मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाने के लिए जमकर मेहनत की जा रही है। इस फिल्म में दिशा पाटनी से लेकर अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। साल 2014 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'एक विलेन' बड़ी हिट साबित हुई थी और यही वजह है कि इसके सीक्वल के सफल होने का दवाब और भी बढ़ गया है, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स को झटका लगा है, क्योंकि जानकारी सामने आ रही हैं कि सेंसर बोर्ड की तरफ से 'एक विलेन रिटर्न्स' के कई सीन और डायलॉग पर कैंची चला दी गई है।