फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ओटीटी पर इस दिन आएगी ‘बच्चन पांडे’ और 'जर्सी' की रिलीज डेट बदली, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 11 Apr 2022 08:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। प्राइम वीडियो ने सोमवार को अक्षय कुमार की इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म के विशेष स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी भी नजर आए थे।

Bachchhan Paandey: अब ओटीटी पर धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार, जानिए कब और कहां देख सकेंगे बच्चन पांडे
विज्ञापन

2 of 10
शिव कुमार सुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया
नए हफ्ते की शुरुआत फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर के साथ हुई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और  स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम (Shiv Kumar Subramaniam death) का देर रात निधन हो गया है। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकार अभिनेता के निधन पर सोशल मीडिया के लिए शोक व्यक्त कर रहे हैं। शिव कुमार के निधन की वजहों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Shiv Kumar Subramaniam Dies: मशहूर अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन, बेटे की मौत के दो महीने बाद ही दुनिया को कहा अलविदा
विज्ञापन

3 of 10
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी (Jersey Release Postpone) की रिलीज डेट एक बार फ़िर से टल गई है। अब यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करते हुए मेकर्स ने बयान जारी किया है। फिल्म निर्माता अमन गिल ने कहा, "एक टीम के रूप में, हमने 'जर्सी' में अपना खून-पसीना और आंसू बहाए हैं और इसलिए हम चाहते हैं कि ये फिल्म आप सभी तक पहुंचे। जर्सी अब 22 अप्रैल को रिलीज होगी।"

Jersey Release Date: 'केजीएफ 2' और 'बीस्ट' के बीच फंसे शाहिद कपूर ने छोड़ा मुकाबला, अब इस दिन रिलीज होगी साउथ की रीमेक फिल्म 'जर्सी'

4 of 10
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। हालांकि दोनों के परिवार की ओर अब तक इस शादी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है, लेकिन शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के अपडेट्स देखने को मिल रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी के कपड़े वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जो रणबीर कपूर के घर बाहर का है। वीडियो में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कपड़े रणबीर और आलिया के हैं।

Ranbir Kapoor Alia Wedding: शादी के वेन्यू तक पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के कपड़े, देखें वीडियो
 
विज्ञापन

5 of 10
ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ईशान खट्टर जल्द ही फिल्म पिप्पा में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की है। युद्ध पर आधारित इस फिल्म को लेकर सोमवार को उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पिप्पा युद्ध पर आधारित एक फिल्म है जिसमें 45वें कैवलरी टैंक स्क्वाड्रन के एक अनुभवी ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की बहादुरी को दिखाया जाएगा। फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि साल 1971 में कैसे युद्ध के दौरान ब्रिगेडियर अपने भाइयों के साथ पूर्वी मोर्चे पर लड़े थे। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। 

Pippa: ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' की शूटिंग हुई खत्म, एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखी दिल छू लेने वाली बात
विज्ञापन

6 of 10
अमित शाह, एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
 
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हिंदी को लेकर दिए गए बयान के बाद एआर रहमान भी इस विवाद में शामिल हो गए थे। हिंदी भाषा को लेकर एआर रहमान ने कल एक पोस्ट किया था जो कि खूब वायरल हो रहा है। रहमान ने तमिल देवी 'तमिझानंगु' का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस पोस्टर में क्रांतिकारी कवि भारतीदासन की एक कविता की पंक्तियां लिखी हुई हैं। पंक्तियों में 'इनबा थमिज एंगल उरीमाई सेम्पायरुक्कु वेर' लिखा हुआ है। इन लाइनों का मतलब है तमिल हमारे अधिकारों की मुख्य जड़ है। रहमान ने यह पोस्ट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

A R Rahman: अपने बयान के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुए एआर रहमान, अमित शाह के बयान का दिया था जवाब
 
विज्ञापन

7 of 10
धाकड़ की रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए लाइन में लगी हुई हैं, जिसमें कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' भी शामिल है। इस फिल्म का पहला पोस्टर कुछ समय पहले ही फैंस के बीच आया था, जिसे काफी पसंद किया गया। वहीं, अब कंगना रणौत की इस फिल्म का दमदार टीजर भी रिलीज होने के लिए तैयार है। कंगना की फिल्म 'धाकड़' का टीजर कल यानी 12 अप्रैल को आ रहा है, जिसकी जानकारी देते हुए अभिनेत्री ने एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। कंगना रणौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। 

Dhaakad Teaser: कल रिलीज होगा ‘धाकड़’ का दमदार टीजर, स्पाई एजेंट के रूप एक्शन करती दिखेंगी कंगना रणौत

8 of 10
रनवे 34 का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : social media
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रनवे 34' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में पायलट विक्रांत खन्ना उर्फ अजय देवगन को दुविधा से लड़ते दिखाया गया है। फिल्म का दूसरा ट्रेलर आज (11 अप्रैल) को दिल्ली में रिलीज किया गया है। सामने आए ट्रेलर में पायलट के रूप में अजय देवगन को विपरीत परिस्थितियों से जूझकर अपनी फ्लाइट में बैठे लोगों की जान बचाते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। क्या विक्रांत को उनकी सफलता के लिए सराहा जाएगा या लोगों की जान को खतरे में डालने के लिए उन्हें इसके लिए सजा दी जाएगी। यह केवल फिल्म का देखने के बाद ही पता लगेगा लेकिन ट्रेलर हमें फिल्म में होने वाले ड्रामे का पूरी तरह एहसास कराता है और दर्शकों के दिल में फिल्म देखने के लिए उत्सुकता भी जगाता है।  

Runway 34 trailer 2: 'रनवे 34' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें लोगों को बचाकर भी कैसे दोषी बना कैप्टन विक्रम
 

9 of 10
अनुष्का सेन - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि भारत में पिछले कुछ समय से कोरियन शोज और गानों का क्रेज बढ़ गया है। इसी के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोरियन फिल्में और शोज को हिंदी भाषा में भी डब किया जा रहा है। वहीं, अब खबर आ रही है कि टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का सेन जल्द ही कोरियन इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने दी है।  19 वर्षीय अभिनेत्री अनुष्का सेन ने कहा कि भारत में कोरियन शो और गाने की लोकप्रियता बढ़ गई है, लेकिन ये सच है कि भारतीय शो और फिल्में भी दक्षिण कोरिया में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। अमुष्का ने हाल ही में एक दक्षिण कोरिया की एजेंसी के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है।

Anushka Sen: कोरियन इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार हैं अनुष्का सेन, जल्द ही एक फिल्म और शो में आएंगी नजर
विज्ञापन

10 of 10
कृतिका सेंगर मैटरनिटी फोटोशूट - फोटो : insta
टीवी की दुनिया से इन दिनों फैंस के लिए एक के बाद एक खुशखबरी सामने आ रही हैं। हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने बेबी बॉय को जन्म दिया है तो वहीं देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी प्यारी सी बेटी के माता पिता बने हैं। अब टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने पति निकितिन धीर संग अपने मैटरनिटी फोटोशूट की बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। कपल ने नवंबर 2021 में सोशल मीडिया के जरिए ये खुशी फैंस के साथ शेयर की थी। इस समय कृतिका अपना प्रेग्नेंसी फेज एजॉय कर रही हैं और उनके चेहरे पर और भी ज्यादा चमक दिखाई दे रही है।

Kratika Sengar Pregnancy: एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, प्यार से माथे को चूमते नजर आए पति निकितिन धीर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें