फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शाहरुख की रील लाइफ 'मां' की मौत की आई थी खबर, अफवाह से हिल गया था बॉलीवुड

Thu, 14 Mar 2019 08:20 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
farida jalal - फोटो : social media
बॉलीवुड में हीरोइन के किरदार से लेकर दादी का किरदार निभाने वालीं फरीदा जलाल आज भी काफी बिजी हैं। 14 मार्च 1949 को दिल्ली में जन्मीं फरीदा जलाल ने करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल सिनेमा में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फरीदा जलाल को उनके बेहतरीन काम के लिए कई अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। आज फरीदा जलाल के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
farida jalal - फोटो : social media
फरीदा जलाल ने अपने करियर की शुरुआत 1967 में फिल्म तकदीर से की। 70 और 80 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाए। फरीदा जलाल की मुख्य फिल्मों में पारस, हिना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और कुछ-कुछ होता है रही। फरीदा जलाल ने कुछ-कुछ होता में शाहरुख की मां का किरदार निभाया था। फिल्मों में सफलता के बाद फरीदा जलाल ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने ये जो है जिंदगी, देख भाई देख, शरारत और अम्माजी की गली में अहम किरदार निभाए।  
विज्ञापन

3 of 5
farida jalal - फोटो : file photo
फरीदा जलाल की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने एक्टर तबरेज बरमावार से शादी की थी। तबरेज की मौत साल 2003 में हो गई। फरीदा जलाल का एक बेटा यासीन है। फरीदा और तबरेज की मुलाकात फिल्म जीवन रेखा के सेट पर हुई थी। साल 2008 में दोनों ने शादी का फैसला किया। शादी के बाद फरीदा को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया तो वो पति के साथ बैंगलोर चलीं गईं थीं। बाद में उन्होंने फिर से मुंबई लौटने का फैसला किया।

4 of 5
farida jalal - फोटो : file photo
साल 2017 में फरीदा जलाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिस पर लिखा था RIP फरीदा जलाल (1949-2017)। फरीदा जलाल की मौत की अफवाह तेजी से फैली। जिसने भी ये खबर पहली बार सुना सन्न रह गया। इस खबर को पुख्ता करने के लिए जब उनके घर पर कॉल किया गया तो सच्चाई का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरीदा जलाल - फोटो : सोशल मीडिया
फरीदा जलाल ने इस खबर को अफवाह बताते हुए कहा, 'मैं नहीं जानती ये अफवाह कहां से फैली। पहले तो ये सुनकर मैं सिर्फ हंसी लेकिन इसके बाद करीब 30 मिनट तक मेरा फोन लगातार बजता रहा। हर कोई मेरी सेहत के बारे में जानना चाहता था। ये काफी तकलीफदेह था।' बहरहाल फरीदा जलाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल  ही में शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें