फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अरुण बाली का निधन और ‘आदिपुरुष’ पर फिर भड़के रामायण के लक्ष्मण, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 07 Oct 2022 07:31 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ग्लैमर से भरी मायानगरी हर दिन कुछ न कुछ नया होता है। ऐसे में सिने प्रेमी फिल्मी जगत में होने वाली हचलचों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
फिल्मी जगत में हर पल हर दिन कुछ ना कुछ हलचल होती ही रहती है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। लोगों की इसी उत्सुकता को देखते हुए हम फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत में दिन भर में होने वाली 10 बड़ी खबरें की जानकारी देते हैं। तो चलिए 10 खबरों से जानते हैं आज सिनेमा जगत में क्या कुछ हलचल हुई...
 
विज्ञापन

2 of 11
मनोज मुंतशिर, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया था। इस दौरान काफी भव्य आयोजन हुआ था। लेकिन फिल्म का टीजर लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। दर्शक इसके हर किरदार में खामियां बता रहे हैं। कहा जा रहा है की इस फिल्म में रामायण के पात्रों से खिलवाड़ किया गया है। जिसको लेकर नाराज लोग जगह-जगह विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। हाल ही में मशहूर डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर की भी इस विवाद में एंट्री हो गई है।

Manoj Muntashir: 'खिलजी और रावण दोनों एक जैसे', सैफ के किरदार की तुलना अलाउद्दीन से करने पर बोले मनोज मुंताशिर
विज्ञापन

3 of 11
arun bali - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़ी हस्तियां हमारे बीच से जा चुकी हैं। वहीं फिर एक बुरी खबर आ रही है कि फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन हो गया है। वह 79 वर्ष के थे। सुबह 4:30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। वह कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। बता दें कि अभिनेता लगातार कई दिनों से बीमार चल रहे थे और कुछ महीनों पहले ही वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। 

Arun Bali: दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

4 of 11
लक्ष्मण के किरदार में सुनील लहरी और आदिपुरुष पोस्टर - फोटो : social media
ओम राउत द्वारा निर्देशित और प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर हाल ही में बेहद भव्य तरीके से अयोध्या में लॉन्च किया गया। इस टीजर का लोगों को बेसब्री से इंतजार था लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों को इसमें प्रयोग किए गए वीएफएक्स व सीजीआई (कंप्यूटर जनित दृश्य) खास पसंद नहीं आए और लोग लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब इसी बीच रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार अदा करने वाले सुनील लहरी ने भी 'आदिपुरुष' के टीजर को लेकर बात की है।

Sunil Lahri: 'आदिपुरुष' के टीजर में वीएफएक्स दृश्यों को पचाना था मुश्किल, बोले रामायण के लक्ष्मण
विज्ञापन

5 of 11
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव का गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को रिलीज हुए अभी चंद दिन हुए हैं और अब तक यूट्यूब पर गाने को 10 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। नवरात्रि के खास मौके पर रिलीज हुए इस गाने में खेसारी के साथ शिल्पी राज भी मौजूद हैं, जो भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी सिंगर हैं। दोनों ही इस गाने का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री पर फूटा खेसारी लाल का गुस्सा, गाने डिलीट होने पर बोले- धज्जियां उड़ा दूंगा
विज्ञापन

6 of 11
पायल रोहतगी, साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब पायल रोहतगी मीटू के आरोपी फिल्म निर्देशक और बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान के समर्थन में उतर आई हैं। साजिद के शो का हिस्सा बनने के बाद से ही लोग इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे में पायल ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा कर साजिद को सपोर्ट किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने लॉक अप की सह-प्रतियोगी मंदाना करीमी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।

Payal Rohatgi: साजिद खान के समर्थन में आईं पायल रोहतगी, बॉलीवुड को लेकर दिए मंदाना करीमी के बयान पर लगाई फटकार
विज्ञापन

7 of 11
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'केजीएफ चैप्टर 2' साल 2022 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। फिल्म में कन्नड़ अभिनेता यश के रॉकी भाई के अवतार के दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म देश ही नहीं विदेश में भी लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म के पहले दोनों पार्ट को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था और अब वे फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स भी तीसरे पार्ट का एलान कर चुके हैं। वहीं, फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।

KGF Chapter 3: केजीएफ 3 में होने वाली है रॉकी भाई की गर्लफ्रेंड की वापसी? श्रीनिधि शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट

8 of 11
Box office Clash - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म 'डबल एक्सएल' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। बता दें कि समाज को आइना दिखाने वाली फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यानी बॉक्स ऑफिस पर सोनाक्षी सिन्हा की 'डबल एक्सएल' की भिड़ंत कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' से होने वाली है।

Double XL: बॉक्स ऑफिस पर कटरीना से टक्कर लेंगी सोनाक्षी सिन्हा, समाज को आइना दिखाने इस दिन आएगी डबल एक्सएल

9 of 11
रणदीप हुड्डा - फोटो : social media
अभिनेता रणदीप हुड्डा को उनकी फिल्मों में दमदार किरदार अदा करने के लिए जाना जाता है। हाइवे और सरबजीत जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से छाप छोड़ चुके रणदीप अब निर्देशक भी बन गए हैं। अपनी आगामी फिल्म में रणदीप हुड्डा मुख्य किरदार तो अदा कर ही रहे हैं साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्देशन की कमान भी संभाल ली है और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जिसकी जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Randeep Hooda: एक्टर से डायरेक्टर बने रणदीप हुड्डा, इस फिल्म में मुख्य किरदार के साथ संभाली निर्देशन की कमान

10 of 11
जावेद अख्तर, मिशेल ओबामा - फोटो : social media
बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और कवि जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। जावेद अख्तर इंडस्ट्री के उन सितारों में से हैं जो अपनी बात लोगों के सामने बड़ी बेबाकी और पुख्ता तरीके से रखने के लिए जाने जाते हैं। लेखक अपने इन्हीं विचारों के कारण कभी-कभी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक पोस्ट की गूंज भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका तक सुनाई दी है। जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की धर्मपत्नी मिशेल ओबामा से एक निवेदन किया है, जो सबको अचंभित कर रहा है। 

Javed Akhtar: मिशेल ओबामा से ट्वीट कर जावेद अख्तर ने किया निवेदन, लिखा- मैं आपका कोई दीवाना फैन नहीं बल्कि
विज्ञापन

11 of 11
bigg boss 16 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के 16वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ गुजरा पहला हफ्ता अब 'वीकएंड का वार' तक जा पहुंचा है। एपिसोड के प्रसारण से पहले मेकर्स ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए शो का प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें मान्या सिंह और श्रीजिता डे के बीच भयंकर लड़ाई होती दिख रही है। बता दें कि मान्या मिस इंडिया रनर अप रही हैं और श्रीजिता टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

Bigg Boss 16: 'तुम हो क्या?' मान्या ने श्रीजिता पर उठाए सवाल, सलमान के गुस्से का शिकार होंगी ब्यूटी क्वीन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें