आशीष विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आशीष विद्यार्थी ने इंस्टाग्राम वीडियो शेयर कर लोगों के सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने वीडियो में कहा कि हम सबकी अलग-अलग जिंदगी है और जरूरतें भी अलग हैं। सबके पास अलग-अलग अवसर भी हैं। सब अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी रहे हैं। मगर एक चीज कॉमन है, हम सभी अपनी जिंदगी को खुशी खुशी जीना चाहते हैं। ठीक ऐसे ही, मेरी जिंदगी में 22 साल पहले पिल्लो आईं। हम दोनों ने एक दोस्त की तरह अच्छे से बिताया।