फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: दूसरी शादी पर आशीष ने तोड़ी चुप्पी और द केरल स्टोरी पर नवाज का यूटर्न, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Fri, 26 May 2023 08:01 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आशीष विद्यार्थी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन से जुड़ी खबरों में तो ज्यादातर लोगों को दिलचस्पी होती है। वहीं बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा व टीवी इंडस्ट्री से भी रोजाना नई-नई खबरें आती रहती हैं। आज भी एंटरटेनमेंट जगत से कई खबरें सामने आईं हैं। तो चलिए जानते हैं दिन भर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरें।
विज्ञापन

2 of 11
चिन्मयी श्रीपदा-कमल हासन-सोना मोहपात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल इंडस्ट्री में मी टू मूवमेंट को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने वालीं गायिका चिन्मयी श्रीपदा एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। श्रीपदा ने इस बार साउथ सुपरस्टार कमल हासन पर निशाना साधा है, जिसमें उन्हें सिंगर सोना मोहपात्रा का भी समर्थन मिल गया है। दरअसल, कमल हासन ने हाल ही में धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन किया, जिसे देखकर चिन्मयी श्रीपदा आग-बबूला हो गईं और उन्होंने सुपरस्टार से पूछ दिया कि वह साउथ इंडस्ट्री में व्याप्त मी टू मूवमेंट के दौरान क्यों चुप थे। 

Chinmayi: 'मी टू पर चुप्पी और...', चिन्मयी श्रीपदा ने कमल हासन पर साधा निशाना, समर्थन में आईं सोना मोहपात्रा
विज्ञापन

3 of 11
आशीष विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 57 साल की उम्र में दूसरी शादी कर सबको चौंका दिया। आशीष ने असम की रुपाली बरुआ से शादी की है। अभिनेता ने कुछ करीबियों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। बता दें कि रुपाली फैशन के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। आशीष की शादी के बाद तरह तरह की बातें शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर बवाल काटने लगे। किसी ने उनकी उम्र तो कोई रुपाली पर सवाल करता नजर आया। अब आशीष ने अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है।

Ashish Vidyarthi: दूसरी शादी पर आशीष विद्यार्थी ने तोड़ी चुप्पी, बताया 57 की उम्र में क्यों बने दूल्हा

4 of 11
सैफ अली खान - फोटो : social media
सिद्धार्थ आनंद अपनी फिल्म पठान का जश्न मना रहे हैं। वह अपनी अगली फिल्म पठान वर्सेज टाइगर के लिए भी तैयार हैं। अब खबर आ रही है कि निर्देशक बहुत जल्द एक वेब सीरीज पर करते नजर आ सकते हैं। इस सीरीज में सैफ अली खान के भी नजर आने की संभावना है। दरअसल सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद पुराने दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती तब से है जब से उन्होंने ता रा रम पम और सलाम नमस्ते का निर्देशन किया था। अब वह एक सीरीज पर साथ काम कर सकते हैं। 

Saif Ali Khan: सैफ अली खान के हाथ लगी एक्शन एडवेंचर वेब सीरीज, इस निर्देशक के साथ कॉप थ्रिलर में आएंगे नजर!
विज्ञापन

5 of 11
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को पर्दे पर साथ देखने के लिए प्रशंसक हमेशा उत्साहित रहते हैं। 'बंटी और बबली', 'सरकार', 'सरकार राज' और 'पा' समेत कई फिल्मों में दोनों को साथ में देखा जा चुका है। जल्द ही पिता-पुत्र की यह जोड़ी आगामी फिल्म 'घूमर' में नजर आएगी। अपने पिता के साथ काम करने को लेकर हाल ही में अभिषेक बच्चन बात करते नजर आए।

Abhishek Bachchan: बिग बी संग काम करने के लिए अभिषेक बच्चन ने रखी शर्त, बोले- बड़ी जिम्मेदारी है यह
विज्ञापन

6 of 11
योगिता बिहानी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री योगिता बिहानी हाल ही में फिल्म 'द केरल स्टोरी' में नजर आई हैं। एक तरफ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर रही है तो दूसरी तरफ यह विवादों में भी उलझी हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहा जा रहा था। अब इस बारे में योगिता बिहानी ने चुप्पी तोड़ी है। 

Yogita Bihani: 'द केरल स्टोरी' को प्रोपेगेंडा फिल्म कहने वालों को योगिता ने दिया जवाब, बोलीं- इसका विषय ऐसा...
विज्ञापन

7 of 11
आजम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जिमी शेरगिल काबिल अभिनेता हैं। और, अभिनेता को अपने किरदारों के साथ लगातार प्रयोग करते ही रहने चाहिए। इस मायने में फिल्म ‘आजम’ में उन्होंने जो किरदार निभाया है, वह उनकी अदाकारी के लिए एक नई लकीर खींचने का अच्छा मौका है। मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर बनी कहानियों से हिंदी सिनेमा लंबे समय तक आंख मिचौली खेलता रहा है। इस सिनेमा से ही एंग्री यंगमैन भी निकला, भीकू म्हात्रे भी और सुभाष नागरे भी। अब बारी जावेद की है। बड़े परदे पर रिलीज हुई किसी फिल्म में लीड रोल किए जिमी शेरगिल को अरसा हो चुका है। उनके लिए हिंदी सिनेमा की बड़े बजट की फिल्मों में छोटे रोल बचते हैं और छोटे बजट की जिन फिल्मों में उन्हें बड़े रोल मिलते हैं, उनकी पहुंच में सिनेमा का आम दर्शक होता नहीं है। जिमी के करियर की जलेबी इसी गोल गोल चक्कर में पिछले 20 साल से घूम रही है।

Aazam Review: बड़े परदे पर जिमी शेरगिल का फिर नहीं जमा जलवा, भाई से बाप बनने की कोशिशों की अधपकी कहानी

8 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी- द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
5 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म रिलीज के बाद भी इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। आम लोग, राजनेता समेत मनोरंजन जगत की नामचीन हस्तियां भी इसे लेकर अपने विचार रखती देखी गई हैं। इसी में एक नाम 'जोगीरा सारा रा रा' के एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी है। नवाज को लेकर बीते दिन खबर आई कि उन्होंने 'द केरल स्टोरी' के बैन का समर्थन किया है। हालांकि, अब एक्टर इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़कर ट्वीट के जरिए अपनी भड़ास निकालते नजर आए हैं। 

9 of 11
बार्बी - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड हमेशा अपने कॉन्सेप्ट से लोगों को इंप्रेस करता है। अब जाना- माना प्रोडक्शन हाउस वॉर्नर ब्रॉस बार्बी की दुनिया लेकर आया है। मार्गेट रोबी और रयान गोसलिंग स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हॉलीवुड अब तक बार्बी की दुनिया को कई बार पर्दे पर उतार चुका है। वॉर्नर ब्रॉस एक बार फिर अब बार्बी की एक नई कहानी लेकर आ रहा है, जिसका दिलचस्प ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

Barbie: रिलीज हुआ 'बार्बी' का मजेदार ट्रेलर, दिखा खूबसूरत बार्बीलैंड, असली दुनिया की मुश्किलों से घिरी डॉल

10 of 11
असुर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी और बरुन सोबती स्टारर वेब सीरीज 'असुर' का दूसरा पार्ट 'असुर 2' एक जून, 2023 से जियो सिनेमा पर मुफ्त में स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। बीते दिन सीरीज से आउट हुए फर्स्ट लुक प्रोमो ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। वहीं, अब इसका धमाकेदार ट्रेलर फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा रहा है। ट्रेलर देख साफ हो रहा है कि असुर वापस से कलयुग का अंत करने आ रहा है, और इस बार मंजर दोगुना खौफनाक होगा। 

Asur 2 Trailer: 'असुर' एक बार फिर खेलेगा मौत का तांडव, दूसरे सीजन में दोगुना खौफनाक होगा मंजर
विज्ञापन

11 of 11
आर्यन खान,सैम डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग बस्ट मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेता शाहरुख खान से अपने बेटे आर्यन खान को नहीं फंसाने के लिए कथित तौर से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में सैनविल उर्फ सैम डिसूजा को अंतरिम संरक्षण देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े इस मामले के आरोपियों में से एक हैं।

Cruise Drug Bust Bribery Case: सैम डिसूजा की बढ़ीं मुश्किलें, बॉम्बे HC ने अंतरिम संरक्षण देने से किया इनकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें