फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Alia Wedding: शादी के वेन्यू तक पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के कपड़े, देखें वीडियो

Mon, 11 Apr 2022 07:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। हालांकि दोनों के परिवार की ओर अब तक इस शादी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है, लेकिन शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के अपडेट्स देखने को मिल रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी के कपड़े वेन्यू पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रणबीर और आलिया के शादी के कपड़ों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, शादी के कथित वेन्यू कृष्णराज बंगले पर पैपराजी का जमावड़ा लगा हुआ है। शादी से जुड़ी पल-पल की जानकारियां पैपराजी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जो रणबीर कपूर के घर बाहर का है। वीडियो में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कपड़े रणबीर और आलिया के हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष मल्होत्रा ने भी डिजाइन किए हैं कपड़े
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट सब्यसाची के डिजाइन किए हुए पिंक लहंगे में रणबीर कपूर संग सात फेरे लेंगी। वहीं, शादी के अन्य फंक्शन में वह मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़ों में नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी पेस्टल थीम पर होगी।
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में आलिया के चाचा रॉबिन भट्ट ने पुष्टि की थी कि रणबीर और आलिया 14 अप्रैल को शादी करेंगे। रॉबिन ने यह भी कहा था कि एक दिन पहले एक मेहंदी समारोह निर्धारित है। इस बीच घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं, जहां सोमवार को डेकोरेटर पहुंचे हैं। शादी से पहले कपूर परिवार के आरके स्टूडियोज को भी रोशनी से सजाया गया है। गौरतलब है कि आलिया और रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक मोशन पोस्टर जारी किया गया था जो लोगों को काफी पसंद आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें