फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सोमी अली ने खोले सलमान खान के राज और बॉलीवुड पर फिर भड़के विवेक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 19 Aug 2022 07:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी रैप में रोजाना हम आपको मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरें बताते हैं। इस इंडस्ट्री में रोजाना बहुत कुछ होता है। आज भी सिनेमा जगत में काफी हलचल रही। अक्षय कुमार अपनी फ्लॉप फिल्मों की वजह से लाइमलाइट में हैं और इसी बीच उन्होंने अपनी नई फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। वहीं, विजय देवरकोंडा ने 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट पर अपनी प्रतक्रिया दी है। इसके अलावा मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ? आइए आपको बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
कठपुतली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' के खराब प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस साल आई उनकी यह तीसरी फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। वहीं, अब उनकी नई फिल्म 'कठपुतली' का टीजर रिलीज हो गया है। हालांकि उनकी यह सिनेमाघरों में नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं।

Cuttputlli: अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘कठपुतली’ का टीजर रिलीज, पुलिस बन सीरियल किलर को ढूंढते दिए दिखाई
विज्ञापन

3 of 11
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव कार्डियक अरेस्ट की वजह से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं कि राजू जल्द स्वास्थ हो जाएं। इस बीच उनकी पत्नी ने एक इंटरव्यू के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस समय राजू की हालत स्थिर बनी हुई है। बातचीत में उन्होंने यह भी बताया है कि राजू को लेकर वायरल हो रही खबरों से पूरा परिवार परेशान हो रहा है।

Raju Srivastava: 'मेरा वादा है राजू जरूर लौटेंगे', भावुक होकर कॉमेडियन की पत्नी ने कही ये बात

4 of 11
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निखिल सिद्धार्थ की तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ कमाल कर रही है। अपनी रिलीज के छठे दिन फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखा गया है। इतना ही नहीं, हिंदी बेल्ट में फिल्म को पसंद करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि जन्माष्टमी के पर्व को ध्यान में रखते हुए फिल्म की स्क्रीन बढ़ा दी गईं। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' के दो दिन बाद यानी 13 अगस्त 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने छठे दिन शानदार कलेक्शन किया है।

Karthikeya 2 Day 6: 'कार्तिकेय 2' को मिला जन्माष्टमी की छुट्टी का फायदा, कितनी हुई कमाई, जानिए
विज्ञापन

5 of 11
लाल सिंह चड्ढा, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों बॉलीवुड की फिल्में ट्विटर पर लोगों के निशाने पर हैं। लगातार ट्विटर पर बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड कर रहा है और इस हैशटैग के साथ बॉलीवुड की हर नई फिल्म का बहिष्कार किया जा रहा है। 'लाल सिंह चड्ढा' जबरदस्त बायकॉट के बीच ही रिलीज हुई। वहीं, अब बढ़ते बायकॉट के चलन पर धीरे-धीरे सिनेमा जगत से जुड़े सितारों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने भी बायकॉट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। 

Vijay Deverakonda On Boycott: लाल सिंह चड्ढा बायकॉट पर बोले विजय देवरकोंडा, आमिर खान के लिए कही बड़ी बात
विज्ञापन

6 of 11
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तब से ही इसका बज फैंस के बीच जबरदस्त तरीके से बना हुआ था। लेकिन इसकी कहानी ने फैंस को निराश कर दिया, जिस वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने महज 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है। आइए आपको बताते हैं कि आप इस फिल्म को कहां और कैसे देख सकते हैं। 

Shamshera On OTT: थिएटर के बाद ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर आई रणबीर की 'शमशेरा', जानें कैसे देख सकते हैं आप?
विज्ञापन

7 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री दमदार फिल्मों के अलावा बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए भी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह लोगों की जमकर क्लास लगाते हैं। हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' पर अनुराग कश्यप की ओर से की गई टिप्पणी पर वह भड़क उठे और ट्विटर पर जमकर उन्होंने लताड़ लगाई। अब एक बार फिर उन्होंने बायकॉट ट्रेंड और लाल सिंह चड्ढा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Vivek Agnihotri: 'ईद- दिवाली पर फिल्म रिलीज कर बेवकूफ नहीं बना सकते', बॉलीवुड पर फिर भड़के विवेक अग्निहोत्री

8 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इस दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। अभिनेता इस समय अपनी फिल्म 'टाइगर 3' और 'भाईजान' की शूटिंग खत्म करने में लगे हुए हैं। हाल ही में जहां उनकी फिल्म 'टाइगर 3' ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थी अब इस बीच अब वह अपनी आगामी फिल्म भाईजान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सलमान की दोनों फिल्मों के सेट से अक्सर उनकी तस्वीरें लीक होती रहती हैं। लेकिन आज सलमान खान ने खुद अपनी फिल्म 'भाईजान' के शूटिंग सेट से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका एक नया लुक सामने आ रहा है। सलमान खान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

Bhaijaan: 'भाईजान' की शूटिंग के लिए लेह-लद्दाख पहुंचे सलमान, खुले बाल और गॉगल्स पहन स्टाइलिश अंदाज में आए नजर

9 of 11
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड अभिनेत्री सोमी अली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सलमान खान की निंदा की है। अभिनेत्री ने सलमान खान की हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, इनकी 'पूजा' करना बंद करो प्लीज। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने अभिनेता का नाम लिए बिना यहां तक लिख दिया कि "एक महिला को मारने वाला, और सिर्फ मुझे ही नहीं मारा, बल्कि बहुत लोगों को मारा है। आपको पता नहीं है।"

Salman Khan: सोमी अली ने सलमान खान पर फिर साधा निशाना, लिखा- महिलाओं को पीटने वाले...

10 of 11
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम आने के बाद से ही जैकलीन फर्नांडीज की मुसीबतें कम होना का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बार-बार अभिनेत्री को सम्मन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ जबरन वूसली मामले में नाम आने के बाद से ही अभिनेत्री के हाथ से तेजी से प्रोजेक्ट्स निकलते जा रहे हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडीज तेजी से काम खोते जा रही हैं। हाल ही में उन्हें बच्चन पांडे और विक्रांत रोणा जैसी फिल्मों में देखा गया था, जो पुराने प्रोजेक्ट्स थे। अनिश्चितता को देखते हुए कोई भी उन्हें नई फिल्मों के लिए साइन नहीं कर रहा है।

Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग केस ने बढ़ाईं जैकलीन की मुसीबतें, एक्ट्रेस को काम देने से कतरा रहे मेकर्स
विज्ञापन

11 of 11
रोहित शेट्टी-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी जल्द ही 'इंडियन पुलिस फोर्स' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी लोकप्रिय 'गोलमाल फ्रैंचाइजी' की अगली फिल्म के बारे में भी जानकारी दी। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इस बात को कंफर्म किया है कि वह अजय देवगन के साथ 'गोलमाल 5' बनाने जा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर बड़े पर्दे पर अजय देवगन और रोहित शेट्टी धमाल मचाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें