मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
महिमा चौधरी बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्मों में काम किया है और कई बेहतरीन हिट भी दी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस टीवी के जाने माने शो द कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ मनीषा कोइराला भी नजर आईं हैं। शो के दौरान एक्ट्रेस ने काफी मस्ती की है और अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों को भी साझा किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कैंसर के दिनों में कपिल शर्मा ने उनकी काफी मदद की थी। Mahima Chaudhry: महिमा चौधरी के बुरे वक्त में काम आए थे कपिल शर्मा, एक्ट्रेस ने किया कॉमेडियन का शुक्रिया अदा
4 of 11
शहनाज गिल-सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इस ईद पर यह फिल्म सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। सलमान खान और इस फिल्म की स्टारकास्ट किसी का भाई किसी की जान का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। 21 अप्रैल को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शहनाज गिल और पलक तिवारी के डेब्यू भी देखने को मिलेगा। फिल्म रिलीज होने से पहले अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शहनाज गिल अपने रोल के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। KKBKKJ: फिल्म रिलीज होने से पहले रिवील हो गया शहनाज गिल का किरदार, इस रोल में आएंगी नजर
विज्ञापन
5 of 11
राधिका मदान
- फोटो : सोशल मीडिया
राधिका मदान की अपकमिंग फिल्म 'सना' को 11 मई से 14 मई तक आयोजित होने वाले 23वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। यह नॉर्थ अमेरिका का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल है, जिसमें भारत और प्रवासी भारतीयों के सिनेमा को दिखाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक भारतीय समुदाय से सिनेमा का जश्न मनाना होता है। Sanaa: 23वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बजेगा 'सना' का डंका, प्रतियोगिता में चुनी गई राधिका की फिल्म
विज्ञापन
6 of 11
ओम राउत
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ओम राउत ने 'आदिपुरुष' के लिए आशीर्वाद लेने के लिए हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज से मुलाकात की। श्री अवधेशानंद गिरि महाराज, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर, एक महान संत, वेदांत विद्वान, प्रेरक वक्ता और हजारों लोगों के गुरु और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। स्वामी अवधेशानंद ने अपनी सामाजिक गतिविधियों और नेक कार्यों से एक लाख से अधिक लोगों को दीक्षा दी और उनके जीवन में परिवर्तन किया। Adipurush: ओम राउत ने आचार्य स्वामी अवदेशानंद गिरि से की मुलाकात, 'आदिपुरुष' के लिए प्राप्त किया आशीर्वाद
विज्ञापन
7 of 11
जॉन अब्राहम
- फोटो : social media
जॉन अब्राहम का करियर बहुत ही खराब दौर से गुजर रहा था। उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी। ऐसे में शाहरुख खान की 'पठान' उनके करियर के लिए संजीवनी बनी। इस फिल्म में उनका किरदार किंग खान के बराबर ही था। हालांकि, अब पता चला है कि जॉन ने बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना 2’ को करने से मना कर दिया है। इसके पीछे की वजह क्या है? आइए जान लेते हैं... John Abraham: जॉन अब्राहम ने ठुकराई फिल्म 'आवारा पागल दीवाना-2'! वजह कर देगी हैरान
8 of 11
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन एक बार फिर अपनी आउटिंग को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि, एक्टर के चर्चाओं में आने की वजह उनका बॉडीगार्ड बना है। दरअसल, ऋतिक रोशन बीती रात एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ डिनर डेट पर गए। इस दौरान सुजैन के भाई जायद भी उनके साथ थे। इसी आउटिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिलीवरी बॉय को ऋतिक रोशन के गार्ड के जरिए धक्का मारते देखा जा सकता है। Hrithik Roshan: सेल्फी लेने आए शख्स को ऋतिक रोशन के बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, एक्टर का रिएक्शन देख भड़के लोग
तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर अजीत कुमार अपनी जिंदादिली के चलते एक बार फिर से फैंस के दिलों को जीत लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, अजीत कुमार ने लंदन एयरपोर्ट पर एक शादीशुदा महिला की मदद की, जो अपने बच्चे के साथ अकेले ट्रैवल कर रही थी। अजीत ने ना केवल महिला के बैग्स को उठाया बल्कि उसके साथ पोज देकर फोटो भी खिंचवाई। Ajith Kumar: सुपरस्टार अजीत कुमार ने किया कुछ ऐसा, दरियादिली के मुरीद हुए फैंस
फिल्मों और टीवी की दुनिया में बॉबी डार्लिंग एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साल 1999 में 'ताल' फिल्म से बॉबी ने डेब्यू किया। वह टीवी पर 'कसौटी जिंदगी की' से लेकर 'बिग बॉस' तक में नजर आईं। अपना जेंडर बदलवाने वाली बॉबी डार्लिंग ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाली याचिका का समर्थन करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक हस्तक्षेप आवेदन दर्ज किया है। Bobby Darling: बॉबी ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाली याचिका का किया समर्थन, आवेदन में कही यह बात