ली है। शुक्रवार को सरकार की तरफ से की गई घोषणा में साउथ की फिल्मों ने कई कैटेगरी में यह अवॉर्ड अपने नाम किए। इस बीच फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने साउथ एक्टर सूर्या और फिल्म 'सोरारई पोटरु' की टीम को नेशनल अवॉर्ड जीतने की बधाई देते हुए बॉलीवुड पर तंज कसा है। बता दें कि इस ट्वीट में उन्होंने अजय देवगन को भी बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीतने की बधाई दी है।

Vivek Agnihotri: नेशनल अवॉर्ड में पिछड़ने पर विवेक ने बॉलीवुड को दे डाली नसीहत, कहा- हिंदी सिनेमा को...
विज्ञापन

7 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : social media
उर्फी जावेद हमेशा ही अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। टीवी की दुनिया में बतौर एक्ट्रेस अपनी शुरुआत करने वाली उर्फी आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। जहां उर्फी हर रोज अपने नए-नए अजीबो-गरीब आउटफिट्स से सबको हैरान कर देती हैं, वहीं वह हर चीज पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हालांकि इसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है लेकिन उर्फी बिना किसी की परवाह किए हमेशा अपने अलग अंदाज में नजर आती हैं। आज एक बार फिर से उन्होंने सनातन धर्म और इस्लाम पर पर अपनी एक अलग राय रखी है और सवाल उठाए हैं। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी वह अपने बयान की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

Urfi Javed: इस्लाम और सनातन धर्म को लेकर दिए बयान पर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद, यूजर्स बोले- लानत है...'

8 of 11
रणवीर सिंह,स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। बीते दिनों एक मैग्जीन के लिए किए गए अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सोशल मीडिया पर छाएं हुए हैं। उनकी इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। एक ओर जहां नेटिजन्स उनकी इन तस्वीरों को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनकी इस तस्वीर पर कड़ी आपत्ति भी जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच अब उनके इस फोटोशूट पर बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। 

Ranveer Singh: रणवीर सिंह को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- अगर पसंद नहीं है तो….

9 of 11
महेश बाबू - फोटो : Instagram
फिल्म ‘लाइगर’ के ट्रेलर रिलीज पर मुंबई पहुंचे निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने संकेत दिए कि हिंदी सिनेमा के तमाम निर्माताओं से उनकी नई फिल्मों के लिए बातचीत हो रही है। लेकिन फिल्म ‘लाइगर’ के बाद वह अभी विजय देवरकोंडा की ही एक और फिल्म ‘जन गण मन’ में व्यस्त रहेंगे और उसके बाद ही किसी नई फिल्म के बारे में सोचेंगे। इस बीच पुरी जगन्नाथ की सुपरडुपर हिट फिल्म ‘पोकिरी’ को अगले महीने फिर से रिलीज करने की योजना बन रही है। यह वही फिल्म है जिसने अभिनेता महेश बाबू को तेलुगू सिनेमा के चोटी के सितारों में रातों रात ला खड़ा किया था।

Mahesh Babu: महेश बाबू के जन्मदिन पर फिर रिलीज होगी सुपरहिट कल्ट फिल्म, अब तक इतनी भाषाओं में हो चुका रीमेक

10 of 11
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वह हमेशा कुछ ऐसा पहनती हैं, जिससे वह सबका ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। ऐसा ही कुछ मलाइका ने कल किया। दरअसल, बीती रात मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ फिल्ममेकर रितेश सिधवानी के द्वारा होस्ट की गई एक पार्टी में पहुंचीं। इस पार्टी में उनका लुक सबको बहुत पसंद आया। पार्टी में एंट्री लेते हुए मलाइका और अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजू से वायरल हो रहा है।

Malaika Arora: पार्टी में लाखों की ड्रेस पहनना मलाइका को पड़ा भारी, यूजर्स बोले-'इतने में तो आइफोन आ जाता'
विज्ञापन

11 of 11
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों राखी आदिल दुर्रानी नाम के शख्स को डेट कर रही हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं लेकिन अब राखी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग से लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तक पर खुलकर बात की है। राखी ने बताया है कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ किंसिंग और रेप सीन्स ही ऑफर होते हैं। 

Rakhi Sawant: बोल्ड सीन ऑफर करने वाले फिल्ममेकर्स पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- 'मेरे पापा-दादा...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें